सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1501 - 1515 of 2197 Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Mar 2010, 13:34:25
टोंकी (धार)। स्थानीय आईमाता मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव विशाल भंडार के साथ संपन्ना हुआ। इसमें सैक़ड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके पूर्व धर्मगुरु दीवान साहब माधवसिंहजी के स्वागत में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
आयोजन को लेकर हर वर्ग में सुबह से ही उल्लास देखा गया। युवतियों द्वारा हर गली-मोहल्ले को रंगोली से सजाया गया। शोभायात्रा में स्थानीय मद्रासी हरिओम बाबा के लिए विशेष रथ तैयार किया गया था। शोभायात्रा झील प्रांगण बस स्टैंड, राम मंदिर चौक से होते हुए आई माता मंदिर पर समाप्त हुई। सबसे आकर्षण का केन्द..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 12 Mar 2010, 10:03:13
पाली, धनला गांव में शुक्रवार को एक जंगली सूअर ने खेत में काम कर रहे दो जनों पर हमला कर दिया। इस कारण से दोनों घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खेत में काम कर रहे पकाराम देवासी व चौथीबाई पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दोनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया,जहां उनका उपचार चल रहा है।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 11 Mar 2010, 09:23:02
बिलाड़ा, बिलाड़ा के निकटवर्ती गांव रामासनी सांदवान व आसपास के खेत-खलिहान में खड़ी गेहूं व रायड़े की फसलों में जंगली सुअरों का भारी आतंक फैलने लगा है। ये सुअर खेतों में खड़ी फसलों में छुप कर बैठ जाते है और जैसे ही खेत में फसलों की निगरानी के लिए किसान आता है। मौका देखकर ये जंगली सुअर उनके पैरों को अपने नुकीले दांतों से जकड़ कर उसे लहूलुहान कर देते है। मंगलवार रात को रामासनी सांदवान गांव में एक खेत में रात्रि को फसलों की देखभाल कर रहे प्रहलाद राम पुत्र मंगाराम ने खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले सुअरों को भगाने जा रहा था तभी दर्जनों सुअरों ने उस पर जानलेवा हमला ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Mar 2010, 18:18:48
विधानसभा से राज्य के वर्ष 2011-12 के बजट में मारवाड़ को कई सौगातें मिली हैं। मारवाड़ के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रावधान किए गए हैं। इनमें पर्यटन, टेक्सटाइल उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि प्रमुख हैं, दूसरी ओर क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली रिफाइनरी के मामले में कोई ठोस बात नहीं कही गई। मारवाड़ में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर हर साल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं।
पधारो म्हारे मारवाड़
जैसलमेर के धोरे, बाड़मेर के किराडू मंदिर, सूर्यनगरी की स्थापत्य कला और रणकपुर का सौंदर्य देसी-विदेशी पर्यटको..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Mar 2010, 13:37:11
निसरपुर ( m.p.)। समीपस्थ ग्राम नवादपुरा में मंगलवार को उपसरपंच का चुनाव पीठासीन अधिकारी दिनेश नागर की उपस्थिति में संपन्ना हुआ। मोहन लछेटा उपसरपंच पर पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। कमल पटेल, जेमला रेमा भाई, कैलाश राठौर, मोहन सोलंकी, प्रभु पटेल, महेंद्र पटेल, रतन चौयल आदि ने श्री लछेटा को बधाई दी।
साभार - नईदुनिया..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Mar 2010, 13:36:31
