सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1471 - 1485 of 2197   Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Mar 2010, 11:40:55
पाली । क्षय रोग मिटाने के लिए सरकार के लाख प्रयास के बाद भी इसकी संख्या में कमी नहीं आ रही। राष्ट्रीय स्तर के आंकडे तो भयावह हैं ही पाली जिले की स्थिति भी कम नहीं है। यहां हर माह एक सौ से अधिक टीबी के नए मरीज सामने आ रहे हैं।
क्या है टीबी क्
टीबी एक ऎसी बीमारी है जो बिना इलाज जीवाणयुक्त रोगी से किसी अन्य स्वस्थ व्यक्ति को लग सकती है। टीबी रोगी के खांसने या छींकने से टीबी के जीवाणु हवा द्वारा फैलते हैं। टीबी विशेष रूप से फेफडों पर असर करती है। लेकिन इसका असर शरीर के अन्य भागों मस्तिष्क, हडि्डयों, ग्रंथियों पर होता है।
टीबी रोग के लक्षण
टीबी रोग टीबी.बेसिलस नामक जीवाणु से ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Mar 2010, 11:40:31
राजगढ़ के कुछ मोहल्लों में गहराया जल संकट
राजगढ़ (धार)। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। नगर में तीन दिनों के अंतराल में नागरिकों को पेयजल दिया जा रहा है। जवाहर मार्ग एवं गवली मोहल्ले के लिए जाने वाले मार्ग पर नलकूप गत एक माह से बंद पड़ा है। यहाँ पर्याप्त पानी होने के बावजूद पेयजल की दिक्कत हो गई है। नगर पंचायत में इस संबंध में सूचना दी गई किंतु अब तक कोई हल नहीं निकाला गया।
गर्मी में पानी की समस्या का सामना आमजनों को करना पड़ता है। नगर में हालाँकि अभी इतनी दिक्कतें नहीं हैं किंतु कुछ स्थानों पर ट्यूबवेल आदि को चालु करने में नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Mar 2010, 11:40:05
पंचगव्य के सेवन से बुद्धि निर्मल : दत्तशरणानंद
गो ग्राम एवं जनजागृति यात्रा के सोजत समेत ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत
सोजत,गोसेवी संस्था गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक दत्तशरणानंद महाराज ने गो सेवा के महत्व पर कहा कि दुनिया के सभी सेवा कार्यों में गो सेवा सबसे बड़ी है।
वर्तमान समय कलियुग के प्रथम चरण का अंतिम समय है। इस कारण इस समय जगह-जगह देवालयों का निर्माण, तीर्थयात्रा, भजन कीर्तन आदि धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची हुई है। दत्तशरणानंद बुधवार को सोजत सहित ग्राम रामासनीबाला, रूपावास आदि ग्रामों में गो ग्राम एवं जनजागृति यात्रा के पहुंचने पर आयोज..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Mar 2010, 11:39:44
सोजत, नगरपालिका अध्यक्ष मोहनलाल टांक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर शहर के प्रस्तावित मास्टर प्लान प्रारूप 2031 का पुनरीक्षण सर्वे करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री को मास्टर प्लान की खामियां बताई हैं। टांक ने बताया कि राज्य सरकार ने अपनी घोषणा के अनुरूप सोजत नगरपालिका क्षेत्र का विस्तार शहरीकरण से प्रारूप बिना किसी विभागीय सलाह मशविरा के तैयार करवाया है। प्रारूप में 11 गांवों एवं शहरी आबादी से लगती हुई भूमि पूर्णतया ग्रीन बेल्ट घोषित की गई है। इससे सोजत से लगते 5 किलोमीटर तक का क्षेत्र काश्तकारों के अश्वगंधा, सोनामुखी, मेहंदी आदि के उद्योग लग..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Mar 2010, 11:39:22
