
*सीरवी समाज के लिए गौरव का पल* ✈️??
*होनहार प्रतिभा सुनील हाम्बड़ बना इंडिगो का पायलट*
*आगेवा/बेंगलुरु के सपूत सुनील हाम्बड़ सीरवी Commercial Pilot*
*Indigo में पायलट के रूप में चयन,देश-विदेश में लहराएंगे परचम।*
*मूलनिवासी बेरा रूपारेल,गांव आगेवा, जैतारण,ब्यावर का युवा सुनील हाम्बड़* ने अपनी मेहनत और लगन से आसमान में उड़ान भरने का सपना साकार कर लिया है।
*सुनिल सीरवी* का चयन *वर्ष 2026* में देश की प्रमुख विमानन कंपनी *INDIGO* में *Commercial Pilot* के रूप में हुआ है। उन्होंने अपनी फ्लाइंग ट्रेनिंग प्रतिष्ठित *GARG AVIATION LTD* से पूर्ण की।
*संक्षिप्त परिचय*
सुनील हाम्बड़ डी सुपुत्र श्री
श्री धर्माराम जी एम.श्रीमती मेना देवी सुपौत्र स्वर्गीय श्री मालाराम जी एन. श्रीमती नोजाई देवी सीरवी।
वर्तमान निवास/ येलहंका न्यू टाउन,बेंगलुरु,कर्नाटक
आयु: 23 वर्ष
आपकी शिक्षा प्रारंभिक से लेकर ग्रेजुएशन तक बेंगलूर में ही हुई।
*समाज के लिए प्रेरणा*
सुनिल सीरवी ने साबित कर दिया कि यदि लगन और मेहनत हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।आगेवा गांव से निकलकर बेंगलुरु और अब Indigo जैसी बड़ी कंपनी में पायलट बनना पूरे सीरवी समाज के लिए गर्व की बात है।गांव आगेवा का पहला पायलट बना।
*सुनील हाम्बड़ की इस उपलब्धि पर चेत बंदे पत्रिका परिवार,राष्ट्रीय सीरवी किसान सेवा समिति,सीरवी समाज डॉट कॉम और समस्त सीरवी समाज आगेवा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।गर्व का क्षण
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप ऐसे ही ऊंचाइयों को छूते रहें और समाज का नाम रोशन करते रहें। प्रस्तुति दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू ✈️?