सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1426 - 1440 of 2219   Total 148 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Jun 2010, 10:53:25
निमाज। जयकारे लगाते श्रद्धालु..., मंत्रोच्चार करते पंडित..., हवन में आहुतियां देते यजमान...,सिर पर मूर्ति उठाएं श्रद्धालु..., शोभायात्रा में माता की महिमामंडित गीत गाती महिलाएं व नाचते-गाते श्रद्धालु...। कमोबेश ऎसे ही नजारे गुरूवार को खेड़ादेवगढ़ गंाव में नवनिर्मित श्री आईमाता मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ के दौरान देखने को मिले।
सुबह शुभ मुहूर्त में विद्धान पंडितों के सान्निध्य में वास्तु पूजन, गणपति पूजन, मंडप पूजन व हवन हुआ। शोभायात्रा व हवन में सीरवी समाज के लोग उमड़ पड़े। हवन में इक्यावन जोड़ों ने आहुतियां दी। नवनिर्मित श्री आईमाता मंदिर का प्राण प्..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Jun 2010, 10:53:00
रोहट, प्रस्तावित सिविल एयरपोर्ट पाली जिले के मांडावास में बनेगा या फिर नींबली ब्राह्मणान अथवा जोधपुर के नागौर रोड पर, इसको लेकर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन इन स्थानों पर जमीनों के भाव जरूर बढ़ गए हैं। जानकार इसके पीछे भू तस्करों का हाथ होने से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सिविल एयरपोर्ट के लिए जोधपुर जिले के नागौर रोड तथा पाली जिले के नींबली ब्राह्मणान गांव के नामों की सूचना मिल रही थी। बुधवार को इसमें मांडावास गांव का नाम भी शामिल हो गया, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत ही है।
मांडावास गए ही नहीं संभागीय आयुक्त : संभागीय आयुक्त 17 मई की शाम को अ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Jun 2010, 10:39:27
पाली, शहर में स्थित सरकारी व निजी कॉलेजों में शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रवेश पत्रों की बिक्री तथा आवेदन जमा कराने के अलग-अलग काउंटर भी लगवाए गए हैं।
बांगड़ कॉलेज : बांगड़ महाविद्यालय में सत्र 2011-12 के लिए प्रवेश कार्य 3 जून से प्रारंभ होगा। इसके बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए के स्नातक स्तर के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। प्राचार्य डॉ. रामलाल मोहबारशा ने बताया कि 3 जून से प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों का बिक्री शुरू होगी। साथ ही 20 जून तक आवेदन जमा कराए जा सकते हैं। आवेदित विद्यार्थियों के प्रवेश की अंतरि..
Posted By : Posted By Lalaram Kag on 02 Jun 2010, 21:50:49
पाली जिले के सीरवी बहुल क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन विधान सभा के जवाली गांव में धर्म ध्वजा प्रचारक वर्तमान दीवान माधवसिंहजी के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 19.5.2011 से 22.5.2011 तक भव्य एवं व्यवस्थित आयोजन के साथ संपन्न हुआ।

इससे पूर्व दिनांक 19.5.11 को प्रारम्भ कलश यात्रा में करीब पांच सौ कलश जब श्री आईजी बालिका विद्यापीठ से प्रारम्भ हुए तो एक ही लिबास में सीरवी सैलाब को देख कर जन मानस अपूर्व उल्लास से भर गया।

दिनांक 19.5.11 से ही महा प्रसादी प्रारम्भ की गई जिसमें भोजन की ऐसी सुन्दर बैठक की व्यवस्था एवे मेहमानों द्वारा भोजन को झूठा नहीं छोड़ने का स्वविवेकी व्यवहार अनुकरणीय लगा।

रात्रि ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Jun 2010, 10:45:06