सोजत,होली के अवसर पर शक्तिप्रदर्शन के प्रतीक स्वरूप सोजत की प्राचीन तोपों के पाली से नहीं आने पर इस बार भी यहां के युवाओं में मायूसी दिखी।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न समाज के गेरिए के किले पर पहुंचने पर युवाओं द्वारा उन तोपों के माध्यम से शक्ति परीक्षण कर अपने बाजुओं की ताकत को आजमाने की यहां परंपरा रही है। लोहा समेत अन्य मजबूत धातुओं से निर्मित भारी भरकम तोपों को एक हाथ से खड़ा करके गिराना अपने आप में काफी रोमांचक रहा है, जिसको लेकर युवाओं में भारी उत्साह रहता आया है। विगत कई वर्षों से होली गेर मेले पर यह युवाओं का पसंदीदा खेल बन चुका था। लेकिन जब से सोजत की तोपों को पाली ल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Mar 2010, 11:00:43
जैतारण,पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत राज के अधीनस्थ शामिल किए गए विभागों की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी हरफूलसिंह यादव ने कहा कि पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास के अधीनस्थ शिक्षा, चिकित्सा, बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आने से ग्रामीण विकास तथा पंचायत राज संस्था मजबूत हुई है।
उपखंड अधिकारी यादव ने सभी विभागों के ब्लाक अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता श्योजीराम वर्मा ने गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए किए जा रह..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Mar 2010, 11:00:17
निमाज, निमाज में शीतला माता का मेला आज भरेगा । महिलाएं सुबह से ही पूजा अर्चना शुरु कर दी,
मंदिरों में सुबह से भक्तों का ताँता लगा हुआ है , एक दिन ठंडा भोजन खाकर माँ को प्रसन्न करेंगे ।
बीती रात से ही लोग ने भजन कीर्तन करके अमन चेन की खुशिहाली की दुआ मांगी ,
ग्राम पंचायत निमाज की सरपंच श्रीमती सुकडी देवी ने एक दिन पहले गाँव का जायजा लेकर औपचारिक शुरुआत की । आसपास क्षेत्र के गेरिये मेले में भाग लेंगे। वही दुकानों सजावट भी लगाकर तैयार है. जगह जगह लोगो ने प्याऊ लगाकर धर्म की प्रति आस्था
का काम कर रहे है ।
Gagan Deep singh ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Mar 2010, 17:33:21
जापान में पिछले दिनों आए भूकंप से जान-माल का जबर्दस्त नुकसान हुआ। ऐसे में दिल्ली एनसीआर के लोगों के मन में यह कशमकश है कि नया फ्लैट खरीदते या प्लॉट पर मकान बनाते हुए वे किन बातों का ध्यान रखें कि भूकंप के झटकों का उनके घर पर कोई असर न हो। एक्सपर्ट्स से बात करके पूरी जानकारी दे रहे हैं अमित कुश :
दिल्ली-एनसीआर को भूकंप के प्रति संवेदनशील इलाके के जोन 4 में शामिल किया गया है। इस इलाके के लिए रिक्टर स्केल मैग्निट्यूड को साफ तौर पर कहीं नहीं बताया गया है, लेकिन इमारतों को भूकंप से सुरक्षित बनाने के लिए इस इलाके में आमतौर पर रिक्टर स्केल मैग्निट्यूड 4.5 की तीव्रता का भूकंप झेलने क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Mar 2010, 10:29:48
सोजत रोड. क्षैत्र के ग्रामीण अंचलों में सांझ ढलते ही बिजली कटौती शुरू हो जाती हैं। जिसके चलते परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्याॢथयों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। विद्याॢथयों ने बताया कि अंधेरा होते ही बिजली गुल हो जाती हैं,जो कभी एक तो कभी दो घंटे बाद आती है। ऐसे में विद्याॢथयों की पढ़ाई में एकाग्रता भंग हो जाती है। ग्रामीणों ने डिस्काम अधिकारियों से विद्याॢथयों की परीक्षाएं
जारी रहने तक बिजली कटौती बंद रखने की मांग की है।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Mar 2010, 10:28:13
सोजत,शहर में गेरियों ने रंग-बिरंगे परिधानों से सज-धजकर चंग की थाप के साथ इस तरह कदम थिरकाएं कि हर कोई उनके साथ झूम उठा। गेरियों की धमचक देर सांझ तक चली। गेरिए अपने नृत्य में इस कदर मशगूल दिखाई दिए कि उन्हें थकान का भी अहसास नहीं हुआ। वहीं गेरिएं गुलाल उड़ाते हुए भी चल रहे थे। मौका था धुलंडी के दिन भरे गए मेले का।
