सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1996 - 2010 of 2221   Total 149 pages
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर
बिलाड़ा, कस्बे के निकट पिचियाक गांव में स्थित राजा बलि मंदिर में रविवार को बिलाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंचों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्व सहम्मति से सरपंच ओमप्रकाश सीरवी जेतीवास को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं खारिया मीठापुर सरंपच राजूराम गुर्जर, कापरड़ा सरपंच चंदनसिंह राठौड़, बरना सरपंच पुष्पादेवी व चिराड़ी सरपंच पूनीदेवी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। महासचिव ओमप्रकाश मालकोसनी व दलाराम ओलवी को बनाया गया। सरपंच संघ के अध्यक्ष सीरवी ने बताया कि 38 ग्राम पंचायतों के सरपंच 31 अगस्त को जयपुर जाएंगे। वहीं एक सितंबर को विधानसभा का ..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर
जोधपुर. सोशियल साइट ऑरकुट पर शहर की एक छात्रा की अश्लील क्लिपिंग चल रही है। छात्रा के भाई ने जब उसे देखा तो वह हैरत में पड़ गया। किसी ने छात्रा का फोटो लेकर उसे अश्लील क्लिपिंग पर पेस्ट कर दिया। अब सरदारपुरा पुलिस आईटी एक्ट में दर्ज इस मामले की छानबीन कर यह कारस्तानी करने वाले की तलाश कर रही है।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि नेहरू पार्क क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा के भाई ने यह मुकदमा दर्ज करवाया। उसने बताया कि ऑरकुट पर उसकी बहन की अश्लील वीडियो क्लिपिंग चल रही है। किसी ने उसकी बहन का फोटो लेकर उसे अश्लील फोटो व वीडियो पर पेस्ट कर दिया। जोधपुर की इस छात्रा का ऑरकुट पर यह ..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर

पाली . युवा राज बोहरा बावरी समाज सेवा संघ भारत ने पुलिसकर्मियों पर समाज के लोगों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी पे्रषित किया। ज्ञापन में कार्रवाई न होने की सूरत में थाने का घेराव करने की चेतावनी दी गई। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के निंबली मांडा गांव में 20 अगस्त को वृद्धा पीपलीदेवी पत्नी पकाराम सीरवी की लुटेरों ने हत्या कर आभूषण लूट ले गए। इस हत्या प्रकरण का राजफाश करने के नाम पर सिरियारी थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिदिन बावरी समाज के नौजव..
Posted By : साभार -राजस्थान पत्रिका, पाली
पाली,पिछले तीन-चार दिनों की गर्मी से बेहाल जिले वासियों को शनिवार को बारिश ने राहत दी। शनिवार को सुबह की तेज गर्मी के बाद दोपहर में जिले के सोजत एवं फालना मूसलाधार बारिश हुई। सोजतरोड, सांडेराव, जोजावर, राणावास, सेंदड़ा, सुमेरपुर तथा सादड़ी में भी बादल जमकर बरसे।
सोजत . पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस के बाद शनिवार दोपहर करीब पौन घंटे तक हुई मूसलाधार वर्षा से नगर में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। सरकारी नियंत्रण कक्ष के अनुसार सोजत में 66 एमएम वर्षा दर्ज की गई है, जो इस मौसम की एक दिन में होने वाली सर्वाधिक वर्षा है। यह वर्षा सोजत की प्रमुख आर्थिक आधार मेंहदी की फसà¤..
Posted By : साभार -राजस्थान पत्रिका, पाली
पाली। बावरी समाज के लोगों ने शनिवार को पुलिस के खिलाफ जोरदार आक्रोश जताया। जिला मुख्यालय पर सैकडों लोगों ने कलक्टरी परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया और पुलिस पर समाज के युवाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
उन्होंने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। दोपहर में निम्बली माण्डा सहित सोजत व मारवाड जंक्शन क्षेत्र के बावरी समाज के लोग कलक्टरी पहुंचे। वे युवा राज बोहरा बावरी समाज सेवा संघ के अध्यक्ष आशाराम पंवार के नेतृत्व में कलक्टरी के बाहर धरने पर बैठ गए।
इनमें बडी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाà¤..
