सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1891 - 1905 of 2221   Total 149 pages
Posted By : -
टेक्नोलॉजी के मामले में चीन तेजी से मजबूत हो रहा है। अब उसने सुपर कंप्यूटर के मामले में अमेरिका को मात दे दी है। उसने अब एक ऐसा तेज कंप्यूटर बना लिया है जिसका अमेरिका के पास जबाव नहीं है। इस सुपर कंप्यूटर का नाम है तियानहे-1ए जिसका अर्थ है दूधिया मार्ग यह हर सेकेंड 2,6700 खरब गणनाएं कर सकता है। इसलिए इसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली कंप्यूटरों की सूची में रखा गया है। अमेरिकी इंजीनियरों ने यह सूची बनाई है।
चीन के बाद अरिका निर्मित क्रे एक्सटी-5 जैगुआर सिस्टम का स्थान है जो अमेरिका के टेनेसी शहर में है। इसकी गति चीनी सुपर कंप्यूटर की तुलना में आधी है। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया का à..
Posted By : -
बर,निकटवर्ती बिराटिया खुर्द गांव में रविवार को सरपंच बगदाराम भायल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कम्बल एवं छात्र—छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि भामाशाह पारसमल गोठी पांडिचेरी के सहयोग एवं महावीर इंटरनेशनल ब्यावर यूनिक के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को पारसमल गोठी व रतनचंद मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान एक हजार कम्बल व विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इससे पूर्व स्थानीय सरपंच द्वारा पारसमल गोठी, रतनलाल मोदी, गणà..
Posted By : साभार - पत्रिका
बड़वानी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 9 माह से 10 वर्ष तक के बच्चों को मीजल्स का दूसरा टीका लगाने में अपने पायलेट प्रोजेक्ट में बड़वानी जिले को भी सम्मिलित किया है। इसके तहत जिले में लगभग 3.15 लाख बच्चों को यह टीका नवंबर के अंतिम सप्ताह में लगाया जाएगा।
कलेक्टर संतोष मिश्र की अध्यक्षता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस वास्कले, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद पुरोहित, सिविल सर्जन डॉ. बीके सवनेर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद विश्नार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गणेश भाबर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आरपी रमणवाल की उपस्थिति में सम्पन्न ..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर
सोजत रोड (पाली),सोजत इलाके में शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे आई तूफानी बारिश ने भारी तबाही मचाई। करीब एक घंटे तक तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। जगह-—जगह बिजली के पोल गिर गए। दर्जनों मकानों व प्रतिष्ठानों के टीन छप्पर कागज की माफिक उड़ कर कई मीटर दूर जाकर गिरे। अचानक आए तूफानी बारिश ने लोगों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कई मकानों की दीवारें गिरने के भी समाचार है। उपखंड अधिकारी समेत कई अफसरों ने हालात का जायजा लिया तथा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
तूफानी बारिश के कारण मुख्य सड़क मार्गों पर जगह-जगह पेड़ गिर जाने से वाहनों के आवागमन का रास्ता..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर
50 करोड़ यूसर्ज की फौज के साथ फेसबुक अब जीमेल की नींद उड़ाने की तैयारी कर रहा है। दुनिया की नंबर एक मेल सर्विस जी मेल को अब दुनिया की नंबर एक सोशल नेटवर्किंग साइट से कड़ी टक्कर मिलने जा रही है। गूगल की जीमेंल सर्विस का इस्तेमाल दुनिया के लगभग उन्नीस करोड़ लोग करते हैं मेल सर्विस फेसबुक के पास नहीं है और अब फेसबुक अपनी इसी कमी को पूरा करने जा रही है।
जी मेल की तरह फेसबुक में भी मेसेंजिग सर्विस है जिसमे इनबॉक्स और आउटबॉक्स का ऑप्शन है लेकिन ये अभी तक जीमेल को हरा पाने की पोजीशन में नहीं पहुंची है। इसमें जीमेल की तरह फीचर्स की कमी है। जानकारों के मुताबिक इस 15 नंवबर को फेसबुक अपà..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर
सोना रखने के मामले में भारतीय दुनिया में ग्यारहवें स्थान पर हैं। भारत में लोगों और सरकार के पास 800 अरब डॉलर का सोना है। लेकिन दुनिया में दस ऐसे देश हैं जिनके पास भारत से ज्यादा सोना है। आइए हम बताते हैं कि वे कौन से देश हैं:
