
*सीरवी समाज की प्रथम महिला पायलट बनी मानसी सीरवी।*
जो अपने सपनों को पूरा करने का साहस करता है,वह हर मुश्किल को पार कर सकता है।
हमेशा अपने दिल की सुनो,वो तुम्हें सही दिशा दिखाएगा।
जो लोग मेहनत करते हैं,उन्हें कभी हार नहीं मिलती।
सपनों की कोई उम्र नहीं होती, बस उन्हें देखने का हौसला चाहिए।
खुद पर विश्वास रखो,तुम वो कर सकते हो जो तुम सोचते हो।
पदमपुरा/पुणे/किशनगढ़/
सीरवी समाज की गौरव, होनहार प्रतिभा,महिला पायलट सुश्री मानसी बर्फा सुपुत्री श्रीमती कमला,श्री रामलाल जी,सुपौत्री श्रीमती पोनी देवी, डूंगाराम जी सीरवी।मूलनिवासी गांव पदमपुरा,पोस्ट ढलोप,तहसील देसूरी,पाली।
वर्तमान-खराड़ी,पुणे,महाराष्ट्र
बेटी मानसी सीरवी बनेंगी *(Future Airline Pilot)* प्रिय बेटी आपकी इस अद्भुत उपलब्धि पर चेतबंदे पत्रिका परिवार,सीरवी समाज डॉट कॉम परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आपने अवयना एविएशन अकेडमी किशनगढ़,अजमेर से कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्रोग्राम(सीपीएल पायलट) के रूप में स्नातक होना आपकी कड़ी मेहनत,अनुशासन और उस जुनून का प्रमाण है जिसने आपको अपने सपनों को एक-एक करके साकार करने में मदद की।सर्वशक्तिमान ईश्वर का धन्यवाद,आपके मातापिता,मैं और पूरा परिवार व मित्रगण आप पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं।मानसी और उनके परिवार को मिल रही ढेरों बधाईया एवं शुभकामनाएं
पुणे शहर ओर आपने समूचे समाज,गांव पदमपुरा,जिला, राज्य और परिवार का नाम रोशन किया।बेटी मानसी ने पूरी मेहनत,लग्न के साथ दिन-रात एक करके अपने अपना हौसला बनाए रखा।कड़ी मेहनत,लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर आपने सपने को साकार किया और समूचे समाज को गौरवान्वित किया
“ एक बार जब आप उड़ान का स्वाद चख लेते हैं,तो आप हमेशा आकाश की ओर निगाहें उठाए धरती पर चलेंगे, क्योंकि आप वहां जा चुके हैं,और वहां लौटने की आपकी हमेशा लालसा रहेगी
मनुष्य को पृथ्वी से ऊपर उठना होगा—वायुमंडल के शीर्ष तक और उससे भी आगे—क्योंकि केवल इसी तरह वह उस दुनिया को पूरी तरह समझ पाएगा जिसमें वह रहता है।”
मानसी सीरवी की शिक्षा पुणे शहर से 12वीं में साइंस की पढ़ाई पूरी की,तत्पश्चात कॉलेज के बाद आपको एविएशन में रुचि हुई फिर आपने एक अलग करियर विकल्प चुना,जिसमें अच्छी सैलरी भी थी और परिवार ने भी आपका पूरा सहयोग,साथ दिया और आपको इस क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित किया।मानसी सीरवी का कहना है कि परिवार के समर्थन के बिना यह संभव नहीं हो पाता।आप भावी पीढ़ी बेटियों के लिए प्रेरणा से कम नहीं।आने वाले समय में समाज की बेटियां आपसे प्रेरणा लेकर वो भी इस फील्ड में जरूर कदम रखकर सफलता प्राप्त करेगी।मानसी सीरवी को पुनः फ्यूचर पायलट एयरलाइंस प्रोग्राम पूरा करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
प्रसूति/ दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका