सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1486 - 1500 of 2197   Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Mar 2010, 11:53:32
पाली, रेलवे टिकटों में कालाबाजारी की बार-बार शिकायतें मिलने पर सोमवार को कलेक्टर नीरज के पवन ने रेलवे स्टेशन मास्टर से फोन पर बात कर टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए स्टेशन परिसर में नोटिस बोर्ड लगाने एवं टिकटों की कालाबाजारी में सहयोग करने वाले रेलवे कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रेलवे स्टेशन मास्टर एनएल देवड़ा ने बताया कि सोमवार दोपहर को कलेक्टर नीरज के पवन की ओर से फोन कर टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए निर्देश दिए थे। जिसको लेकर रेलवे परिसर में नोटिस बोर्ड लगवाया गया जिस पर टिकट खिड़की एवं अधिकृत व्यक्ति से ही टिकट खरीदने क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 21 Mar 2010, 11:30:24
बड़वानी। सरकार जहां एक ओर किसानों को साहूकार के कर्ज से मुक्त कराने के प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को बैंक से कृषि ऋण लेने में कड़ी मशक्कत करना पड़ रही है। अपनी ही जमीन के एवज में ऋण लेने में किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मार्च में किसान कृषि ऋण के लिए बैंकों के चक्कर काटना शुरू कर देते हैं।
किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराने में दलाल सक्रिय हो गए हैं। ऋण दिलाने में दलाल कुछ बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों से सांठगांठ कर किसानों को ठग रहे हैं। आदिवासी बहुल क्षेत्र होने से क्षेत्र में कई किसान अशिक्षित हैं। अशिक्षा के कारण उन्हें दलाल आसानी ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Mar 2010, 19:49:12
पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन में दिल्ली-मुम्बई फ्रेट कोरिडोर (डीएमआईसी) आने से अब पाली में स्पेशल इकॉनोमी जोन (सेज) की संभावनाएं तलाशी जाने लगी हैं। इसे लेकर उद्योग मंत्रालय में हलचल तेज हो गई है। रीको से जमीन उपलब्ध कराने सम्बन्धी जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।
प्रवासी उद्यमी भी चाहते हैं यहां सेज
सांसद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस सम्बन्ध में पत्र लिखा है। उन्होंने यह भी हवाला दिया है कि पाली-मारवाड़ के बहुत से व्यापारी चैन्नई, मुम्बई, बेंगलूरू एवं हैदराबाद में बसे हैं। यहां के उद्यमियों से मारवाड़ में उद्योग स्थापित करने के लिए चर्चा की गई, वे चाहते हैं कि यद..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Mar 2010, 19:43:32
देसूरी। इस बार गोडवाड़ महोत्सव 2 से 5 अप्रेल तक धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को सोनाणा खेतलाजी ट्रस्ट कमेटी के सभाभवन में उपखण्ड अघिकारी मोहनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संभावित कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
कार्यक्रम के अनुसार दो अप्रेल को सुबह 8.30 बजे गोडवाड़ महोत्सव वाहन रैली रणकपुर से रवाना होकर 9.30 पर घाणेराव के वन विभाग की ठण्डी बेरी पहुंचेगी। यहां गरासिया समाज के लोग पारम्परिक वेशभूष्ाा में वनवासी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। रैली में शामिल लोग 10 बजे ठण्डी बेरी से कुम्भलगढ़ के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे वहां किले का अवलोकन करेंगे।
12 बजे कु..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Mar 2010, 19:43:11
यह मर्ज छुपकर वार करता है। मरीज को पता तब चलता है जब उसका इतना नुकसान हो चुका होता है, जिसकी भरपाई नामुमकिन है, लेकिन अगर थोड़ा चौकस रहें तो वक्त रहते इस मर्ज को न सिर्फ पकड़ा जा सकता है, बल्कि बढ़ने से भी रोका जा सकता है। बात हो रही है ग्लूकोमा या काला मोतिया की, जिसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए बीते हफ्ते ग्लूकोमा अवेयरनेस वीक मनाया गया। एक्सपर्ट्स की मदद से ग्लूकोमा के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं प्रभात गौड़ :
