सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर
जैतारण, राजादण्ड आईमाता मंदिर परिसर में बुधवार को राजादण्ड सीरवी संदेश पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधोसिंह ने कहा कि व्यक्ति को कमाई का कुछ हिस्सा धार्मिक कार्यों में लगाना चाहिए। धर्म हमें ज्ञान व विज्ञान की ओर ले जाता है। इस मौके पर पुखराज गेहलोत, मोहनलाल राठौड़, कानाराम चोयल, रतनलाल परिहार, पिताराम राठौड़, गोविंद राठौड़ व दानाराम पंवार सहित कई समाज बंधु मौजूद थे।
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 25 March2010 at 12.14PM )