सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1441 - 1455 of 2221   Total 149 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 May 2010, 09:26:46
जोधपुर। रेल बजट में वरिष्ठ नागरिकों व नि:शक्तजनों के लिए की गई घोषणाएं एक जून से लागू हो जाएंगी। वरिष्ठ महिलाओं को अब 58 वर्ष पर किराए में छूट मिलेगी तो वरिष्ठ पुरूषों के लिए किराए में दस फीसदी छूट बढ़ जाएगी।
गत फरवरी में तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी की ओर से की गई घोषणाओं को लागू करने के लिए रेलवे बोर्ड ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत एक जून से महिला वरिष्ठ नागरिक को 60 की जगह 58 वर्ष पर रेल किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं, पुरूष वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 30 की जगह 40 फीसदी छूट मिलेगी।
इसी तरह अस्थि रोग व पक्षघात से पीडित यात्रियों को राजधानी व शताब्दी टे्रनों à¤..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 May 2010, 09:26:24
सोजत.उपखंड क्षेत्र की सरहद में स्थित बेरा बड़ी खड़ाई में चौधरी परिवार द्वारा नवनिर्मित मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत की गई। सीरवी समाज के धर्मगुरु माधव सिंह दीवान, जति भगा बाबा, भंवर महाराज नारलाई, बाबा मंडली सहित अन्य संतों की उपस्थिति में आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
शोभायात्रा के साथ हुआ दीवान का बधावणा : प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से पूर्व सीरवी समाज के धर्मगुरु व पूर्व मंत्री माधव सिंह दीवान का आयोजक चौधरी परिवार ने शोभायात्रा के साथ बधावणा किया। शेष & पेज १३
इसमें म..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 May 2010, 09:26:00
पाली. धामली गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत नदी में कराए गए बेस फ्लो निर्माण ने यहां के कुओं का जलस्तर बढ़ा दिया है। इससे किसानों में खुशी का माहौल है। महानरेगा के कार्यक्रम समन्वयक एवं कलेक्टर नीरज के. पवन ने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति की धामली ग्राम पंचायत के धामली गांव क्षेत्र के 30 कुओं का जलस्तर बढ़ गया है। कलेक्टर ने बताया कि नरेगा योजना के अंतर्गत पेयजल समस्या को देखते हुए धामली में धामली नदी के अंदर बेस फ्लो निर्माण कार्य करवाने का निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्र के कुओं का जलस्तर बढ़ सके। धामली ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 May 2010, 09:25:44
बगड़ी नगर,कस्बे में मंगलवार देर रात एक मेडिकल स्टोर के व्यवस्थापक के साथ मारपीट कर कुछ लोगों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने अपनी दुकानें बंद रखीं एवं सरपंच मंगलाराम देवासी के नेतृत्व में बगड़ी थाने के सामने धरना दिया। दोपहर बाद सोजत नायब तहसीलदार चिरंजीलाल व्यास द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइश कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण धरना स्थल से हटे।
एक आरोपी गिरफ्तार : पुलिस के अनुसार कृष्णा मेडिकल के व्यवस्थापक कालूराम सीरवी अपने मेडिकल स्टोर पर मंगलà¤..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 May 2010, 19:56:08
अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
बेंगलोर, श्री बाबु डी. चौधरी (दांये से दुसरे), संस्थापक, थिंक्लोक (ThinkClock) श्री मानव सुबोध (सबसे बायें) (ग्लोबल प्रबंधक, शौध विभाग, इंटेल कंपनी) और प्रो. के. कुमार (सबसे दायें) (अध्यक्ष NSRCEL, आईआईएम बैंगलोर) से पुरस्कार प्राप्त करते हुए
श्री बाबु डी. चौधरी, ने अपनी अद्वितिय टेक्टाइल टेक्नोलोजी से भारत भर के 1000 से अधिक प्रतिभागियों को हराकर प्रतिष्ठित प्रतियोगिता – “नेक्स्ट बिग आईडिया” के शीर्ष तीन विजेताओं में स्थान बनाकर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की हैं | यह प्रतियोगिता इंटेल कम्पनà¥..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 May 2010, 12:52:07