क्या होता है ग्लूकोमा
ग्लूकोमा को आम भाषा में काला मोतिया भी कहा जाता है। ग्लूकोमा को समझने के लिए पहले आंख से जुड़ी एक बेसिक जानकारी। हमारी आं..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Mar 2010, 09:09:39
जैतारण। नगर पालिका प्रशासन द्वारा सिपायान बडा बास से आगेवा की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित खातीनाडा में वर्षो से जमा शहर के आधे हिस्से के पानी की उचित निकासी की व्यवस्था आज तक नहीं कर पाया है। मुस्लिम बहुल्य इस क्षेत्र में नगरपालिका इस कार्ये को अमलीजामा पहनाने के लिए न तो मना करती है और नही कार्ये को समय पर आज तक पूरा कर सकी है।
जैतारण नगर पालिका प्रशासन तथा उपखंड अधिकारी जैतारण, जिला कलेक्टर पाली सहित कई आला अधिकारियों को मौहलेवासीयों द्वारा खातीनाडे में जमा होने वाले इस गंदे पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करने की मांग कई बार लिखित में तथा मौखिक रूप से करने के बावज..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Mar 2010, 09:09:05
पाली/जैतारण। पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा द्वारा गठित स्पेशल टीम ने सोमवार को जैतारण क्षेत्र के देवरिया गांव में शराब की दो अवैध दुकानें पकड़ी। पुलिस ने तीन कार्टन से अधिक शराब व डेढ़ कार्टन बीयर बरामद कर चार जनों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा ने बताया कि जिले में शराब की अवैध दुकानों की सूचना पर चलाए गए अभियान के तहत स्पेशल टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। स्पेशल टीम प्रभारी पुलिस निरीक्षण देवीसिंह मय जाप्ता ने देवरिया गांव में अमृत पुरी के यहां दबिश दी। उसके कब्जे से देशी व अंग्रेजी शराब के 123 पव्वे व 15 बीयर बरामद की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Mar 2010, 09:08:08
बिलाड़ा, माताजी छात्रावास में वार्षिकोत्सव सोमवार को मनाया गया, इस अवसर पर दसवीं और बारहवीं छात्रों को विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष दुर्गादेवी राठौड़ ने की, विशिष्ट अतिथि नंदाराम मुलेवा, रूपसिंह परिहार, भिंयाराम बर्फा, कानाराम खदाव, मुकेश आचार्य आदि गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। छात्रावास संचालक देवेंद्रकुमार ने प्रतिवेदन पढ़ा। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र मे कम्प्यूटर शिक्षण लागू किया जाएगा। दुर्गादेवी ने विद्यार्थियों को मोबाइल व टीवी से दूर रहने तथा पुस्तकों को मित्र बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हाल ही द्वितीय श्रेणी गणित विषय में शिक्..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Mar 2010, 09:07:29
बिलाड़ा. बस स्टैंड पर अजमेर जोधपुर मुख्य मार्ग पर स्थित स्टैट बैंक का एटीएम पिछले दो दिनों से नकारा साबित हो रहा है। कस्बे सहित आसपास के सैकड़ों लोगों को पिछले दो दिनों रुपए लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र वासियों को एटीएम से रुपए निकालने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि बस स्टैंड पर स्थित एटीएम पिछले दो दिनों से खराब पड़ा है। स्टेट बैंक के इस एटीएम के अलावा एक एटीएम बैंक में स्थित है। लेकिन वह केवल बैंक समय में ही काम आ रहा है। रविवार को अवकाश होने के कारण वह भी बंद रहा। तकनीकी खराबी की वजह से बंद पड़े इस एटीएम की वजह से उपभोक्..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Mar 2010, 09:06:37
बीकानेर, राजस्थान की स्कूलों का टाइम टेबल 16 मार्च से बदल जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी शिविरा पंचांग 2010-11 के अनुसार एक पारी विद्यालयों का समय 16 मार्च से ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होने तक सुबह साढ़े सात से दोपहर 12.30 तक रहेगा। दो पारी विद्यालयों का समय एक मार्च से ही सुबह सात से शाम छह बजे तक किया जा चुका है।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Mar 2010, 09:06:11
