सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1861 - 1875 of 2221 Total 149 pages
Posted By : -
देसूरी,किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए शुक्रवार को देसूरी एवं बागोल में किसान क्लब का गठन किया गया। इस दौरान उपस्थित नाबार्ड एवं सीसी बैंक के अधिकारियों ने किसानों को क्लब के गठन से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर स्थानीय अंबे माता गुफा मंदिर में आयोजित बैठक में दी पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक देसूरी शाखा प्रबंधक राजेंद्र कुमार दवे ने कहा कि इस क्लब के गठन से किसानों की जटिल समस्याओं का समाधान युद्धस्तर पर संभव हो सकेगा। नाबार्ड जिला प्रबंधक जीएल निर्वाण ने कहा कि किसान क्लब गठन होने से कृषि ऋण लेने में किसी प्रकार की कोई समस्या कि..
Posted By : -
बिलाड़ा,मुख्य बस स्टैंड से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौडऩे वाले भारी वाहन अब बाईपास से होकर गुजरेंगे। बाईपास का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह बाईपास पिचियाक से सीधा खारिया-मीठापुर निकलेगा। इस कार्य पर 27 करोड़ 38 लाख की राशि खर्च होगी। यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में अधिग्रहित की गई भूमि जो राजस्व अभिलेखों में राज्य सरकार के नाम से अंकित है पर किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता एमएल धायल कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखे हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 112 बर-बिलाड़ा, जोधपुर, बाड़मेर तक है तथा इसका सामरिक महत्व है। बाईपास बनने के बाद बस स्टैंड पर ..
Posted By : -
बड़वानी.(M.P) जिले में प्रारंभ किए गए संवेदना अभियान के तहत अभी तक 7906 लोगों को विभिन्न पेशन स्वीकृत की गई। पेंशन एवं बीमा योजना के नोडल एवं लोक कल्याण शिविर के प्रभारी अधिकारी सुरेंद्रसिंह ठाकुर के अनुसार कलेक्टर संतोष मिश्र एवं सीईओ राजेश शुक्ल द्वारा मई एवं जून में प्रारंभ करवाए गए अभियान के तहत जगह-जगह शिविर लगाकर पेंशन योजनाओ के तहत आवेदन प्राप्त किए गए थे।
इनके आधार पर अभी तक विकासखंड सेंधवा में 2294 को, बड़वानी में 1139, ठीकरी में 1006, निवाली में 908 , पानसेमल में 760, पाटी में 814, राजपुर मे 872 व पलसूद में 113 लोगो को पेंशन स्वीकृत की हंै।
साभार - राजस्थान पत्रिका
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 19 Nov. ..
Posted By : -
पाली । पाली से जोधपुर तक का सफर करने पर यात्रियों को पूरे रास्ते के बजाय सिर्फ 10 किलोमीटर सडक पर हिचकोले खाने पडेंगे। इसके अलावा शेष मार्ग की गुणवत्ता सुधारने का कार्य जोधपुर की तरफ से शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड की ओर से बांगड स्कूल तिराहे तक किया जाना वाला यह कार्य नवम्बर 2011 तक पूरा करने के निर्देश हैं। खण्ड के अधिकारियों की मानें तो इस काम को मई-जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
46.4 किलोमीटर सुधरेगी सडक
पाली से जोधपुर की दूरी 67 किलोमीटर है। इसमें से जोधपुर शहर के पास की कुछ सडक सुधारी जा चुकी है। वर्तमान गुणवत्ता सुधार कार्य 315/0 स्थान से 377/0 स्थान तक किया जाएगा। यह दà¥..
Posted By : -
घाणेराव। क्षेत्र में पिछले सात दिनों से क्षेत्र कभी तेज तो हल्की बरसात का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा, जिससे तेज बरसात होने से दुबारा सेली नाल बांध की चादर चल पडी है। जिससे किसानों के चहरे तो खिल उठे है। वही बांध में पानी की आवक होने से रबी फसल की सिंचाई के लिए अब पर्याप्त पानी बांध किसानों को मिल जायेगा। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में मंगलवार की रात्री में हल्की बरसात तो हुई मगर बुधवार की सुबह आसमान बादलों से ढक गया और आठ बजे गरजने के साथ बरसात शुरू हो गई। जो करीब 20 मिनट से भी अधिक समय तक जारी रही उसके बाद नौ बजे तेज बरसात शुरू हो गई और कुछ ही समय पानी ही पानी कर दिया। जहां इस बà¤..