सोजत रोड,कंटालिया व सोजत रोड क्षेत्र में कृषि फॉर्म हाउस पर गत दिनों सो रही महिलाओं के जेवरात चुरा ले जाने के आरोपियों को पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि कृषि फॉर्म हाउस पर चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपी प्रेमनाथ पुत्र भंवरनाथ निवासी मनोहरपुर हाल निवास भीम भीलवाड़ा व मादुनाथ पुत्र चम नाथ निवासी मनोहरपुर भीलवाड़ा को गत दिनों गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में लिप्त दो अन्य आरोपियों की तलाश में पु..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 May 2010, 12:51:37
पाली,सोजत क्षेत्र की जनता के लिए खुश खबर है। अगले कुछ दिनों में जवाई-पाली परियोजना के चौथे चरण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं तथा 23 मई को टेंडर की दर खुलेगी। इसके बाद मंडली से सोजत के लिए करीब 41.2 किलोमीटर लोहे की पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ होगा। इस मुख्य पाइपलाइन से कई ब्रांच लाइनें भी जोड़ी जाएंगी। पाइपलाइन बिछने के बाद सोजत समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवश्यकता अनुसार पानी सप्लाई किया जा सकेगा।
इससे इस क्षेत्र को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। वर्तमान में सोजत के लिए पाइपलाइन तो बिछी हुई हैं, लेकिन वह पुरानी हो गई है। इस पाइपलाइन का à¤..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 May 2010, 12:51:18
बिलाड़ा, क्षेत्र के इकलौते सीबीएसई स्कूल रानी देवेन्द्र कुमारी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में मंगलवार से समर कैंप शुरू हुआ। इसका उद्घाटन करते हुए पूर्व काबिना मंत्री व आई पंथ के धर्म गुरु दीवान माधोसिंह ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में हर बच्चा ऑलराउंडर बनना चाहता है। इसलिए जरूरी है कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी पारंगत होना जरूरी है। प्रिंसिपल रमा मुखर्जी ने बताया कि समर कैंप में इंग्लिश स्पीकिंग, तैराकी, ड्राइंग, म्यूजिक, मेहंदी, सिलाई और स्केटिंग जैसी कई विधाएं सिखाई जाएगी।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 May 2010, 12:21:05
पाली। आखातीज पर बाल विवाह रूकवाने के लिए शुक्रवार को भी जिला प्रशासन व पुलिस की गाडियां दौड़ती रहीं। उपखण्ड कार्यालयों में स्थापित नियंत्रण कक्षों पर बाल विवाह होने की सूचनाएं लगातार आती रहीं। जिले में शुक्रवार को भी छह स्थानों पर बाल विवाह की शिकायत दर्ज हुई। आखातीज पर जिले भर में विवाह समारोह की धूम मची रही।
जिला प्रशासन ने बाल विवाह रोकने के लिए विभिन्न स्तरों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को नियुक्त कर रखा था। सभी उपखण्ड कार्यालयों में लगे नियंत्रण कक्ष पर पिछले एक सप्ताह में 95 शिकायतें पहुंची। इनमें से 82 शिकायतों का निस्तारण किया गया। आखातीज पर जिले में जैता..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 May 2010, 12:20:28
जयपुर. प्रदेश के 300 और उससे अधिक बच्चों की क्षमता वाले स्कूलों के लिए शुरू की गई जलमणि योजना में अब आरओ लगाने के स्थान पर टांके बनाए जाएंगे। इनको रैन वाटर हार्वेस्टिंग के जरिए भर कर साल भर उपयोग किया जाएगा। इस योजना में केंद्र सरकार ने 40,000 रुपए प्रति स्कूल देने की मंजूरी दी है। टांकों को बनाने में एक लाख रुपए का खर्च आने की संभावना है, इसमें बाकी पैसा राज्य सरकार वहन करेगी।
योजना का नया रूप मंजूर: प्रदेश की करीब 1800 स्कूलों में ये टांके बनाए जाएंगे। शुक्रवार को यहां हुई बैठक में केंद्र सरकार के राजीव गांधी पेयजल मिशन के कमल मजूमदार ने जलमणि योजना के इस नए रूप को मंजूरी दे दी। à¤..
