सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर

जोजावर कस्बे में रविवार को माही बीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सीरवी समाज ने आई माता के दर्शन खुशहाली की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने आई माता के नाम से ग्राम में ट्यूबवैल खुदवाया। पानी मीठा होने से ग्रामीणों में हर्ष की लहर छा गई। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में खारा पानी आता है, लेकिन इस ट्यूबवैल से पानी मीठा आने से लोगों की भीड़ जमा हो गई।