
*सुश्री रिया सीरवी ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप चेन्नई ओर भुवनेश्वर के लिए किया क्वालीफाई*
उज्जैन/मध्यप्रदेश
सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा,एथलेटिक्स खिलाड़ी सुश्री रिया चोयल ने एक बार फिर खेल के मैदान में समाज और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।उज्जैन निवासी श्री गोपालजी श्रीमती चंदा सीरवी की सुपुत्री रिया चोयल राष्ट्रीय स्तर की एथलीट एवं स्प्रिंटर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कई राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।
रिया सीरवी ने वर्ष 2022 में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100? एवं 200 मीटर ? दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप, भोपाल तथा जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप, गुवाहाटी (असम) के लिए क्वालीफाई किया।
वर्ष 2023 रिया के लिए उपलब्धियों से भरा रहा।उन्होंने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में ? स्वर्ण पदक जीता तथा राजस्थान में आयोजित वेस्ट ज़ोन एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप (West Zone Athletics National Championships) में 200 मीटर दौड़ में ? कांस्य पदक हासिल किया। इसी वर्ष उन्होंने जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप,कोयंबटूर के लिए क्वालीफाई किया तथा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, भुवनेश्वर में 400 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।
वर्ष 2024 में भी रिया ने अपनी सफलता का क्रम जारी रखा।वे 400 मीटर ? एवं 200 मीटर ? स्पर्धा में राज्य पदक विजेता रहीं तथा जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप,तमिलनाडु के लिए क्वालीफाई किया। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024, भुवनेश्वर में 400 मीटर एवं 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया तथा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया।
वर्ष 2025 में इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रिया ने 400 मीटर हर्डल्स में ? रजत पदक प्राप्त किया। वहीं इंडियन एथलेटिक्स सीरीज,लुधियाना (पंजाब) में 400 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में ? तीसरा स्थान हासिल किया। इसी वर्ष उन्होंने सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप,भुवनेश्वर के लिए क्वालीफाई किया। साथ ही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025,जयपुर (राजस्थान) में 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में अपनी टीम के साथ चौथा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
वर्ष 2026 में रिया ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स,मंगलुरु के लिए 400 मीटर हर्डल्स में क्वालीफाई किया।ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी वे 400 मीटर हर्डल्स की ? पदक विजेता रहीं। वर्तमान में वे गुजरात एवं दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं तथा सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026, चेन्नई एवं भुवनेश्वर के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।बेटी पर सम्पूर्ण सीरवी समाज को गर्व है।इस बेटी की उपलब्धियां पर हम निशब्द है।वेलडन बेटी।प्रस्तुति दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका बेंगलूर