सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : कैलाश मुकाती kailashvip@gmail.com
राजगढ़- श्री सीरवी समाज ट्रस्ट राजगढ़ द्वारा 6-7 फरवरी को नगर में चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 50 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। क्षत्रिय सीरवी समाज संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.दिनेश सतपुड़ा ने बताया कि तीन वर्षों से समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। गत वर्ष 27 जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया गया था। इस बार 50 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में गत दिनों आईजी विद्यापीठ पर हुई बैठक में विवाह सम्मेलन संचालन के लिए समिति गठित की गई है। इसमें मोहनलालजी चौधरी राजपुरा को प्रभारी बनाया गया है। समाज के वरिष्ठ वरदीचंद चौधरी को भी समिति में लिया गया है। ट्रस्ट अध्यक्ष नेमाजी बर्फा ने बताया कि सम्मेलन में अन्य प्रदेश के 70 प्रतिनिधि भाग लेंगें। आयोजन को लेकर ट्रस्ट एवं समाज के नंदाजी वकील, लक्ष्मणजी सेठ, होकमीचंदजी गहलेत, रूपाजी सोलंकी भेरूलालजी बर्फा, प्रकाश बर्फा, नारायणजी भायल आदि सक्रिय हैं। संचालन डॉ. सतपुड़ा ने किया। आभार प्रकाशजी बर्फा ने माना। (uploaded by Mangal Senacha.Bangalore, on 06 Jan 2010 at 10.01 PM )..