इस अवसर पर मेला स्थल कोट के मोहल्ले में स्थानीय चारभुजा मंदिर से लेकर किले तक का रास्ता भीड़ से भरा हुआ था। माली समाज, घांची समाज, सीरवी समाज, चौकीदार समाज आदि की गेरों ने मेले में भाग लिया। स्थानीय कोट के मोहल्ले में नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल टांक, उपाध्यक्ष दिली..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Mar 2010, 10:27:01
नारलाई, कस्बे में सोमवार को आई माता मंदिर के वार्षिकोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा निकालने से पहले आई माता की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा आई माता की वडेर से निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गेर नृत्य करते हुए साथ चल रहे थे। शोभायात्रा चौधरियों की फलाणी, रावला चौक, लुहारों का वास, मैन बाजार व रामवेरा होते हुए आई माता मंदिर के मेला मैदान में पहुंची।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Mar 2010, 10:26:06
जैतारण, शहर में शीतला माता का मेला 26 मार्च को आयोजित होगा। इसी दिन ऐतिहासिक बादशाह का मेला भी भरेगा। वहीं, 25 मार्च को 'एक शाम शीतला माता के नामÓ भजन संध्या आयोजित होगी। यह जानकारी शीतला माता धार्मिक जन सेवा समिति के सुरेश पोकरना व जयसिंह चौहान ने दी।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Mar 2010, 10:23:40
जोधपुर. मारवाड़ के विधायकों ने जेलों में संचालित गिरोह के लिए सीधे तौर पर जेल अफसरों व कर्मचारियों को जिम्मेदार बताया है। विधायकों का आरोप है कि मिलीभगत से ही ‘जेल में खेल’ चल रहा है। मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों ने कहा कि सरकार जोधपुर सेंट्रल जेल में जेलर भारतभूषण भट्ट की हत्या से भी सबक नहीं ले रही है।
जेलर की हत्या में प्रयुक्त चाकू भी इसी मिलीभगत के कारण हत्यारों के हाथों में पहुंचा था। विधायकों ने जेलों में सघन छापामारी अभियान चला कर आपत्तिजनक वस्तुएं पकड़ने, दोषी कर्मचारियों-अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और संगीन जुर्म के अपराधियों व सामा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Mar 2010, 09:48:11
जोधपुर. चौपासनी शोध संस्थान के पूर्व मानद् निदेशक डॉ. हुकुम सिंह भाटी का कहना है कि दुनिया में सबसे ज्यादा पांडुलिपियां भारत में लिखी गईं। भारत में सर्वाधिक पांडुलिपियां राजस्थान में लिखी गई और राजस्थान में भी मारवाड़ अंचल पांडुलिपियां लिखने में अव्वल रहा है।
वे राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन एवं प्राच्य विद्या संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को प्राच्य विद्या संस्थान में शुरू हुई तीन दिवसीय ‘ग्रंथ संरक्षण की अभिनव विधियां’ कार्यशाला एवं पांडुलिपियों में निहित भक्ति साहित्य विषयक तत्वबोध व्याख्यान माला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस मौके जेएनवीयू..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Mar 2010, 11:54:13
पाली। पिछले चंद दिनों से माह-जून की गर्मी के मानिंद जोश मारती फाल्गुन की गर्मी ने अभी से अपने तेवर तीखे करते हुए आमजन को झकझोरना शुरू कर दिया है। सूर्य की पहली किरण के साथ ही गर्मी के बढ़ते तेवर के आगे आमजन के हाल बेहाल है। वहीं शहर की सड़कें भरी दोपहरी में सूर्यदेव के बरसते आग के शोलों में दहकती नज़र आ रही हैं। जिस पर बिना जतन किए इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते नज़र आ रहे हैं। गर्मी के आगाज़ को देखते हुए अब घरों में कूलर-पंखे व एसी का उपयोग भी शुरू हो गया है। वहीं बाज़ारों में ठंडे पेयपदार्थों की बिक्री भी जोर पकड़ने लगी है।
साभार - दैनिक नवज्योति..