
*सीरवी समाज की बेटी ने रचा इतिहास* ?✨
*गर्व का पल | नारी शक्ति का सम्मान*
*चेन्नई में आयोजित A2N ELITE 2026 में हैदराबाद की श्रीमती मीना आगलेचा ने जीता दोहरा ताज*
*Mrs. South India 2026 एवं Mrs. Telangana 2026 का खिताब अपने नाम किया*
*चेन्नई /हैदराबाद/*
सीरवी समाज के लिए गर्व का क्षण। *2 अगस्त 2026* को चेन्नई में आयोजित प्रतिष्ठित *A2N ELITE Mrs. South India & Mrs. Telangana 2026* प्रतियोगिता में हैदराबाद की होनहार प्रतिभा *श्रीमती मीना आगलेचा धर्मपत्नी श्री प्रकाश सीरवी* ने शानदार प्रदर्शन करते हुए *दोनों प्रतिष्ठित ताज* अपने नाम कर लिए।
*संक्षिप्त परिचय*
-श्रीमती मीना धर्मपत्नी श्री प्रकाश सीरवी।वर्तमान
व्यवसाय:जगदम्बा ज्वेलर्स, मलकाजगिरि,हैदराबाद, तेलंगाना/मूल निवास:गांव मुकनपुरा,खींवाडा,मारवाड़, पाली,राजस्थान
*प्रतियोगिता की झलक*
दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में मीना जी ने अपनी *प्रभावशाली मंच प्रस्तुति, आकर्षक व्यक्तित्व, आत्मविश्वास,बुद्धिमत्ता और सामाजिक सोच* से निर्णायकों का दिल जीत लिया साथ ही हमारी राजस्थानी संस्कृति विरासत पोशाक से दर्शकों को प्रभावित किया,यह सीरवी समाज की खूबसूरती है जो हमारी संस्कृति इस कार्यक्रम में दर्शायी।
मीना जी ने खिताब जीतने के बाद कहा -
_"यह सम्मान केवल एक ताज नहीं है।यह हर महिला के आत्मविश्वास, सशक्तिकरण और सपनों को साकार करने की प्रेरणा है। हर सफल महिला के पीछे सपने,संघर्ष और त्याग होते हैं।परिवार के सहयोग और सही अवसर से महिला जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती है।"_
*समाज की ओर से बधाई*
श्रीमती मीना सीरवी जी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिवार,मित्रों,शुभचिंतकों एवं पूरे हैदराबाद में खुशी की लहर है।समाज के विभिन्न संगठनों,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
*चेतबंदे पत्रिका, सीरवी समाज डॉट कॉम परिवार* की ओर से श्रीमती मीना आगलेचा को इस दोहरे ताज की *हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं*।
आपकी यह उपलब्धि न केवल *हैदराबाद,पूरे भारत वर्ष सीरवी समाज की महिलाओं* के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।यह सिद्ध करती है कि घर के कार्य ओर अपने आत्मविश्वास से नई बुलंदियों को भी छू सकते हैं लेकिन परिवार का साथ ओर सहयोग ओर विश्वास ही *दृढ़ संकल्प,मेहनत और आत्मविश्वास* से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
*"नारी शक्ति - समाज की शक्ति"* ? प्रस्तुति दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू
हमारे लिए गौरव का क्षण