सीरवी समाज - मुख्य समाचार

हर्षोल्लास से मना श्री आई माता का प्रकटोत्सव
Posted By : Posted By KAILASH MUKATI VIP MANAWAR on 26 Sep 2013, 20:04:04
हर्षोल्लास से मना श्री आई माता का प्रकटोत्सव मनावर। नगर के अलावा आस पास के गांवों में भी क्षत्रिय सिर्वी समाज द्वारा श्री आई माता का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री आई माता के प्रकटोत्सव की शोभा यात्रा के लिए नगर में कई स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए गए। विभिन्न् समुदायों एवं राजनीतिक दलों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। जूनी मनावर स्थित आई माता मंदिर में पूजन के उपरांत गादी पाट चढ़ाई गई। प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में सिर्वी समाज के अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। दोपहर बाद मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें युवक युवतियां नाचते गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। गांधी चौराहे पर मंच लगाकर कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, नपाध्यक्ष राजकुमार जैन तथा राजेश पटेल द्वारा तथा कांगे्रस की ओर से ओम सोलंकी, नरेन्द्र पटेल, हरीश खंडेलवाल व राहुल जौहरी द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। नगर भ्रमण के पश्चात शोभा यात्रा शाम को मंदिर पहुंची जहां महाआरती की गई जिहर्षोल्लास से मना श्री आई माता का प्रकटोत्सव मनावर। नगर के अलावा आस पास के गांवों में भी क्षत्रिय सिर्वी समाज द्वारा श्री आई माता का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री आई माता के प्रकटोत्सव की शोभा यात्रा के लिए नगर में कई स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए गए। विभिन्न् समुदायों एवं राजनीतिक दलों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। जूनी मनावर स्थित आई माता मंदिर में पूजन के उपरांत गादी पाट चढ़ाई गई। प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में सिर्वी समाज के अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। दोपहर बाद मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें युवक युवतियां नाचते गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। गांधी चौराहे पर मंच लगाकर कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, नपाध्यक्ष राजकुमार जैन तथा राजेश पटेल द्वारा तथा कांगे्रस की ओर से ओम सोलंकी, नरेन्द्र पटेल, हरीश खंडेलवाल व राहुल जौहरी द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। नगर भ्रमण के पश्चात शोभा यात्रा शाम को मंदिर पहुंची जहां महाआरती की गई समें सिर्वी संदेश पत्रिका के कानाराम चौधरी राजस्थान, महेन्द्र सिर्वी कापसी, मोहनलाल बर्फा कोणदा शामिल हुए बाद में प्रसादी वितरित की गई। माताजी को खीर पुड़ी का भोग लगाया गया तथा समाजजनों ने सहभोज में भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।