Posted By : -
बिलाड़ा,शहर में गुरुवार को बिजली का हाई वोल्टेज आने से कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए। गुरुवार दोपहर को अचानक शहर मेंं आए हाई वोल्टेज बिजली के झटके से टीवी, कम्प्यूटर, फ्रीज इत्यादि जल गए। क्षेत्र के मोचीवाड़ा, दर्जीवाडा क्षेत्र के कई लोगों के बिजली के उपकरणों के जलने की बदबू व धमाके की आवाज आई। कई घरों के बल्व भी उड़ गए। लोगों ने अपने मुख्य सर्किट को ऑफ कर दिया। राजू सोनी, दयाल सोनी, शिवजी, राजू, कालूजी के टीवी सेट जले तो अमर सिंह का कंप्यूटर, बंटी सोनी का वूफर, अरूण का कंप्यूटर व शिवा मराठा की पानी की मोटर जल गई।
साभार - दैनिक भास्कर
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 19 Nov. 2010 at 10.45AM ) ..
Posted By : -
बिलाड़ा, कस्बे के कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह की अगली कड़ी में गुरुवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी ओमप्रकाश सीरवी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 80 छात्राओं ने भाग लिया। इसका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। परीक्षा पेपर वस्तुनिष्ठ रखा गया जिसमें 50 प्रश्न थे। संस्था के निर्देशक शिवदत्त कविया ने बताया कि इस तरह के आयोजन महाविद्यालय में अब निरंतर होते रहेंगे जिससे छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में सहायता मिलेगी। लालाराम परिहार के अनुसार छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा वातावरण के लिए एक विशेà¤..
Posted By : -
बिलाड़ा, सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा का दीपावली स्नेह मिलन सोजती गेट स्थित सभा भवन मेंं गुरुवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आनन्दराम आगलेचा ने सभी नवयुवकों को दीपावली की शुभकानाएं दी। समारोह में सीरवी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आगामी माह की 26 तारीख को करना तय किया गया। समारोह श्री आईजी विद्या मंदिर बिलाड़ा में रखा जाएगा। बैठक में संरक्षक डॉ. पुखराज राठौड, उपाध्यक्ष नेमीचंद आगलेचा, सचिव रतनलाल पंवार, राजूराम, आनन्द मुलेवा, मोहनलाल राठौड़, मोहनलाल आगलेचा सहित नवयुवकों ने भाग लिया।
साभार - दैनिक भास्कर
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 19 Nov. 2010 at 10.43AM ) ..
Posted By : -
जोधपुर। पिछले एक दशक से उदयपुर व चितौड़गढ़ के लिए सीधी रेल लाइन का सपना देख रहे मारवाड़ के लोगों की अपेक्षाओं का झटका लगा है। रेलवे बोर्ड ने ढाई साल से अटकी मावली-मारवाड़ जंक्शन ब्रॉडगेज परियोजना को मंजूरी देने की बजाय मावली से नाथद्वारा तक ही 15 किलोमीटर लम्बी समानान्तर बड़ी लाइन बिछाने के फैसला कर लिया है।
मावली जंक्शन से मारवाड़ जंक्शन तक 152 किलोमीटर लम्बी मीटर गेज लाइन है। इसे ब्रॉडगेज में बदलने के लिए सर्वे हो चुका है। इस परियोजना को ढाई साल से मंजूरी नहीं मिल पा रही है। इस मार्ग पर गेज परिवर्तन से मारवाड़ के लोगों को उदयपुर व चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी रेल सेवा सुलभ à..
Posted By : -
जोधपुर। मारवाड़ के गोडवाड़ अंचल के कई इलाकों में बुधवार को बादल जमकर बरसे। सिरोही के शिवगंज में 75, रेवदर में 55 और पिण्डवाड़ा में 42.2 मिलीमीटर बरसात हुई। उधर जोधपुर, नागौर, बाड़मेर और जैसलमेर में दिनभर बादलों का डेरा रहा और रूक रूक कर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन तक बारिश का क्रम बना रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
सूर्यनगरी में बुधवार की सुबह बादलों से ढकी रही। सुबह सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर तक सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। बाद में कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली, लेकिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बादलों ने सूर्यदेव को ढक दिया। इस दौरान शाà¤..
