
*बिराटिया खुर्द के लिए गर्व का पल है।डॉ. चेतन पंवार* ने शिक्षा और अनुसंधान में पूरे समाज का नाम ऊँचा किया है।
*? बिराटिया खुर्द के डॉ. चेतन पंवार ने SRIHER से की Ph.D,37 रिसर्च पेपर प्रकाशित,स्पेन में किया भारत का प्रतिनिधित्व*
*ब्यावर/चेन्नई।* शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में दृढ़ संकल्प और परिश्रम का एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है।
प्रतिभा का संक्षिप्त परिचय
गाँव *बिराटिया खुर्द,बेरा लाकेटिया,तहसील रायपुर, ब्यावर* निवासी *श्री अशोक कुमार/सरनेम (ढगलाराम जी)* के सुपुत्र *डॉ. चेतन पंवार* ने प्रतिष्ठित *'श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च - SRIHER'* से *फार्माकोलॉजी में पीएच.डी.* सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
*शैक्षणिक सफर:*
डॉ. चेतन सीरवी ने अपनी मजबूत नींव *'के.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी'* में रखी, जहां से उन्होंने *B.Pharm और M.Pharm* दोनों ही डिग्रियां *प्रथम श्रेणी* के साथ उत्तीर्ण कीं।
*अनुसंधान उपलब्धियां:*
विज्ञान के प्रति समर्पण के कारण उन्हें भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित *DST-SERB, DST-STUTI और ICMR-DHR* जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए चुना गया। उन्नत शोध के लिए उन्हें *GATE Research Grant* भी प्राप्त हुआ।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर *स्पेन* में आयोजित *EMBO वर्कशॉप* में शोध प्रस्तुत करने का गौरव प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्हें *EMBO Special Travel Grant* से भी सम्मानित किया गया।
डॉ. चेतन सीरवी ने ज्ञान को साझा करने की सोच के साथ मलेशिया सहित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध सहयोग स्थापित किए। इसी का परिणाम है कि अब तक उनके *37 पीयर-रिव्यूड शोध पत्र* प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
*परिवार और भविष्य:*
यह सफलता उनके माता *श्रीमती पापली देवी*, दादा-दादी *श्री लाचाराम जी व श्रीमती पानी देवी* और पूरे परिवार के आशीर्वाद का परिणाम है।।
वर्तमान में डॉ.चेतन *रेडहिल्स,चेन्नई* में निवासरत हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करना है।
समाज को विश्वास है कि डॉ. चेतन सीरवी की यह यात्रा युवाओं को उच्च शिक्षा और शोध के लिए प्रेरित करेगी।
डॉक्टर चेतन पंवार को इस गौरवमयी उपलब्धि पर चेत बंदे पत्रिका परिवार सीरवी समाज डॉट कॉम परिवार की ओर से *हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं* ??
प्रस्तुति दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू/कोयंबत्तूर