सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : 05 Sep 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू

*सुश्री रजनी चोयल कृषि अधिकारी सोजत।*

सुश्री रजनी सिरवी, कृषि अधिकारी सोजत, को 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, पंत कृषि भवन जयपुर में श्रेष्ठ कार्मिक पुरस्कृत किया गया हैं।
*संघर्ष से शिखर तक : किसान की चारों संतानें बनीं कामयाब, बागावास का बढ़ाया मान*
*बागावास, सोजत (पाली)*
कहते हैं कि शिक्षा ही वह पूंजी है जो कभी खत्म नहीं होती। इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है बागावास निवासी किसान श्री नारायण लाल जी सीरवी एवं धर्मपत्नी श्रीमती हस्तु देवी चोयल ने।

सीमित कृषि आय और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद श्री नारायण लाल जी ने संकल्प लिया था कि चाहे खेत में कितनी भी मेहनत करनी पड़े, अपने चारों बच्चों को उच्च शिक्षा दिलानी है। उनकी धर्मपत्नी के सहयोग, आईमाता जी के आशीर्वाद और बच्चों की अटूट लगन ने इस संकल्प को सिद्धि में बदल दिया।
*परिवार का परिचय एवं उपलब्धि :*
*पिता -श्री नारायण लाल जी श्रीमती हस्तु देवी चोयल*
*गाँव - बागावास, तहसील - सोजत, जिला - पाली (राजस्थान)*
*1. बड़ी पुत्री - श्रीमती रेखा हरीश सीरवी :*
होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में मानव सेवा में समर्पित।
*2. द्वितीय पुत्री - सुश्री रजनी सीरवी :*
प्रारंभिक शिक्षा गाँव के राजकीय विद्यालय से। सन 2013 में कृषि विज्ञान में स्नातक (B.Sc. Agriculture) महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर से तथा सन 2015 में शस्य विज्ञान में स्नातकोत्तर (M.Sc. Agronomy) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी से पूर्ण की। दो वर्ष तक राष्ट्रीयकृत बैंक में सेवा देने के उपरांत वर्ष 2017 में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कृषि विभाग परीक्षा में चयनित होकर वर्तमान में कृषि अधिकारी के पद पर सोजत में कार्यरत हैं और किसानों की सेवा कर रही हैं।पहले सोजत रायपुर और जैतारण थीं जिला परिवर्तन ब्यावर के बाद अब एक तहसील सोजत ही हैं।
*3. बड़े पुत्र - श्री रणवीर सीरवी :*
भारतीय रेलवे में IRCTC में खाद्य निरीक्षक के पद पर कार्यरत।
*4. छोटे पुत्र - श्री दिनेश सीरवी :*
पुणे (महाराष्ट्र) में गिफ्ट आइटम का सफल व्यवसाय संचालित कर रहे हैं।
*प्रेरणा का संदेश :*
यह सफलता केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि हर उस किसान परिवार की जीत है जो अभावों में भी बच्चों को पढ़ाने का सपना देखता है। यह सिद्ध करता है कि माता-पिता के खून-पसीने की कमाई, संस्कार और बच्चों के दृढ़-संकल्प से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
समाज के हर माता-पिता से निवेदन है कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा अवश्य दिलाएं, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।
*चेत बंदे पत्रिका परिवार की ओर से श्री नारायण लाल जी सीरवी के पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।*
*- चेत बंदे पत्रिका,वरिष्ठ सहायक संपादक दुर्गाराम पंवार,कोयंबत्तूर / बेंगलूर*