
*सीरवी समाज के लिए गौरव का पल* ✈️??
*होनहार प्रतिभा मनोज काग बने INDIGO के Commercial Pilot*
*बिलाड़ा / चिकमंगलूर।* सीरवी समाज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि *मूल निवासी - बेरा बडला वाला मगरी, बिलाड़ा,जिला जोधपुर* के सपूत *मनोज काग सीरवी* ने आसमान में उड़ान भरने का सपना साकार कर लिया है।
अपनी लगन, मेहनत और अनुशासन के दम पर मनोज सा का चयन *वर्ष 2026* में देश की अग्रणी विमानन कंपनी *INDIGO* में *Commercial Pilot* के रूप में हुआ है।
*शिक्षा एवं प्रशिक्षण*
मनोज सा ने अपनी प्रारंभिक से लेकर ग्रेजुएशन तक की शिक्षा *चिकमंगलूर, कर्नाटक* में पूर्ण की।
पायलट की ट्रेनिंग उन्होंने *न्यूजीलैंड* में प्राप्त की। इसके पश्चात *जमशेदपुर और सेलम* में ट्रायल व फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी कर कमर्शियल पायलट का लाइसेंस प्राप्त किया।
वर्तमान में उनका फ्लाइंग रूट *भारत, थाईलैंड और न्यूजीलैंड* रहेगा।
*संक्षिप्त परिचय*
*मनोज काग सुपुत्र* श्री ओमप्रकाशजी श्रीमती सीमा
सुपौत्र स्व.श्री भोलाराम जी
श्रीमती जमना देवी सीरवी
- *मूल गांव:* बेरा बडला वाला मगरी, बिलाड़ा, जोधपुर, राजस्थान
- *वर्तमान निवास:* तरीकेरे, चिकमंगलूर, कर्नाटक
- *आयु:* 24 वर्ष
*समाज के लिए प्रेरणा*
गांव बिलाड़ा से निकलकर कर्नाटक में शिक्षा प्राप्त कर आज *INDIGO* जैसी बड़ी कंपनी में पायलट बनना पूरे सीरवी समाज के लिए प्रेरणा है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर *चेतबंदे पत्रिका परिवार, राष्ट्रीय सीरवी किसान सेवा समिति,सीरवी समाज डॉट कॉम एवं समस्त अखिल भारतीय ओर बिलाड़ा व चिकमंगलूर सीरवी समाज* की ओर से मनोज काग को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप इसी प्रकार ऊंचाइयों को छूते रहें और समाज का मान बढ़ाते रहें। *प्रस्तुति:*
_दुर्गाराम पंवार_
वरिष्ठ सहायक संपादक, चेतबंदे पत्रिका, बेंगलुरु ✈️?
बधाई संदेश पिता श्री ओमप्रकाश जी काग 89045 00416