सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1456 - 1470 of 2219 Total 148 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 Apr 2010, 11:27:04
पाली,पश्चिमी विक्षोभ का असर जाते ही प्रदेश में गर्मी ने झुलसाना शुरू कर दिया है। धूल भरी आंधी के साथ मारवाड़ पूरी तरह से लू की चपेट में हैं। इस सीजन में पहली बार सोमवार को पूरे प्रदेश के सभी इलाकों का तापमान 40 डिग्री पार कर गया। मारवाड़ में सोमवार को पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। फलौदी में सर्वाधिक 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मारवाड़ व शेखावाटी के धोरा धरती वाले इलाकों में पारा 43 डिग्री को छू गया। मारवाड़ में छह दिन में पारे ने छह डिग्री की छलांग लगाई। थार के रेगिस्तानी जिले बाड़मेर और फलौदी में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। जोधपुर, जैसलमेर, पाली में भी पारा 42 व 43 डिग्र..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 Apr 2010, 11:26:30
पाली। मारवाड़-गोडवाड़ में अफीम की मनुहार का रिवाज पुलिस की नींद उड़ा रहा है। खासकर शादी-ब्याह के मौकों पर हो रही सप्लाई को रोकने के लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आगामी दिनों में आखातीज के अबूझ सावों पर अफीम की मांग को देखते हुए अफीम तस्कर सक्रिय हो गए हंै, वहीं पुलिस ने अपने मुखबिरों का जाल भी बिछा दिया है।
अफीम की मनुहार मारवाड़-गोडवाड़ में आम है। सरकार की रोक के बावजूद अफीम की भारी मात्रा में तस्करी हो रही है। चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से जोधपुर सप्लाई होने वाली अफीम भी पाली होकर ले जाई जाती है। रास्ते में ये तस्कर होटलों व ढाबों पर सप्लाई करते जाते हैं। इस तस्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 Apr 2010, 13:03:09
आज दिनांक ३०.१२.२०१० को सीरवी किसान छात्रावास, बडेर के पीछे, बिलाडा में समाज सुधार के परिपेेक्ष में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार धर्म गुरू दीवान साहब के मुख्य अतिथ्य में व श्री धन्नाराम जी लालावत, अध्यक्ष परगना समिति, बिलाडा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में श्री गेनाराम जी परिहार, अध्यक्ष परगना समिति रायपुर,, श्री पीथाराम जी राठौड, अध्यक्ष परगना समिति सोजत पूर्व, एवं परगना समिति जैतारण व सोजत पश्चिम, के पदाधिकारियो/ प्रतिनिधियों, बिलाडा परगना समिति क्षैत्र के समस्त गांवों के पंच, कोटवाल व सैकडों की तादाद में सामाजिक कार्यक्रर्ता व नवयुवक मण्डल ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 Apr 2010, 12:13:27
पाली। पाली जिले को अगले साल तक इंजीनियरिंग कॉलेज का तोहफा मिल सकता है। चैन्नई के एक निजी शिक्षण संस्थान ने यहां कॉलेज खोलने का मानस बनाया है। इसके लिए संस्थान ने जिला उद्योग केन्द्र को प्रस्ताव भी दिया है। संस्थान कॉलेज स्थापना के लिए पचास करोड़ रूपए तक का निवेश कर सकता है।
पाली से जोधपुर व पाली से सोजत के बीच कॉलेज खुलने की उम्मीद है। कॉलेज का प्रस्ताव करने वाला चेन्नई के 'विद्या ज्योति ट्रस्ट' संस्थान इसी क्षेत्र में साठ बीघा जमीन लेने को प्राथमिकता दे रहा है। पाली जिले में इस समय एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं है। यहां के विद्यार्थी दूसरे जिलों विशेषकर जोधपुर के कॉल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 Apr 2010, 12:10:37
पाली,इस माह 29 अप्रैल से सावों का सीजन फिर शुरू हो रहा है। खरमास 14 अप्रैल को समाप्त हो गया, पर अभी गुरु अस्त है। इसके उदित होने के साथ ही 29 अप्रैल से फिर सावों की धूम शुरू हो जाएगी, जो 10 जुलाई तक जारी रहेगी। इसके बाद श्रावण मास के कारण सावे नहीं होंगे। इसके बाद विवाह समारोहों का अगला दौर साल के अंत में नवंबर में प्रारंभ होगा, जो दिसंबर में भी जारी रहेगा। इस साल दिसंबर माह तक कुल 64 विवाह मुहूर्त हैं, जिनमें से सर्वाधिक मई व जून में होंगे। 5 मई को अक्षय तृतीया व रोहिणी नक्षत्र में आठ रेखा का बड़ा सावा माना गया है। पूरे मई माह के बाद जून और जुलाई माह में भी सावों की धूम रहेगी।