सोजत/ सांडेराव.फाल्गुन माह में होली की छटां को मदमस्त करने वाले गीतों की गूंज से जिलेभर की गलियां व मोहल्ले गुंजने लगे हैं। परंपरागत होली गीतों के साथ डीजे के तड़के से भरपूर गीतों से सजी कैसेट, सीडी, डीवीडी की बिक्री यकायक बढ़ गई है। इससे सीडी व डीवीडी के कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक है। इस बार उनके व्यवसाय में गजब का उछाल आया है।
हर ओर फाल्गुनी गीतों का शोर लोगों के दिलों को फड़कते होली के गीतों ने मदमस्त कर रखा है। घर व दुकानों में तो क्या टैक्सी, टै्रक्टर व ट्रकों में भी होली के गीत सुनाई देने लगे है। 'नाचण दे चंग पेÓ, 'उड़ती निंदड़लीÓ, 'मामी गावे फागणÓ, 'फागण आयो जी मेहम..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Mar 2010, 13:35:47
पाली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य बजट में पाली, जोधपुर और बालोतरा में पावरलूम उद्योग स्थापना के लिए निवेश प्रोत्साहन योजना की घोषणा की। इससे पाली में पावरलूम इकाइयां स्थापित होने की संभावनाएं प्रबल हो गई है। पॉवरलूम उद्योग लगने से पाली के उद्योग जगत में बूम आएगा। कम से कम 35 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
रीको के नया गांव स्थित प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में पावरलूम उद्योग विकसित किया जाना प्रस्तावित है। पाली शहर में रंगाई-छपाई की लगभग छह सौ औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। ग्र्रे कपड़ा महाराष्ट्र के मालेगांव, इचलकरंजी एवं भिवंडी में स्था..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Mar 2010, 13:34:21
मारवाड़ जंक्शन। पाली जिले में रेलवे के एकमात्र महत्वपूर्ण जंक्शन स्टेशन माने जाने वाले मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर असुविधाओं के चलते ट्रेन में सफर करने वाली यात्री खुद को असहज सा महसूस कर रहे हैं। इस बारे में रेलवे प्रशासन की ओर से सुधार के कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
तल्ख धूप में इंतजार
रेलवे स्टेशन पर तकरीबन सभी यात्रीगाडियों का ठहराव है और काफी तादाद में यात्री सफर शुरू करते हैं। पर्याप्त टीन शेड के अभाव में यात्रियों को तल्ख धूप में ही गाड़ी का इंतजार करना पड़ता है।
नहीं दे रहे ध्यान
रेलवे स्टेशन पर असुविधाओं के बारे में रेलवे के अधिकारी भली भांति परि..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Mar 2010, 13:33:41
पाली। जिला कलक्टर नीरज के. पवन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उपखण्ड अघिकारियों की बैठक में जिले में औद्योगिक विकास एवं विस्तार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिला कलक्टर ने उपखण्ड अघिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों का आकलन करें।
उन्होंने पाली में प्रस्तावित डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर एवं दिल्ली-मुम्बई इण्डस्ट्रियल कोरिडोर के दृष्टिगत औद्योगिक विकास पर चर्चा की। उन्होंने सभी उपखण्ड अघिकारियों से उनके क्षेत्र में सरकारी भूमि की स्थिति जानी और निर्देश दिए कि उस पर अतिक्रमण न हो। उन्होंने क्षेत्रवार अध्ययन कर योजना तैयार क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 09 Mar 2010, 19:44:56
उदयपुर/मुंबई. मंगल फिल्म प्रोडक्शन, मुंबई के बैनर तले बनी राजस्थानी फिल्म जय जय दशा मां फिल्म का प्रीमियर मंगलवार को पूरी तरह राजस्थानी अंदाज में ही हुआ। भायंदर में आयोजित प्रीमियर में मुख्य अतिथि पूर्व मेयर नरेंद्र महेता थे। इस मौके पर महेता ने कहा कि मायानगरी में राजस्थानी फिल्म का प्रीमियर शो होना गौरव की बात है।
