सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1381 - 1395 of 2197   Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 21 Jun 2010, 10:38:48
जयपुर। दक्षिण पश्चिमी मानसून आगे बढ़ गया है। इसके जल्द राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने की रफ्तार यही रही तो यह 23 जून तक कोटा से राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। इसके दबाव से हाड़ौती, जयपुर, अजमेर, उदयपुर में अच्छी बरसात हो सकती है।
मौसम विभाग जयपुर के निदेशक एस.एस. सिंह ने बताया कि 21 से 23 जून तक इन इलाकों में मानसून की झमाझम जारी रहेगी। इसी दौरान मानसून का प्रवेश कोटा से होगा। इस समय मानसून के बादल पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आ गए हैं। अगले दो दिनों में यह पूरे इलाके में छा जाएंगे। इसके बाद मानसून का राजस्थान में प्रवेश होगा।
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Jun 2010, 11:57:39
जोधपुर। बंगाल की खाड़ी की पैदा हुए चक्रवाती परिसंचरण तन्त्र से थार के कुछ हिस्सों में मंगलवार तक बारिश की संभावना है। फिलहाल तन्त्र का कुछ हिस्सा अनूपगढ़, गंगानगर और अलवर के ऊपर से गुजर रहा है। इससे वहां छितराई बारिश हुई है। उधर मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मानसून के आगे बढ़ने का पूर्वानुमान भी व्यक्त किया है। बंगाली की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और उत्तरप्रदेश व बिहार के गंगा प्रवाही क्षेत्र में बहुत गहरा दबाव बन गया है।
इसके चलते इन हिस्सों में बादल बरस रहे हैं। यह चक्रवाती तन्त्र देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्से की तरफ आगे बढ़ रह..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Jun 2010, 10:56:09
बेंगलोर, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिया गया। रिजल्ट 73.70% रहा। इस बार मेरिट व परिणाम में छात्रों ने बाजी मारी। 73.78% छात्र और 73.59% छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
श्री आईजी विद्या मंदिर, बिलाड़ा के दो होनहार सीरवी विद्यार्थी जोधपुर जिलो में 9 वां व 11 वां स्थान प्राप्त किया। भावी निवासी निपुल सीरवी सुपुत्र श्री जोधारामजी (रोल नं. 561584, प्राप्त अंक 557 ) को 9वां स्थान व बिलाड़ा निवासी मीनाक्षी सुपुत्री श्री जयराम जी राठोड़ ( रोल नं. 561575 प्राप्त अंक 555 ) 11वां स्थान रहा । ज्ञात रहे कि श्री आईजी विद्या मंदिर बिलाड़ा, सीरवी समाज द्वारा संचाली..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Jun 2010, 15:18:51
रानी.फतापुरा स्थित आई माता मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर शुक्रवार रात्रि में भजन संध्या आयोजित हुई। साथ ही इस उपलक्ष्य में शनिवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। खेताराम महाराज ने बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। इससे पूर्व रात्रि में भजन संध्या में गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रोता झूम उठे। इस मौके पर पूनाराम, मकनाराम, धन्नाराम, चेलाराम, पेमाराम, नवाराम, फुआराम, गेनाराम, जेठाराम सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Jun 2010, 15:17:42
बिलाडा़ ,ग्रामीण इलाकों में फ्लोराइडयुक्त पानी पीने से पशु समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं। कई पशु तो हड्डियों का ढांचा बनकर रह गए हैं। फ्लोराइडयुक्त पानी पीने से पशुओं को कई बीमारियों ने घेर लिया है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई सर्वे तो नहीं हुआ है, पर पशु विशेषज्ञों की मानें तो यह सब फ्लोराइडयुक्त पानी पीने का असर है।
पशु विशेषज्ञ बताते हैं कि फ्लोराइडयुक्त पानी पीने से पशुओं के दांत कमजोर हो रहे हैं और वे सही ढंग से चारा भी नहीं खा पा रहे हैं। यह पानी उनकी औसत उम्र भी कम कर रहा है। समय पर उपचार न होना और निरंतर ऐसा पानी पीने से पशुओं की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है।
हड..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Jun 2010, 14:17:44
अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सेकंडरी परीक्षा 2011 का परिणाम रविवार शाम को घोषित करेगा। परिणाम www.examresult.net, rajeduboard.nic.in, rajasthaneducation.net, indiaresults.com, educationgateway.co.inआदि वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक परीक्षार्थी द्वारा इंटरनेट पर स्कूल का नाम फीड करने पर संबंधित स्कूल के सभी परीक्षार्थियों का परिणाम भी सामने आ जाएगा।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Jun 2010, 12:49:41
रानी, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने रानी, फालना व मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तत्काल व आरक्षित रेलवे टिकटों में दलालों का वर्चस्व होने का आरोप लगाया है। इसके कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में आरक्षित टिकटों की मांग बढऩे से अवैध रूप से टिकटों का व्यवसाय करने वालों के मजे हो रहे हैं। दूसरी और विजिलेंस व रेलवे पुलिस को इनकी जानकारी होते हुए भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Jun 2010, 12:49:23