Posted By : -
पाली। जिले भर में बुधवार को पूरे दिन रूक-रूककर बारिश का दौर चला। बारिश के कारण मौसम सर्द हो गया और ठिठुरन बढ़ गई। जिले के सेन्दड़ा नारलाई, सादड़ी, मारवाड़ जंक्शन राणावास, रायपुर क्षेत्र में सुबह झमाझम बारिश होने के समाचार हैं। अन्य स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई।
सुमेरपुर में ढाई इंच व सादड़ी में पौने दो इंच बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण नदी,नालों और एनिकटों में पानी आ गया। पाली में भोर के समय उठते ही लोगों को मौसम बदला सा नजर आया। सुबह छह बजे के करीब तेज बारिश हुई जो करीब आधा घंटे तक चली। इससे सड़कों पर पानी जमा हो गया। कुछ देर बारिश का दौर थम गया।
प्रात: साढ़े ग्यारह à..
Posted By : -
न्यूयॉर्क। यूनेस्को ने राजस्थान के कालबेलिया लोक नृत्य, आदिवासियों के पारंपरिक छाऊ नृत्य और केरल के मुडियेट्टू नृत्य नाट्य को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया है। यूनेस्को की सालाना सूची में उन परफॉर्मिग आर्टस को शामिल किया गया है जो अद्भूत हैं लेकिन जिन्हें सपोर्ट की जरूरत है। सूची में जगह बनाने के लिए पेकिंग ओपेरा और ईरान की कालीन बुनाई भी दौड़ में थी।
केन्या की राजधानी नैरोबी में 15 नवंबर से 19 नवंबर तक इस सूची को अंतिम रूप देने के लिए अंतरसरकारी समिति की बैठक हुई। संयुक्त राष्ट्र की इस सांस्कृतिक शाखा को दुनिया भर के पारंपरिक गीतों, नृत्यà..
Posted By : -
जयपुर। प्रदेश में राजधानी समेत कई हिस्सों में बुधवार को सावन जैसी झड़ी लग गई। सुबह शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। लगातार हो रही बारिश से फसल की बुवाई में भी देरी हो रही है और सर्दी का असर भी तेज हो गया। लोग दिन में ही गरम कपड़े पहने नजर आए। एक-दो दिन बारिश जारी रहने के आसार हैं। बारिश के चलते दिन का पारा तीन से दस डिग्री तक गिर गया।
टूटा बारह साल का रिकॉर्ड
राजधानी में बुधवार को लगी बारिश की झड़ी ने बारह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 15.04 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो बारह साल के दौरान नवम्बर में सर्वाधिक है। इससे पहले वर्ष 1998 में 14.02 मिलीमीटर बाà¤..
Posted By : -
जैतारण । पत्रिका की पहल पर राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गरनिया गांव की कौशल्या को सहायता स्वरूप पांच हजार की राशि प्रदान की गई। कौशल्या बुधवार को राजस्थान टीम से जुडेगी। गरनिया बालिका विद्यालय के कक्षा आठवी में अध्ययनरत कौशल्या के माता-पिता गरीब हैं तथा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक परेशानी से संघर्ष करते हुए कौशल्या ने जिला स्तर पर राउप्रावि बीजा पाली में सराहनीय प्रदर्शन किया। उसने राज्य स्तर पर राउप्रावि गंगापुर सिटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके चलते छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई, लेकिन पोशाक खरीदने के लिए भी à..
Posted By : -
पाली । अच्छी बारिश से जलाशयों में पानी की आवक से खुश काश्तकार रबी में अच्छी फसल होने की आस लगाए हैं और बुवाई से पहले फिर बारिश होने से किसानों की प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं है, लेकिन जिले में अनुदानित गेहूं के बीज की कमी चिंता का कारण बन गई है।
कृषि आयुक्तालय ने 15 जिलों में गेहूं उत्पादन बढाने के उद्देश्य से 25 नवम्बर तक 3 लाख 18 हजार 450 क्विंटल गेहंू के प्रमाणित बीज अनुदान पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इसी माह में गेहूं के बीज का वितरण भी शुरू हो गया, लेकिन पाली जिले में अब तक 4 हजार 238 क्विंटल बीज ही पहुंचा है। और वितरण की अन्तिम तिथि आने में महज एक सप्ताह का समय शेà..