Posted By : (साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर
पाली। मारवाड-गोडवाड में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे तो खिले ही हैं, साथ ही डिस्कॉम को बडी राहत मिली है। बारिश से पाली व सिरोही जिले में बिजली की खपत कम हो गई है। लाखों यूनिट बिजली प्रतिदिन बच रही है। इससे आमजन को भी कटौती से राहत मिली है।
दो माह पूर्व बारिश नहीं होने की स्थिति में डिस्कॉम के पाली वृत्त (पाली व सिरोही) में बिजली की खपत प्रतिदिन करीब 45 लाख यूनिट पहंुच गई थी। इधर, उपलब्धता नहीं होने से बिजली की कमी आ गई। रोजाना जिला मुख्यालय, नगरपालिका क्षेत्रों व ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती करनी पड रही थी। ऎसे में बारिश का दौर शुरू हुआ। इससे पंखे, कूलर का उपयोग कम हो..
Posted By : साभार -राजस्थान पत्रिका, पाली
जोधपुर। बारिश के मौसम में मलेरिया ने मारवाड में पंख फैलाने शुरू कर दिए है। संभाग में एक सप्ताह के दौरान तीन रोगियों को पीएफ (प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम) मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से दो रोगी जैसलमेर और एक जालोर का है। राज्य सरकार ने हाल ही मलेरिया की रोकथाम के लिए जैसलमेर और बाडमेर जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार मलेरिया की साप्ताहिक रिपोर्ट में रोगियों की संख्या बढने लगी है। तीन रोगियों को पीएफ मलेरिया की पुष्टि हुई है। तीनों की स्थिति फिलहाल ठीक है, लेकिन इसे सम्भाग में मलेरिया की शुरूआत माना जा रहा है। जिन रोगियोà¤..
Posted By : साभार -राजस्थान पत्रिका, पाली
सुमेरपुर । पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख जल स्रोत जवाई बांध में सेई से जल आवक का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बांध का जलस्तर 38.90 फीट हो गया। उधर, जवाई के सहायक सेई बांध पर चादर जारी रही।
जल संसाधन विभाग के नियंत्रण कक्ष के अनुसार जवाई के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश का अभाव रहा। जिससे रात नौ बजे बांध का जलस्तर 2995.70 एमसीएफटी जल उपलब्धता के साथ 38.90 फीट हो गया। जवाई के प्रमुख सहायक सेई बांध से जवाई में आउटलेट पर 1.55 मीटर गेज के साथ 318.70 क्यूसेक पानी छोडा जा रहा है। जवाई के सहायक सेई बांध पर गुरूवार को शुरू हुई चादर शुक्रवार को जारी रही। बांध पर 0.02 मीटर की चादर चल रही है। ओवरफ्लो का पानी गुजर..
Posted By : साभार -राजस्थान पत्रिका, पाली
खिंवाड़ा, कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को एक सप्ताह से पड़ रही तेज गर्मी व उमस से राहत मिली। कुछ देर के लिए हुई बारिश से सड़क पर पानी बहने लगा। किसानों के चेहरे पर भी खुशी छा गई।
रानी. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में
दोपहर तीन बजे बाद बारिश होने से मौसम खुशनुमा हुआ। लेकिन बाद में फिर उमस व गर्मी से लोग बेहाल रहे।
जोजावर. कस्बे में शुक्रवार को भादरवा की रिमझिम बारिश से किसानों को राहत मिली। दिन भर उमस के बाद दोपहर को घटाएं छाई और दस मिनट तक बरसीं। जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। क्षेत्र के पानोता, नया गांव, वासोà¤..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर
पाली. सिरियारी थाना क्षेत्र के निंबली मांडा गांव के पपली देवी चौधरी हत्याकांड के मामले का राज खोलने के लिए पुलिस के प्रयास शुक्रवार को भी जारी रहे। इस मामले को लेकर संदेह के दायरे में आए कुछ लोगोंं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि यह मामला शीघ्र ही खुल जाएगा। निंबली मांडा निवासी पपली देवी (60) पत्नी पकाराम सीरवी की शुक्रवार रात को अज्ञात लुटेरों ने हत्या कर उसके शरीर पर पहने जेवरात लूट लिए थे। इस मसले को लेकर एसपी ने पांच पुलिस दलों को गठन कर उनको अलग—अलग एंगल से जांच करने के लिए निर्देशित किया था। वहीं एएसपी सुनिल कुमार विश्नोई की अगुवाई में अलग—अलग दल गठित कर à..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर
जोजावर, नए कृषि विद्युत कनेक्शन पर मुख्यमंत्री द्वारा स्प्रिंकलर सेट की अनिवार्यता समाप्त करने के निर्णय से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। अब किसान अपनी सुविधानुसार स्प्रिंकलर सेट खरीद सकेंगे। प्रगतिशील किसान जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि पहले सरकार द्वारा कृषि विद्युत कनेक्शन के साथ स्टार रेटेड स्प्रिंकल सेट की खरीदी अनिवार्य कर दी थी। जिससे किसानों को मजबूरन महंगे दामों पर स्प्रिंकलर सेट खरीदना पड़ रहा था। अनिवार्यता समाप्त करने से किसानों को राहत मिली है।
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 29August 2010 at 10.33 AM )..