सावों की स..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 Apr 2010, 12:06:54
पाली,शहर समेत जिले भर में इन दिनों सूर्य देवता के तल्ख तेवर के चलते गर्मी अपना असर दिखा रही है। दिन में पड़ रही तेज गर्मी का असर अब रात में भी दिखने लगा है, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। शनिवार की अपेक्षा रविवार को एक दिन में न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव के चलते अब दिन में हवा के साथ लू के थपेड़ों से जनजीवन खासा प्रभावित होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से शहर के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को यहां पारा साढ़े 41 डिग्री को भी पार कर गया। रविवार को तेज गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गय..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 Apr 2010, 12:05:40
बगड़ी नगर. सोजत रोड से बगड़ी नगर के बीच सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। जिला परिषद सदस्य नैन कंवर जैतावत ने जिला परिषद मंच के माध्यम से इस मार्ग के टूट जाने से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं की ओर सार्वजनिक निर्माण विभाग को ध्यान दिलाया था। इसको मद्देनजर विभाग ने सड़क निर्माण के लिए 49 लाख 67 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत अब इस सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 Apr 2010, 12:05:02
बिलाड़ा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग की ओर से कस्बे सहित क्षेत्र में की जा रही पेयजल आपूर्ति में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से अब ग्रामीणों की हिम्मत जवाब दे चुकी है। सरकारी नलकूपों में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से बच्चों महिलाओं व बुजुर्गों में बीमारियां घर करने लगी है। फ्लोराइड युक्त पानी से बचने के लिए कइयों ने तो टंकी बना कर मीठे पानी के टैंकर डलवाने शुरू कर दिए है, लेकिन टैंकर मंगवाना हर किसी के वश की बात नहीं है।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 Apr 2010, 12:04:31
चंडावल. चंडावल प्रीमियर लीग पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता एक मई को आलीशान क्रीड़ा प्रांगण मेंशुरू होगी।आयोजक समिति के छोटू सिंह तंवर व युगांधर मालवीय ने बताया कि स्वामी वासुदेव महाराज के सानिध्य में क्रिकेट लीग प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रथम आने वाली टीम को प्रतियोगिता आयोजकों द्वारा एक हजार पांच सौ रुपए व उपविजेता को सात सौ रुपए का इनाम व शील्ड प्रदान किया जाएगा।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Apr 2010, 13:23:03
बिलाड़ा कस्बे के विभिन्न अंचलों में राज्य मानवाधिकार आयोग के सेवानिवृत्ति अध्यक्ष व राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक आयोग के नवनिर्वाचित व मनोनीत चेयरमैन बनने के बाद पहली बार अपनी जन्म स्थली बिलाड़ा पहुंचे पुखराज सीरवी का ग्रामीणों ने जमकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
101 तोरण द्वार पर खड़े विभिन्न संगठनों के गणमान्य नागरिकों ने फूल मालाओं, साफा व गुलाल के लगाकर सीरवी का स्वागत किया। बिलाड़ा नगरपालिका के सैकड़ों लोगो ने सीरवी के स्वागत में तेज धूप का सेवन करते हुए जुलूस को कस्बे के मुख्य मार्गोँ होते हुए बिलाड़ा आई माता मंदिर प्रांगण में पहुंचाया। सीरवी ने आई मात के..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Apr 2010, 16:16:10