‘‘खारडि़या सीरवियों रौ इतिहास’’ ( मूल्य-100 रूपये मा़त्र ) और ‘‘श्री आईजी गीति नाटिका’’ ( मूल्य-100 रूपये मात्र ) नामक पुस्तकों का प्रकाशन सीरवी नवयुवक मण्डल अटबड़ा, जिला पाली, राजस्थान द्वारा करवाया जा चुका है। जिनके लेखक है श्री चन्द्रसिंह चोयल अटबड़ा,
समाज के सभी बन्धुओं से निवेदन है कि इन पुस्तकों को प्राप्त करने के लिए
सीरवी नवयुवक मण्डल अटबड़ा के पास उपलब्ध है। क्रय हेतु सम्पर्क करे 02960-288388,
कानाराम सीरवी, 09414321809 कनिष्ठ लिपिक, सी.आई.डी.(सी.बी.) राजस्थान, जयपुर।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 May 2010, 10:20:27
पाली। आपको अव्यवस्थाओं का आलम देखना हो तो जिले के सबसे बड़े अस्पताल बांगड़ अस्पताल आ जाइए। अस्पताल के वार्ड में व्याप्त अव्यवस्थाएं व दुर्लभ सुविधाएं लोगों के लिए मुसीबत बनी हैं। यहां आउटडोर के समय या इसके अतिरिक्त समय में पहुंच गए तो यहां पट्टी करने की सुविधा तक नहीं मिलती। अस्पताल का ट्रोमा सेंटर उद्घाटन का इंतजार कर रहा है और मरीजों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। जनऔषधि केन्द्र में सरकार ने दवाइयां उपलब्ध नहीं कराई। चौबीस घंटे खुला रखने के आदेश के बावजूद यह आउटडोर समय के बाद बंद हो जाता है।
नाम का पट्टी बंधन कक्ष
बांगड़ अस्पताल में आउटडोर समय के अतिरिक्त आ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 May 2010, 10:20:03
खिंवाड़ा. निकटवर्ती डायलाना कलां स्थित जीजीवड़ आई माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की
तेरहवीं वर्षगांठ 3 जून को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर ध्वजारोहण व महाप्रसादी
का आयोजन भी किया जाएगा। वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें
मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर नीरज के पवन, विधायक केसाराम चौधरी, एसपी अजयपाल
लांबा, सीरवी महासभा अध्यक्ष नैनाराम परिहार, पर्यावरण प्रेमी किशोर खीमावत आदि उपस्थित
रहेंगे। वही कार्यक्रम के दौरान महाप्रसादी का आयोजन समाजसेवी केसाराम चौधरी की ओर
से किया जाएगा।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 May 2010, 10:19:49
बिलाड़ा,करोड़ों रुपए की लागत से बना और सभी सुविधाओं से संपन्न होने के बावजूद बिलाड़ा रैफरल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से लोगों को परेशानी हो रही है। डाक्टरों की कमी को लेकर न तो विभाग गंभीर है और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि इस समस्या से निजात दिलाने की पहल कर रहे है ।विकास अधिकारी कुंदनमल दवे ने सोमवार को अचानक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ थी लेकिन केवल एक ही डॉक्टर जांच कर रहे थे। अस्पताल प्रभारी दो दिनों की छुट्टी पर थे। दवे ने अस्पताल का निरीक्षण कर सीएमएचओ को डाक्टरों की कमी से हो रही परेशानी से अवगत कराया। बिलाड़ा रेफ रल अस्पताल म..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 May 2010, 12:02:55
जोधपुर। रेलवे की एक टे्रन प्रतिदिन पटरी पर दौड़ रही है, लेकिन रेलवे की जानकारी देने वाली पूरी प्रक्रिया में इस टे्रन का कहीं अता पता नहीं है। जोधपुर से हिसार को जोड़ने वाली पैसेंजर टे्रन के आवागमन के बारे में यात्रियों को यदि कुछ जानना हो तो उनके लिए रेलवे स्टेशन जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
न फोन, न इंटरनेट पर
