सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर


बिलाड़ा, सेवानिवृत्त कर्नल मेघसिंह का बुधवार को देहांत होने पर खारिया मीठापुर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीरचक्र विजेता कर्नल मेघसिंह की अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधियों सहित आसपास के ग्रामीण शरीक हुए। शवयात्रा उनके निवास स्थान खारिया मीठापुर से बुधवार शाम चार बजे रवाना हुई। 14 गार्डों की सलामी के बाद रवाना हुई शवयात्रा रावलीपोल, सदर बाजार होते हुए श्मशान घाट पहुंची। यहां कर्नल के शव पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद कर्नल संदीप कपूर व नायब सुबेदारों ने शस्त्र उल्टे कर उन्हें अंतिम सम्मान दिया। शवयात्रा में विधायक अर्जुनलाल गर्ग, पीसीसी सदस्य परसराम विश्रोई सहित करीबी गांवों के सरपंच, पंच व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कर्नल मेघसिंह को 1965 की भारत पाक युद्ध में उनके उत्कृष्ट कार्य एवं वीरता पर वीरचक्र से नवाजा गया था। इसके बाद सन 1971 की लड़ाई में उनकी वीरता पर मेघदूत रेजीमेंट का गठन उनकी याद में किया गया था। कर्नल के शोक में कस्बे के बाजार बंद रखकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 4Feb2010 at 9.47AM )