उन्होंने निर्माता कैलाश चौधरी को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि फिल्मों के माध्यम से नई पीढ़ी को हमारी गौरवमयी संस्कृति से जोड़ा रखा जा सकता है। इस मौके पर अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेंद्र बारहठ ने कह..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 09 Mar 2010, 16:57:05
कुक्षी/लोहारी। आई माताजी के स्मरण मात्र से सारे कार्य में सफ लता मिलती है। घर में प्रतिदिन आई माताजी एवं दुर्गा माँ की आरति करने से वातावरण शुद्ध हो जाता है। शनिवार माताजी के विशेष महत्व का दिन जाना गया है। इस दिन उनकी पूजा करने से घर-परिवार की सारी विपदाएॅं दूर हो जाती हैं।
यह बात सिर्वी समाज के धर्मगुरु श्री माधवसिंहजी दीवान साहब ने लोहारी में आयोजित धर्मसभा में कही। उन्होंने कहा कि अन्न का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए। जिस घर मे अन्न की इज्जत की जाती है वह घर सुख-समृद्घि से सरोबार रहता है। प्रत्येक घर में पुजा का एक अलग कमरा निर्मित होना चाहिए। जो सत्य पर चलेगा उसक..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 09 Mar 2010, 16:56:36
सुमेरपुर। पंचायत समिति क्षेत्र के पाइपलाइन योजना से वंचित तीस गांवों को जवाई का पानी मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री के निर्देश पर विभाग ने इस संबंध में कार्रवाई प्रारंभ कर मांग पत्र जवाई पाइप लाइन परियोजना अघिकारी को भेजा है।
क्या है मामला
जवाई के पानी की छीजत रोकने के लिए तीन वर्ष पूर्व तीन सौ करोड़ की लागत से जवाई पाइप लाइन योजना बनाई गई। करीब एक वर्ष पूर्व योजना का कार्य भी पूर्ण हो गया, लेकिन जवाई बांध के मुंहाने पर स्थित पंचायत समिति क्षेत्र के तीस गांव योजना से वंचित रह गए। यहां के ग्रामीण फ्लोराइडयुक्त खारा पानी पीने पर मजबू..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Mar 2010, 12:17:45
पाली। लम्बे इंतजार के बाद अब सूरजपोल पर ट्रेफिक सिग्नल लाइट से यातायात चलता नजर आएगा। इसके लिए नगर परिषद ने टैंडर भी जारी कर दिए हैं। पिछले महीने जिला कलक्टर नीरज के. पवन ने 28 जनवरी को यातायात प्रबंधन समिति की बैठक में नगर परिषद को 14 फरवरी तक सूरजपोल और बांगड़ विद्यालय तिराहे ट्रेफिक लाइट लगाने के निर्देश दिए थे। परिषद ने फिलहाल सूरजपोल चौराहे पर टे्रफिक लाइट लगाने की कवायद शुरू कर दी है।
इसके लिए 4 लाख 85 हजर रूपए की तखमीना बनाया गया है। मार्च अंतिम सप्ताह या अप्रेल के प्रथम सप्ताह में टे्रफिक सिग्नल लाइट लगने की संभावना है। इससे शहर के प्रमुख चौराहे पर यातायात में सुधा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Mar 2010, 12:12:18
बदनावर। गत दो वर्षों से लगातार अल्पवर्षा के कारण यहाँ अभी से पेयजल संकट ने दस्तक दे दी है। नगर पंचायत की जलप्रदाय योजना का बाँध जवाब दे चुका है। इसकी जगह बागेड़ी सिंचाई परियोजना से पानी लेकर पूर्ति की जा रही है। इसमें भी इस बार अपर्याप्त वर्षा से जल संग्रह नहीं हो पाया है। ऊपर से सिंचाई अलग हो रही है। इस कारण आने वाले समय पर नगरवासियों को भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
यहाँ १९७५ में नलजल योजना शुरू हुई थी, लेकिन उसके बाद से अब तक इसके डेम की जलग्रहण क्षमता में कोई वृद्धि नहीं की गई। कोई वैकल्पिक स्रोत भी नहीं तलाशे गए। इससे यह अपर्याप्त हो गई। अब नगर की आबादी बढ़क..