पाली। जिलेभर में चिकित्सकों की कमी झेल रहे सरकारी अस्पतालों को अब भी कोई राहत नहीं मिली हैं। गत माह जिलेभर के अस्पतालों को चिकित्सकों की सौगात मिली थी, लेकिन चिकित्सकों ने अब तक कार्यभार नहीं संभाला है। गत माह 15 मार्च को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की सिफारिश के आधार पर जिला अस्पताल पाली, सोजत, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक उपचार केन्द्र पर 41 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई थी।
जिला मुख्यालय के बांगड़ अस्पताल में चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग ने 13 चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश किए थे। इन चिकित्सकों को एक माह में का..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Apr 2010, 11:29:26
बिलाडा़,तहसील के सिंचित इलाके के गांवों में तैयार रबी फसलों की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों के परिवार खेतों में व्यस्त नजर आने लगे हंै। एक पखवाड़े पहले शुरू हुआ कटाई कार्य अभी एक पखवाड़े और जारी रहने की संभावना है। क्षेत्र में गेहूं सौंफ, जीरा की कटाई का कार्य चल रहा है। देरी से हुई बुवाई के कारण गेहूं की कटाई का कार्य कुछ दिन और चलेगा। सर्दी और कोहरे के बाद वर्तमान में गर्मी की दस्तक से फसल को मिले अनुकूल वातावरण से काश्तकार को अच्छी उपज का भरोसा है। खारिया मीठापुर के पूर्व सरपंच किशन सिंह खारिया ने बताया कि इस बार गेहूं में रोली रोग होने के कारण थोड़ा नुकसान उ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 12 Apr 2010, 11:21:44
पाली,सूर्य देवता के तीखे तेवर के चलते चैत्र माह में गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। दिनभर तेज धूप व गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। शहर समेत जिलेभर में इन दिनों सूर्योदय के साथ ही गर्मी का दौर शुरू हो जाता है, जो दोपहर होते होते परवान पर पहुंच जाता है।
तेज धूप के चलते सड़कें तक तपने लगती है। ऐसे में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। गर्मी बढऩे के साथ ही शीतल पेय पदार्थों की बिक्री भी तेज होने लगी है। पाली के तापमान में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को तापमापी पारा 40.7 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं रात में भी गर्मी क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Apr 2010, 13:26:01
इंदौर। पीपुल्स समाचार की संवाददाता अंजली राय सहित प्रदेश के छह पत्रकारों को विकास संवाद फैलोशिप प्रदान की गई है। विकास संवाद मीडिया फैलोशिप के तहत मप्र में पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों को विकास के मुद्दे पर लेखन व शोध के लिए प्रति वर्ष चयनित किया जाता है। जिसमें इंदौर से दो पत्रकारों का चयन हुआ है। वर्ष 2011 के लिए अंजली राय को शहरी गरीबी विषय पर फैलोशिप दी गई है। पांच अन्य पत्रकारों में पवन श्रीवास्तव, सीरवी ए. जयजीत, जितेन्द्र यादव, शालिनी अवस्थी, आसिफ सिद्दकी शामिल हैं।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Apr 2010, 13:20:20
बिलाड़ा,मानवाधिकार आयोग राजस्थान के अध्यक्ष पुखराज सीरवी ने कहा आयोग जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकारी विभागों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देने का भरपूर प्रयास कर रहा है। ये बात सीरवी ने शनिवार को अपने फार्म हाउस पर पत्रकारों से वार्तालाप करते कही।
उन्होंने कहा मानवाधिकार आयोग उनके पास आने वाली शिकायतों के अलावा समाचार-पत्रों में आने वाले मामलों पर भी प्रसंज्ञान लेता है। साथ ही सभी जनहित के लिए कार्यरत एवं स्वंयसेवी संस्थानों के साथ मिलकर न..