सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - पाली

मारवाड़—जंक्शन . विधायक केसाराम चौधरी ने विभिन्न गांवों का दौरा कर कई कार्यों का उद्घाटन किया। चौधरी ने खिंवाड़ा, डायलाणा, केसुली, अठणिया, रामाजी की ढाणी, गुड़ा अखेराज, रामाजी का गुड़ा, झिंझारड़ी गांव का दौरा कर सामुदायिक भवन, सीसी रोड व आंगनवाड़ी भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने पानी व बिजली की समस्या पाई।
रानी पालिका का निरीक्षण
रानी. जिला कलेक्टर पृथ्वीराज ने पालिका का वार्षिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष उम्मेदसिंह कच्छवाह ने कलेक्टर से रानी की क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
शिक्षकों को नहीं मिला वेतन
सोजत. पंचायत समिति के अधीनस्थ समस्त प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों व प्रबोधकों को माह नवंबर का वेतन नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखा सोजत इकाई अध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित ने जिला शिक्षा अधिकारी विजयराज बावल से वार्ता कर शीघ्र ही वेतन एवं मानदेय देने की मांग की है।
एनएसएस शिविर का शुभारंभ
राणावास. श्री जैन तेरापंथ महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर व समाजोपयोगी उत्पादन शिविर का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिला शैक्षिक प्रकोष्ठ के अधिकारी गोविन्दसिंह ने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. श्यामसिंह सिरियारी ने कहा कि कड़ी मेहनत व इच्छा शक्ति से सफलता मिलती है। कार्यक्रम में दिलीपसिंह, राघवेन्द्रसिंह, किशोरसिंह, नारायणलाल व प्रकाश कुमार ने भी संबोधित किया। (upload by Mangal Senacha Bangalore at , 21Dec 2009 .10.07AM