
*सीरवी समाज की गौरवशाली बेटी हर्षिता सीरवी,मंच और उपलब्धियों के क्षेत्र में रच रही नई पहचान*
बेंगलूर/गांव बासना/पाली *व्यक्तिगत परिचय:*
हर्षिता परिहारिया,सुपुत्री श्रीमती शांति देवी श्री रावत राम जी सीरवी,जो मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के बासना गांव से हैं,तथा वर्तमान में बेंगलुरु में निवासरत हैं।हर्षिता सीरवी एक प्रभावशाली एंकर,होस्ट एवं पब्लिक स्पीकर भी हैं,जिन्होंने अपनी दमदार मंच संचालन कला के माध्यम से अल्प समय में ही समाचार पत्रों की सुर्खियों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
*उम्र:* 20 वर्ष
*शिक्षा:*
हर्षिता परिहारिया ने बीबीए एविएशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
*गर्व के क्षण / उपलब्धियां:*
*हर्षिता परिहारिया एक सक्रिय एनसीसी कैडेट(NCC)रही हैं, जहां उन्होंने नेतृत्व,अनुशासन एवं वक्तृत्व कौशल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।वर्ष 2024 में दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर(RDC) में उन्होंने कर्नाटक एवं गोवा निदेशालय का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरव बढ़ाया।इस दौरान उन्होंने Best Cadet(Karnataka & Goa Directorate) का गौरव प्राप्त करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान तथा अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान(All India Rank 4)हासिल किया।*
इस अवसर पर उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति Shri Jagdeep Dhankhar Ji,चीफ ऑफ इंडियन आर्मी General Manoj ji Pande तथा चीफ ऑफ इंडियन नेवी Admiral R.Hari Kumar के साथ संवाद करने का विशिष्ट अवसर प्राप्त हुआ।साथ ही,रूस, श्रीलंका,नाइजीरिया,नेपाल, कज़ाखस्तान,चेक रिपब्लिक सहित 17 अन्य देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्होंने वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इसके अतिरिक्त,Shri Rajnath Singhji (Raksha Mantri) के साथ रात्रि भोज का सम्मान प्राप्त करना भी उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।
इसके अतिरिक्त,ओडिशा में आयोजित ऑल इंडिया वीमेंस पार्लियामेंट में कर्नाटक राज्य का प्रतिनिधित्व करना भी उनके लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि रही।
*मंच संचालन एवं व्यावसायिक अनुभव:*
एंकरिंग के क्षेत्र में हर्षिता परिहारिया ने अपनी एक सशक्त पहचान स्थापित की है,जहां उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर प्रभावशाली मंच संचालन किया है।उन्होंने अनेक crowd engagement events, औपचारिक सेमिनार, प्रदर्शनियों(Exhibitions) एवं फैशन प्रदर्शनों(Fashion Exhibitions) में सफलतापूर्वक होस्टिंग की है। साथ ही,हाल ही में हुए Seervi Business Expo 2026 में एंकर के रूप में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।विशेष रूप से, बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स में आयोजित Jain International Trade Organization (JITO) के कार्यक्रमों में उन्होंने होस्ट एवं स्पीकर के रूप में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी संवाद क्षमता और मंच कौशल से विशिष्ट छाप छोड़ी है।
*नेतृत्व एवं सम्मानित भूमिकाएं:*
इसके अतिरिक्त,हर्षिता सीरवी को विभिन्न एनसीसी ड्रिल प्रतियोगिताओं एवं अनुशासनात्मक आयोजनों में निर्णायक(Judge) के रूप में आमंत्रित किया गया है,जहां उन्होंने अपने अनुभव,नेतृत्व क्षमता एवं निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।साथ ही,विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा उन्हें मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में आमंत्रित किया जाना उनके व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों के प्रति बढ़ते सम्मान और विश्वास का प्रमाण है।
*वर्तमान तैयारी:*
वर्तमान में हर्षिता अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु निरंतर आत्मविकास, कौशल संवर्धन एवं नई संभावनाओं की दिशा में अग्रसर हैं। ऐसी होनहार प्रतिभा की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। सम्पूर्ण सीरवी समाज को इस बेटी पर गर्व है।
हर्षिता का मानना है कि —
“सफलता मंज़िल तक पहुंचने में नहीं, बल्कि हर दिन स्वयं को बेहतर बनाने की निरंतर कोशिश में निहित होती है।”
हर्षिता परिहारिया को अनेक उपलब्धिया के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं मां आईजी का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे खूब प्रगतिशील रहे। प्रस्तुति दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू।कोयंबत्तूर