
*संघर्ष,धैर्य और परिवार एवं ससुराल के सहयोग से पूरा हुआ CA बनने का सपना*
किसी भी बड़े सपने को पूरा करने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि धैर्य और परिवार का साथ भी बहुत जरूरी होता है।मेरा सीए बनने का सफर भी कुछ ऐसा ही रहा,जिसमें चुनौतियाँ भी आईं और परिवार का भरपूर सहयोग भी मिला।
*ससुराल की बहू अनिता परिहार बनी सीए*
हैदराबाद/सेलम
सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा•सीए अनीता परिहार सुपुत्री श्रीमती आंची देवी श्री सज्जारामजी सीरवी,जिला सेलम (तमिलनाडु)
वर्तमान ससुराल हैदराबाद।
ससुराल पक्ष -धर्मपत्नी श्री दिलीप कुमार परिहार,श्रीमती गवरी देवी श्री मोहनलालजी परिहार, हैदराबाद
जब अनिता परिहार ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी(CA)करने का निर्णय लिया,तब इस कोर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।गूगल और यूट्यूब की मदद से इन्होंने इसकी प्रक्रिया समझी और CA Foundation की तैयारी शुरू की।मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आपने फाउंडेशन अच्छे अंकों से पास किया,जिससे आपका हौसला और बढ़ गया।
साल 2018 में अनिता परिहार की शादी हो गई। शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई जारी रखना आसान नहीं था,फिर भी आपने धैर्य और मेहनत के साथ IPCC के दोनों ग्रुप अलग-अलग प्रयासों में पास किए।इसी दौरान लॉकडाउन की वजह से लगभग एक साल तक पढ़ाई प्रभावित हुई,लेकिन परिवार के सहयोग से अनिता ने 2021 में IPCC पूरा कर लिया।
इसके बाद आप हैदराबाद चली गई,जहाँ आपके ससुराल वाले रहते हैं,और वहीं से आपने अपनी तीन वर्ष की आर्टिकलशिप ट्रेनिंग पूरी की। इस दौरान करियर के लिए आपने कई त्योहार और पारिवारिक कार्यक्रम भी छोड़ने पड़े।ट्रेनिंग के बाद ससुराल से ही ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से CA Final की तैयारी की।इस समय आपकी सासु माँ ने घर के कामों में काफी सहयोग दिया,जिससे आपकी प्रभावित पढ़ाई ना होकर पूरा ध्यान दे सकी।
*आपके पति और पूरे परिवार ने हर परिस्थिति में आपका हौसला बढ़ाया।जब भी परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं आए, तब उन्होंने आपको निराश होने के बजाय दोबारा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।*
आज CA बनने की इस सफलता का श्रेय आपने अपने माता-पिता,ससुराल पक्ष और पति को देना चाह,जिन्होंने सपने को अपना सपना बनाकर हर कदम पर आपका साथ दिया।अनिता परिहार ने कहा कि में अपने आपको को बहुत बहुत ही भाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे दोनों परिवारों का इतना प्यार,स्नेह और सहयोग मिला।इसके लिए मैं ईश्वर का हृदय से धन्यवाद करती हूँ।
*अनिता परिहार ने कहा कि समाज के लिए मेरा यही संदेश कि मेहनत,धैर्य और परिवार, ससुराल के सहयोग से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।समाज से मेरा निवेदन है कि बेटियों को भी अपने सपने पूरे करने के लिए प्रोत्साहन और समान अवसर दें,क्योंकि सही मार्गदर्शन और विश्वास से वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।अनिता परिहार एक ससुराल जा रही समाज की महिलाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं*,सीए बनने पर अनीता सीरवी को चेतबंदे पत्रिका परिवार,सीरवी समाज डॉट कॉम परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।
प्रस्तुति दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका।