
*बेंगलूर/बिलाड़ा/गांव पिचियाक:_
5* - पूरे बिलाड़ा व बेंगलूर प्रवासियों के लिए गर्व का पल ??
*? बेंगलुरु/ SSB दो बार पास कर All India Rank (AIR) 6 प्राप्त कर भारतीय सेना में खुशबू बर्फा बेटी बनी लेफ्टिनेंट*
* *गाँव पिचियाक,बेरा खारचिया,SDM ऑफिस के पास,तहसील बिलाड़ा, जोधपुर ,वर्तमान हनुमानथ नगर,बेंगलुरू* की बेटी ने देश सेवा का संकल्प पूरा कर सीरवी समाज व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह बेहद ही गर्व और कृतज्ञता का क्षण है।
*बेंगलुरु* में जन्मी और पली-बढ़ी बेटी ने शुरुआत में डॉक्टर बनने का सपना देखा, फिर *ECE से ग्रेजुएशन* कर *Synamedia* में *DevOps Engineer* के रूप में काम किया। लेकिन दिल में देश सेवा का जज्बा हमेशा रहा।
*माता-पिता का प्रेरणादायी साथ:*
सुपुत्री श्रीमती सीता श्री
श्री गोपाराम जी बर्फा - ऑटोमोबाइल व्यवसायी
माता-पिता की खुली सोच और सहयोग से बेटी और उनकी बहन दोनों ने पारंपरिक राह से हटकर अपने सपने चुने।बहन कोमल सीरवी *IndiGo* में *Cabin Crew* के रूप में कार्यरत हैं।
*खेल और साधना:*
Badminton,Yoga, Trekking को इन्होंने सिर्फ शौक नहीं, बल्कि खुद को परखने का जरिया बनाया। योग के प्रति प्रेम ने इन्हें एक अनुशासित और संतुलित जीवन दिया।
*सेना में चयन:*
कड़ी मेहनत के बाद इन्होंने *SSB दो बार पास* किया और AIR 6 paakar अब *भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट - Group A Gazetted Officer* के पद पर चयनित हुई हैं। यह उनके लिए सिर्फ करियर नहीं, बल्कि सपना सच होने जैसा है।
*अक्टूबर 2026* से ये *OTA गया* में *11 महीने का कठोर प्रशिक्षण* शुरू करेंगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये देश की सेवा में एक अधिकारी के रूप में कदम रखेंगी।
खुशबू का कहना है कि - _"Comfort zone से बाहर निकलो,अनिश्चितता को अपनाओ,हार मत मानो - तभी अपना असली उद्देश्य मिलेगा।"_
बेटी खुशबू की इस गौरवमययी उपलब्धि पर चेत बंदे पत्रिका परिवार बेंगलूर की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।परिवार,समाज और बेंगलूर,बिलाड़ा क्षेत्र को गर्व है। पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। प्रस्तुति दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू ??
*जय हिंद | वंदे मातरम* ?