सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : साभार-- राजस्थान पत्रिका, पाली

जैतारण। जैतारण क्षेत्र में स्वाइन फ्लू से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार अर्द्धरात्रि बाद बेडकला सरहद स्थित भोम बेरा निवासी चंद्राराम सीरवी की एक महिला की जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में मौत हो गई। महिला वेंटिलेटर पर थी।
बेडकला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. पुष्पेन्द्र नाथ व्यास ने बताया कि विवाहिता को बेंगलूरू से आते समय ट्रेन में बुखार की शिकायत हो गई थी। उसे सोजतरोड अस्पताल में उपचार के बाद सोजतसिटी ले जाया गया। वहां से जोधपुर रैफर किया गया था।
जोधपुर में जांच के दौरान स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। मंगलवार रात जोधपुर में उसकी मृत्यु हो गई। ब्लॉक सीएमएचओ जितेन्द्र कुमार सीरवी ने बताया कि बुधवार को बेडकला में घर-घर सर्वे करवाया गया। आस-पास के गरनिया, हुनावास कला व हुनावास खुर्द, रानीवाल, किशननगर में 2100 घरों में सर्वे कर 8700 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इनमें से 98 लोगों को बी श्रेणी का मानते हुए एहतियातन टेमीफ्लू दवा दी।
53 लोग बी श्रेणी के चिह्नित
पाली। जिले में बुधवार को करवाए गए सर्वे में 53 लोगों को बी श्रेणी में चिह्नित करते हुए चिकित्सा दलों ने टेमीफ्लू दवा दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. राठौड ने बताया कि सर्वे में 2102 लोगों की जांच की गई। इनमें से 464 लोग ए श्रेणी में चिह्नित किए गए। 1585 मरीज अन्य बीमारी से पीडित थे।
(uploaded by Mangal Senacha.Bangalore, on 31 Dec 2009 at 10.34 AM)..