Posted By : Posted By lalaram kag on 04 May 2010, 10:58:38
श्री आईजी विद्यापीठ संस्थान जवाली द्वारा प्रकाशित शैक्षणिक ज्ञानवर्धक सकारातम्क सोच से आबद्ध श्री आई ज्योति पत्रिका के दूसरे अंक में प्रकाशित सदगुरु स्वरुपा श्री आई माताजी लेख की दूसरी कड़ी में लेखक ने बहुत ही प्रभावी लेखनी से माताजी की आध्यात्किम जीवनोपयोगी सार्थक विचारधारा को प्रस्तुत कर यकिनन सर्वसाधारण के लिए प्रेरणात्मक अवबोध का सृजन किया है।
आई माताजी का व्यावहारिक महत्व उनकी मेहनतकश वर्ग के लिए शुद्ध सरल आचरण, पारिवारिक सौहार्द में बढ़ोतरी करने के साथ साथ जीवन को माता-पिता और घर-परिवार में नैतिक आचरण की सीख अनमोल हैं।
आई माताजी के चिन्तन को विभिन..
Posted By : Posted By Lalaram Kag 04 May 2010, 10:31:23
श्री आईजी बालिका विद्यापीठ जवाली को माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नति का आदेश मिल गया है। अतः सत्र 2011.12 से विद्यालय में माध्यमिक कक्षाएँ प्रारम्भ की जा रही
है। वर्तमान में विद्यालय उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षा 6,7,8 संचालिक कर रहा है। छात्रावास निर्माणाधीन है
। जो अगले वर्ष से प्रारम्भ हो सकेगा।

lalaramkag@gmail.com
9460324295..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 May 2010, 16:30:32
पाली. सूर्य देवता के तल्ख तेवर के चलते शहरवासियों का हाल बेहाल हो रहा है। तेज गर्मी व उमस के कारण लोगों के शरीर से पसीने की बूंदें टपक रही है। दोपहर में गर्म हवा के साथ लू के थपेड़े चलने से लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह तरह के जतन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि शनिवार को अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दिन में तेज धूप से लोग बेहाल रहे। तेज गर्मी में हलक तर करने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। शनिवार को पाली का अधिकतम तापमान 41.5 व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Apr 2010, 16:34:18
जयपुर. बाल विवाह को लेकर कड़े कानूनी प्रावधान तो कर दिए गए हैं लेकिन सुदूरवर्ती इलाकों में आज भी जातीय पंचायतों के ही कानून चलते हैं। करौली जिले बाड़ा वाजिदपुर गांव के एक युवक ने गांव में बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई तो जातीय पंचायत ने उस पर 51,000 रुपए का जुर्माना लगा दिया।
यही नहीं जुर्माना जमा करवाने तक उसके और उसके परिवार का अघोषित रूप से सामाजिक बहिष्कार का एलान भी कर दिया। नादौती के पास बाड़ा वाजिदपुर के रहने वाले मदन मोहन बैरवा राजस्थान विश्वविद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है और साथ में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी समाज सुधार के मुद्दों पर काम करता है।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Apr 2010, 16:33:59
अजमेर. बांगड़ ग्राम से रास तक नई बड़ी रेल लाइन का काम 2012 से शुरू होगा। 144 करोड़ की परियोजना के तहत 28.5 किमी तक रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। अजमेर व पाली जिले के बीच भूमि अवाप्ति कर रेलवे प्रशासन ने राज्य सरकार को मुआवजा राशि जमा करवा दी है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि करीब 51 ब्रिज निर्माण किए जाएंगे। इनमें 8 मेजर ब्रिज होंगे। रेलवे ट्रैक पर 12 क्रॉसिंग बनाए जाएंगे। 2012 में ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बांगडग़्राम, रास, रामगढ़ व सुमेल में रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।
द्वितीय चरण में रास जुड़ेगा मेड़ता से: आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परियोà..