
*सीरवी समाज गौरव: AIIMS दिल्ली में गुंजन राठौड़ सीरवी ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 5, रचा इतिहास*
*भादरलाऊ,रानी,पाली।* सीरवी समाज की बेटी ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराया है। ग्राम भादरलाऊ,रानी,पाली निवासी *श्री जेठाराम जी राठौड़* एवं *श्रीमती लीलावती देवी* की सुपुत्री *गुंजन सीरवी* ने AIIMS, नई दिल्ली द्वारा आयोजित *M.Sc. (Embryology - IVF)* प्रवेश परीक्षा - 2026 (13 जून 2026 को आयोजित ) में *अखिल भारतीय स्तर पर 5वीं रैंक AIR-5 * प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।
*प्रतिभा का परिचय:*
? *नाम:* गुंजन सीरवी
? *कक्षा 10वीं:* 97%
? *कक्षा 12वीं (साइंस - बायोलॉजी):* 87%
?️ *उच्च शिक्षा:* राजकीय PG महाविद्यालय, पाली - मारवाड़
? *उपलब्धि:* AIIMS, नई दिल्ली में चयन - AIR 5
देश की सर्वोच्च मेडिकल संस्था AIIMS में लाखों अभ्यर्थियों के बीच टॉप-5 में स्थान बनाना गुंजन की असाधारण प्रतिभा, निरंतर मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। एम्ब्रायोलॉजी एवं IVF जैसे विशेषज्ञ क्षेत्र में यह सफलता समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी।
गुंजन सीरवी की इस गौरवमयी उपलब्धि से न केवल राठौड़ परिवार, बल्कि समूचा सीरवी समाज गौरवान्वित है। यह उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
*चेतबंदे पत्रिका परिवार* की ओर से गुंजन सीरवी को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। माँ आईजी सा से प्रार्थना है कि गुंजन अपने ज्ञान और कौशल से मानवता की सेवा करे, चिकित्सा अनुसंधान में नया कीर्तिमान स्थापित करे और सीरवी समाज का नाम विश्वभर में रोशन करे।
आपका भविष्य उज्ज्वल हो, बेटी! प्रस्तुति दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका बेंगलूर