रेलवे ने डेगाना-रतनगढ़ खण्ड में आमान परिवर्तन पूरा होने पर रेलवे ने जोधपुर-हिसार के बीच हॉलीडे स्पेशल के रूप में पैसेंजर टे्रन शुरू की थी। शुरूआत की अवधि पूरी होने पर रेलवे ने फिर से इसकी अवधि बढ़ाई और अभी भी यह हॉलीडे के रूप में प्रतिदिन पटरी पर दौड़ रही है..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 May 2010, 11:58:37
जोधपुर। शर्तो की पालना किए बिना स्कूल खोलने के लिए मान्यता नहीं मिलेगी। वहीं अगर वर्तमान में संचालित स्कूल मान्यता की निर्धारित शर्त पूरी नहीं करते हैं तो उनकी भी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। यह बात राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने सुभाष गर्ग ने राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में बताई। गर्ग ने बताया कि स्कूल प्रबंधकों को मान्यता के लिए परिपत्र देना होगा जिसमें उन्हें यह घोषणा करनी होगी कि वे निर्धारित सभी शर्ते पूरी करते हैं।
ऑन द स्पॉट मान्यता खत्म
गर्ग ने बताया कि जिस जमीन पर स्कूल खोला जाना है उसकी उपयोगिता व कनवर्जन के बारे में भी स्कूल प्रबंधन ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 May 2010, 11:57:18
पाली। मारवाड़ जंक्शन व सोजत उपखण्ड के ग्रामीण इलाकों में न केवल ग्रामीण बल्कि बेजुबान मवेशी भी फ्लोराइड युक्त पानी का दंश भुगत रहे। फ्लोराइड युक्त पानी पीने से पशुओं की हडि्डयों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा। धीरे-धीरे ये "दर्द" इनकी मौत का कारण बनता जा रहा है। ग्रामीण तो अपनी पीड़ा बयां कर पाते हैं, लेकिन मवेशी तो बेजुबान हैं, उनकी पीड़ा कौन समझे।
पशु चिकित्सक भी मानते हैं कि जिले में बड़ी संख्या में मवेशी फ्लोराइड से पीडित हैं, लेकिन इसका सर्वे नहीं होता और लक्षण भी देरी से नजर आते हैं। इससे इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता।
चिकित्सालय में नहीं ले जाते पशु
जानकारी का अभाव होन..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 May 2010, 09:26:46
जोधपुर। रेल बजट में वरिष्ठ नागरिकों व नि:शक्तजनों के लिए की गई घोषणाएं एक जून से लागू हो जाएंगी। वरिष्ठ महिलाओं को अब 58 वर्ष पर किराए में छूट मिलेगी तो वरिष्ठ पुरूषों के लिए किराए में दस फीसदी छूट बढ़ जाएगी।
गत फरवरी में तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी की ओर से की गई घोषणाओं को लागू करने के लिए रेलवे बोर्ड ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत एक जून से महिला वरिष्ठ नागरिक को 60 की जगह 58 वर्ष पर रेल किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं, पुरूष वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 30 की जगह 40 फीसदी छूट मिलेगी।
इसी तरह अस्थि रोग व पक्षघात से पीडित यात्रियों को राजधानी व शताब्दी टे्रनों ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 May 2010, 09:26:24
सोजत.उपखंड क्षेत्र की सरहद में स्थित बेरा बड़ी खड़ाई में चौधरी परिवार द्वारा नवनिर्मित मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत की गई। सीरवी समाज के धर्मगुरु माधव सिंह दीवान, जति भगा बाबा, भंवर महाराज नारलाई, बाबा मंडली सहित अन्य संतों की उपस्थिति में आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
शोभायात्रा के साथ हुआ दीवान का बधावणा : प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से पूर्व सीरवी समाज के धर्मगुरु व पूर्व मंत्री माधव सिंह दीवान का आयोजक चौधरी परिवार ने शोभायात्रा के साथ बधावणा किया। शेष & पेज १३
इसमें म..