Posted By : साभार -राजस्थान पत्रिका, पाली
बिलाड़ा, लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शनार्थ जाने वाले पैदल जातरुओं की भीड़ भादवा मास लगने के साथ ही रामदेव मंदिर की ओर रवाना हो चुकी है। बाबा
के दरबार में मनोकामना पूर्ण करने के लिए कोटा, जयपुर, दिल्ली, ब्यावर, अजमेर, महाराष्ट्र आदि से आने वाले पैदल यात्री बिलाड़ा से होकर निकलने लगे हैं। इससे बिलाड़ा से रामदेवरा राष्ट्रीय मार्ग 112 पर बाबा के भक्तों की भीड़ जुटने लगी है। श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं। इससे बिलाड़ा का माहौल भी धर्ममय होने लगा है। सुबह व शाम के समय सड़कों पर भीड़ की अधिकता देखने लायक होती है। राखी के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ में इजाफा हुआ है। à..
Posted By : साभार -प्रात:काल, मुम्बई
वसई । पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र में निम्बली मांडा में अज्ञात लोगों द्वारा पुखीदेवी सीरवी की हत्या पर सीरवी समाज में रोष व्याप्त है।
सीरवी समाज के पूराराम वी.सीरवी ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन देकर कहा कि पाली जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इस हत्या कांड की जांच उच्च स्तर से करवाने की माग की है। मुंबई में रविवार को प्रात:काल हिन्दी समाचार के माध्यम से जैसे ही घटना का पता चला संपूर्ण सीरवी समाज ने घटना की तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
सीरवी सेवा मंडल महाराष्ट्र के सचिव रामलाल वी सीरवी नर्सिंगराम काग, मुकेश निंबाड़ा ने भी प्रशासन से शीघ्र..
Posted By : साभार -राजस्थान पत्रिका, पाली

पाली. जिले के सबसे बडे बांध में सेई बांध के पानी की आवक के कारण बुधवार को जल स्तर 37.5 फीट (2775.80 एमसीएफटी) हो गया। सेई में अभी 1590.86 एमसीएफटी पानी है। शहर के पास स्थित हेमावास बांध का जलस्तर 18.35 फीट है। जिले के अन्य बांधों में पानी की आवक नहीं होने से गेज में परिवर्तन नहीं आया।
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 26August 2010 at 11.08 AM ) ---..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर
रायपुर मारवाड । पंचायत समिति सभागार में बुधवार को साधारण सभा की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई। इस दौरान वहां मौजूद क्षेत्र की बीस ग्राम के सरंपचों ने महानरेगा कार्य संचालन को लेकर हंगामा कर दिया। उन्होंने नरेगा कार्य का बहिष्कार करते हुए कलक्टर को संयुक्त रूप से शिकायती पत्र भेजा। पंचायत समिति पहुंचे सरपंचों ने बैठक स्थगित होने के बाद नरेगा कार्य संचालन से असतुंष्ठ होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस बीच वहां मौजूद आला अधिकारियों ने समझाइश की, पर वे नहीं माने।
प्रदर्शन की चेतावनी : सरपंचों ने कलक्टर को भेजे पत्र में नरेगा कार्य संचालन में ठेका पद्धति बंद ..