रानी. मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने रानी नगर पालिका क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को लेकर वार्तालाप की। प्रदेश प्रतिनिधि हरीश गहलोत ने पानी की समस्या का निवारण करने के लिए जवाई बांध से सीधी पाइप लाइन डलवाने व रानी केनपुरा डबल रोड बनाने की मांग की। इस अवसर पर पार्षद धर्मेंद्र जैन, भाजपा नेता शंकरसिंह राजपुरोहित, पूर्व पार्षद छगन खण्डेलवाल, जयसिंह राजपुरोहित, नरेश आगरी, भीमराव कुमावत आदि उपस्थित थे।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Jun 2010, 12:48:51
पाली,डॉक्टर अपने पेशे के साथ ईमानदारी नहीं बरत रहे हैं। उनके आपसी इगो और द्वेष का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है और आपकी लड़ाई में मरीज पीस रहा है.. यह किसी मरीज या आम आदमी ने नहीं बल्कि जिले के सबसे बड़े ओहदे पर बैठे कलेक्टर ने कहा।
बांगड़ अस्पताल का ढर्रा सुधारने के लिए गुरुवार को जब कलेक्टर ने डॉक्टर्स की बैठक बुलाई तो कई डॉक्टर्स आपस में उलझ पड़े। इसे देख कलेक्टर ने खासी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर्स का यही ढर्रा रहा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जूनियर्स व सीनियर्स को आपसी तालमेल बैठाकर कार्य करने की बात कही।
बैठक में पीएमओ डॉ. ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Jun 2010, 12:48:39
मारवाड़ जंक्शन, आवश्यक रखरखाव के लिए 132 केवी जीएसएस जोजावर से निकलने वाले 33/11 केवी जीएसएस से शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक पॉवर कट रहेगा। इससे चौकडिया, गुड़ा केशर सिंह, फुलाद, धामली, खैरवा, जोजावर, देवली एवं 33 केवी जीएसएस कोलर से निकलने वाला 11 केवी फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके साथ ही मारवाड़ जंक्शन कस्बे में 33/11केवी जीएसएस खारची के पावर ट्रांसफार्मर 1.6 एमवीए को हटाकर शुक्रवार को ही 2.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Jun 2010, 15:45:36
जोधपुर,गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में हाउस फुल की स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए सात ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इनमें सूर्यनगरी, रणकपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस, बीकानेर-बांद्रा, बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस व बाड़मेर-हरिद्वार एक्सप्रेस में अतिरिक्त सेकंड स्लीपर कोच लगाए गए हैं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि यात्रियों के बढ़ते दबाव व लंबी प्रतीक्षा सूची को कम करने के लिए सभी सात ट्रेनों में एक अतिरिक्त सेकंड स्लीपर जोड़ा जाएगा। इससे प्रतीक्षा सूची वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और वे भी आरक्षित सीट पर या..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Jun 2010, 15:20:54
पाली। बादलों के छाए रहने से मंगलवार को धूप-छांव का खेल चलता रहा, लेकिन सूर्य की तीखी तपन और उमस के तेवर में नरमी देखने को नहीं मिली। महिलाओं ने गर्मी से बचने के लिए दोपहर होने से पहले ही घर का काम निपटा दिया तो पुरूष भी दोपहर में सड़कों पर कम ही नजर आए। सूर्य के तेवरों के कारण तापमापी के पारे में कोई खास अन्तर नहीं आया। अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़ा और न्यूनतम 0.5 डिग्री घटा। अधिकतम आद्रüता में 8 प्रतिशत की कमी आई और न्यूनतम में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
सुमेरपुर. नगर में मंगलवार शाम अंधड़ के साथ गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति करीबन दो घंटे तक बाधित रही। बिजली कटौती से लोगों को परेशानी ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Jun 2010, 12:39:30
बिलाड़ा,पिछले तीन चार दिनों से गर्मी के तेवर काफी तीखे हो गए हैं। सोमवार को दिन में लू के थपेड़ों ने परेशान किया। बढ़ी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दोपहर मे गर्म हवा से पैदल चलने वाले व दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी के चलते पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है, जिससे दुकानदारों ने भी गन्ना तथा अन्य पेय पदार्थ का स्टॉक बढ़ा लिया है। बाजार में शीतलपेय की नई-नई दुकानें भी खुल रही हैं।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Jun 2010, 12:38:59
बिलाड़ा,वर्षों से क्षेत्र की प्यास बुझाने और सिंचाई का प्रमुख जरिया रहे जसवंत बांध की सार-संभाल शुरू हो गई है। जल्द ही बांध पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और वायरलेस सेट स्थापित किया जाएगा। जसवंत सागर बांध की पाळी का पुनर्निर्माण होने के बाद सिंचाई विभाग गंभीरता से इसका रख रखाव कर रहा है । बांध के भरने के दौरान सहायक अभियंता व विभागीय कर्मचारी 24 घंटे गश्त पर रहेंगे। बांध की सुरक्षा के सभी उपाय किए जा रहे हैं।
सात हजार कट्टे मिट्टी भरवाई जाएगी :
संभाग में सबसे ज्यादा भराव क्षेत्र वाले जसवंत सागर बांध के पुनर्निर्माण के बाद सिंचाई विभाग उसकी सार संभाल में जुट गया है। गत वर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 11 Jun 2010, 12:48:05
देवली कलां,माहेश्वरी समाज का पाटवा गांव के राजकीय विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को जैतारण व रायपुर खंड स्तरीय महेश जयंती उत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
समारोह पूर्व विधायक जुगल किशोर काबरा के मुख्य आतिथ्य व कैलाशचंद बाहेती की अध्यक्षता में हुआ। सुबह नौ बजे महेश वंदना के साथ शुरू हुए समारोह में रंगोली, कुर्सी रेस, गुब्बारा फोड़, कपल रिंग आदि प्रतियोगिता हुई, जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं समाज के बुजुर्गों का शॉल ओढ़ाकर सम्..