दुग्ध उत्पादकों को मिलेंगे प्रति लीटर 60 पैसे अधिक, डेयरी करेगी हर महीने 12 लाख रुपए का अतिरिक्त व्यय
पाली, स्वच्छ दूध उत्पादन में वृद्धि करने के उद्देश्य से हाल ही में पाली डेयरी ने दूध खरीद दर में प्रति किलो फेट पर 10 रुपए बढ़ोतरी की है, जो डेयरी की ओर से पूरे देश में दुग्ध उत्पादक संघों को दी जाने वाली रेट से अधिक है। इससे दुग्ध उत्पादकों को अब प्रति लीटर 60 पैसे अधिक आय होगी। वहीं डेयरी को इसके लिए प्रतिमाह 12 लाख की अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ेगी।
पाली डेयरी के चेयरमैन प्रतापसिंह बिठियां ने बताया कि जिले में वर्तमान में 370 समितियों के माध्यम से 27500 दुग्ध उत्पादकों से पाली ड..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Mar 2010, 11:07:04
खिंवाड़ा से कुछ दूरी पर स्थित मेवी गांव में रहने वाले किसान सीरवी दलपतराम चौधरी ने अपने कुएं पर हटकर औषधियों की खेती क्या की कि यह खेती उनके लिए एक पहचान बन गई। इस किसान की पहचान अन्य राज्य में भी अच्छी औषधियों की खेती करने में हो रही है। इससे चौधरी की तकदीर ही बदल गई है। बचपन से ही इस दलपतराम को औषधि खेती की तमन्ना थी और हुआ भी ऐसा ही, चौधरी ने खेत पर पैर रखते ही औषधि खेती करने की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अपने खेत पर औषधि फसल के बीज सीआरसीए मेडिकल प्लांट, उदयपुर व गुजरात से खरीदकर बुवाई कर दी। देखते ही देखते खेत में सोभसिनी, सर्पगंधा, अरव गंधा, सुदर्शन, नेत्र बिंदू, दमा बैल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Mar 2010, 11:06:28
पाली, जोजावर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रिंसीपल आर.पी. सिंह ने बताया कि आवेदन पत्र जोजावर स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र की टाईप प्रति या फोटो प्रति भी स्वीकार की जाएगी। आवेदक की जन्म तिथि 1मई1995 से 30 अप्रैल 1999 के बीच में होनी चाहिए। आवेदक सत्र 2010-11 में जिले में स्थित किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा आठवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है, जबकि परीक्षा 8 मई को जोजावर स्कूल में होगी।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Mar 2010, 11:05:07
पाली, श्रमिकों के अभाव में रबी फसल की कटाई हो रही है प्रभावित, काश्तकारों की पेशानी पर चिंता की लकीरें
शिवगंज, इन दिनों रबी की फसल पककर तैयार हो गई है, लेकिन किसानों को इसकी कटाई के लिए श्रमिक नहीं मिल रहे हैं। नरेगा कार्य शुरू होने व श्रमिक मजदूरी बढऩे से अधिकांश श्रमिक नरेगा पर कार्य कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में पककर तैयार तारामीरा की फसल कटाई के लिए किसान चिंतित हैं। पिछले कई वर्षों बाद इस बार अच्छी बारिश होने से बंपर पैदावार हुई है, लेकिन नरेगा योजना के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों पर श्रमिकों के चले जाने से फसल कटाई कार्य प्रभावित हो रहा है। तारामीरा की फसल पूर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Mar 2010, 13:35:09
पाली, होली के आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में ‘ढूंढाकड़ों’ की बिक्री भी तेज हो गई है। दरअसल, होली पर जिन बच्चों की ढंूढ़ होती है उन के लिए लाए जाने वाले कपड़े व सामान को स्थानीय भाषा में ढंूढ़ाकड़ा कहा जाता है। व्यापारियों की मानें तो अगर होली तक बाजार में ऐसी ही तेजी रही तो ‘ढूंढाकड़ों’ का मार्केट लाखों तक पहुंचने की संभावना है।
सब कुछ हैसियतानुसार : बाजार में रिश्तेदार व परिजन ढूंढ होने वाले बच्चे के लिए हैसियत के अनुसार अलग-अलग तरह के झगला, टोपी, साफा व सोने, चांदी का कंदोरा व हाथों व पैरों पहने वाले आभूषण खरीद रहे हैं। बेटे के माता-पिता के साथ सास, ससुर के लिए कपड़े..