
*गौरव का क्षण*
*11 वर्षीय निश्का मुलेवा का अंडर-15 KSCA मैसूर जोन महिला क्रिकेट टीम में चयन, समाज हुआ गौरवान्वित*
*मैसूर/जैतारण।* सीरवी समाज एवं मारवाड़ क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण। मूलतः ग्राम देवरिया,तहसील जैतारण, जिला ब्यावर निवासी एवं वर्तमान में मैसूर में रह रही 11 वर्षीय निश्का मुलेवा का अंडर-15 KSCA मैसूर जोन महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।
*संक्षिप्त परिचय*
निश्का मुलेवा सुपुत्री श्री प्रकाशचंद जी सुपौत्री श्री देवाराम जी सीरवी हैं। विगत चार वर्षों से वे स्पोर्टीगो अकेडमी,मैसूर में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रही हैं।आपके बड़े पिता श्री धर्मीचंद जी जो सिंगापुर में रह रहे हैं आदरणीय श्री धर्मीचंदजी मुलेवा अंडर 16 इंडिया खेल चुके हैं उनका भी इस बेटी के लिए बड़ा सहयोग रहा।।निश्का प्रतिदिन प्रातः 6 बजे नेट प्रैक्टिस के लिए मैदान पहुँचना,स्थानीय एवं जिला स्तरीय मैचों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करना,उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है। इसी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि इतनी कम उम्र में उनका अंडर-15 जैसे प्रतिष्ठित दल में चयन हुआ।
*परिवार का योगदान सराहनीय*
निश्का के पिता श्री प्रकाशचंद जी मुलेवा एवं बड़े पिता श्री धर्मीचंद जी मुलेवा स्पोर्टीगो अकेडमी,सिंगापुर एवं मैसूर के प्रबंध निदेशक हैं। दोनों भाई वर्षों से क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे हैं और सैकड़ों बच्चों को अपने मार्गदर्शन गाइडेंस में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचा रहे हैं। निश्का की इस उपलब्धि के पीछे माता-पिता का अथक परिश्रम,मार्गदर्शन एवं हर समय दिया गया सहयोग मुख्य आधार रहा है।
*समाजजनों ने दी बधाई*
इस उपलब्धि पर चेतबंदे पत्रिका परिवार, सीरवी समाज डॉट कॉम एवं अखिल भारतीय सीरवी समाज की ओर से निष्का मुलेवा एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। समाजजनों ने कहा कि निष्का ने अपनी प्रतिभा से न केवल परिवार, बल्कि पूरे सीरवी समाज और मारवाड़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
समाज के प्रबुद्धजनों ने आशा व्यक्त की है कि निष्का इसी तरह मेहनत कर देश के लिए खेलेगी और अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। माँ आईजी का आशीर्वाद सदा बिटिया पर बना रहे,यही मंगल कामना है। पुनः बिटिया रानी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रस्तुति दुर्गाराम पंवार