दुनिया में सबसे ज्यादा सोना अमेरिका के पास है। अमेरिका के पास 8133.5 टन रिजर्व सोने का भंडार है। अमेरिका सोने का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार देश है वहां केंटकी में फोर्ट नॉक्स के दुर्ग में दुनिया का सोने का दूसरा सबसे बड़ा भंडार है। वहां 4603 टन सोना है अमेरिकी फेडरल बैंक में दुनिया का सबसे बड़ा सोना भंडार है।
दूसरे नंबर पर है जर्मनी, जिसके पास 3402.5 टन सोना है। इसका à..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर
जैतारण. जैतारण ब्लॉक स्तरीय सर्व शिक्षा विभाग का बाल मेला पंचायत समिति प्रधान मल्लाराम सीरवी के मुख्य आतिथ्य एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जुगराज जोशी की अध्यक्षता एवं संदर्भ केंद्र प्रभारी शशिकांता चौहान की मौजूदगी में आयोजित किया गया। बाल मेले में सामान्य ज्ञान, चित्रकला, निबंध लेखन, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान गोविंदसिंह, पुरणसिंह, अशोक दाधीच, रमेशचंद्र मीणा, भीकसिंह सहित आंगनबाड़ी
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 14 Nov. 2010 at 11.35AM )..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर
बिलाड़ा ग्रामीण आदर्श पुलिस थाने में वर्ष 2004 से बरामद की गई अवैध शराब के मुकदमों की सुनवाई के बाद शनिवार को उसका निस्तारण किया गया। इसके लिए हजारों बोतलें और पव्वों पर थाना परिसर में ही अफसरों की मौजूदगी में रोलर चलाया गया। इस शराब की कीमत 20 से 25 लाख रुपए आंकी गई है।
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर अतिरिक्त आबकारी संभागीय आयुक्त के. खिलजी की उपस्थिति में दिनभर निस्तारण कार्रवाई चली। निस्तारण के लिए पांच सदस्यीय टीम मौके पर मौजूद रही। इस टीम में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के. खिलजी, एडिशनल एसपी ग्रामीण कल्याण मल मीणा, आबकारी विभाग के जिला अधिकारी यासीन पठान, मालखाना के एएसआई à..
Posted By : (साभार - दैनिक भास्कर
बिलाड़ा बेमौसम की बरसात ने जिले के किसानों को चिंता में डाल दिया। कई जगह बुधवार देर रात से शुरू हुआ बारिश के दौर ने न केवल खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया बल्कि कटी फसलों को भी खराब कर दिया। बरसात से बढ़ी ठंड के कारण मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। बारिश के कारण जीरा, ईसबगोल, रायड़ा, कपास सहित मूंग, मोंठ, ग्वार और मूंगफली की खड़ी फसलों पर असर
बिलाड़ा और आसपास के इलाकों में दिन-रात बरसी बारिश ने किसानों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। कपास की बुवाई कर रही कृषक महिलाओं ने रिमझिम बरसती बारिश में कपास को बीन तो लिया लेकिन नमी के कारण कपास की फसल शाम तक खराब होने लग गई। इसà..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर
बिलाड़ा, शहर में जयपुर से जोधपुर स्केटिंग रैली के गुरुवार शाम पहुचने पर यूथ कांग्रेस व राहुल गांधी बिगे्रड के कार्यकताओं ने स्वागत किया। रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
स्केटिंग रोलर ने रात्रि विश्राम आरडीपीएस में किया। 45 दलीय इस रैली के सभी कार्यकर्ताओं के ठहरने व भोजन की व्यवस्था बिगे्रड द्वारा की गई। रैली में अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पदक विजेता सभी खिलाडिय़ों का नगरपालिका अध्यक्ष परमवीर सिंह, त्रिलोक नैनीवाल द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया। रैली में पहुंचे बच्चों ने आईमाता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह रैली को हरी झंडी दिखाकर यहां ..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर
जोधपुर. राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता की मांग को लेकर शनिवार को मातृभाषा राजस्थानी छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में आए केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्री सीपी जोशी सहित अन्य नेताओं का ध्यान आकृष्ट किया।
उन्होंने इन नेताओं के सम्बोधन के दौरान राजस्थानी भाषा की मान्यता की मांग का बैनर दिखाकर ध्यान आकृष्ट किया। हालांकि बैनर दिखाने के कुछ देर में ही वहां मौजूद एनएसयूआई के एक कार्यकर्ता ने मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सतपालसिंह जांगिड़ के हाथ से बैनर छीन लिया और पुलिस अधिकारियों को दे दिया। जाà¤..
