सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : 26 Jun 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका बेंगलूर

,

बेंगलुरु। सीरवी समाज स्पोर्ट्स क्लब, बेंगलुरु (रजि.) द्वारा 19 जुलाई 2026 को सांस्कृतिक एवं प्रतिभा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, फैशन शो एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि परम पूज्य श्री दीवान साहबजी (माधवसिंहजी) रहेंगे। देशभर से सीरवी समाज के सदस्य इसमें भाग ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण शीघ्र प्रारंभ होगा तथा सीमित सीटों के कारण चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु तरुण काग 9448268795, गौतम मुलेवा 9886639821 एवं गोपाल गेहलोत 9535905683 से संपर्क किया जा सकता है।