Posted By : साभार - दैनिक नवज्योति

जैतारण। नगर सहित आस पास के गांवों में विगत दो तीन दिनों से बी.एस.एन.एल. की मोबाइल सेवा के बाधित हो जाने से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर में पिछले कुछ दिनों से नेटर्वक के खराब चलने से मोबाइल धारक पहले ही परेशान थे। बी.एस.एन.एल.मोबाइल सेवा गड़बड़ाने से इन पर न तो एक बार में कॉल लगाने पर आसानी से बात होती है और न ही इनके मोबाइल पर कॉल आने पर घंटी बजती है। कईबार तो बिना कॉल लगे ही बैलेंस कम हो जाता है। बदहाल सेवा का आलम यह हो रखा है कि मोबाइल में नेटर्वक तो मिलते दिखाई देते पर मोबाइल पर कॉल लगाने पर अधिकतर मोबाइल में नेटर्वक नहीं होने तथा स्वीच आॅफ होने की जानकà¤..
Posted By : (साभार - राजस्थान पत्रिका
पाली। जिले में शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। बादलों के कारण दिन में उमस हो गई। निमाज और राणावास में जोरदार बारिश हुई। जिले में बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया है। दिन में उमस व सुबह-रात को मौसम सर्द हो गया है।
शुक्रवार को निमाज व राणावास में करीब दस मिनट तक तेज बारिश हुई। सुबह से बूंदाबांदी का दौर रहा। सोजत, जैतारण, सेन्दड़ा में बूंदाबांदी के समाचार हैं।
--(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 13 Nov. 2010 at 11.11AM ) ..
Posted By : साभार - दैनिक नवज्योति
सोजत रोड। मंगलवार के दिन हुई मावठ के कारण कई जगह किसानों को भारी नुकसान हुआ है। विशेषकर मेहन्दी की फ सल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। हाल ही में खेतों से काटकर सूखने के लिए डाली गई मेहन्दी की फ सल पर बारिश की मामूली बून्दों ने भी गहरा असर दिखाया है। किसान राजूराम ने बताया कि मेहन्दी की फ सल बारिश की नमी मात्र से खराब हो जाने वाली फ सल होने से सबसे अधिक नुकसान इसे ही होता हैं। पानी लगने से मेहन्दी के पत्ते अपना कुदरती हरा रंग खोकर लाल रंग के हो जाने से मेहन्दी व्यापारी ऐसे माल को खरीदने से कतराते हैं।
--(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 12 Nov. 2010 at 11.11AM ) ..
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका

जोधपुर. प्रदेश में मंगलवार को शुरू हुआ मावट का दौर कई इलाकों में बुधवार को भी जारी रहा। जोधपुर वराजसमंद में एक घंटे तक तेज बारिश हुई। वहीं कई इलाकों में दिनभर बूंदाबांदी होती रही। बारिश से छाए कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मावट से अचानक बढ़ सर्दी ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया। जोधपुर में शाम साढ़े छह बजे से करीब एक घंटे तक हुई बारिश हुई। इससे सर्दी बढ़ गई। बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। पाली, सिरोही, सादड़ी, माउंटआबू और आबूरोड सहित आसपास के कुछ स्थानों पर भी लगातार दूसरे दिन कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।
राजसमंद में सुबह हल्की फुहार रहà¥..