सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1366 - 1380 of 2197 Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Jul 2010, 10:14:18
पाली। वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर (डीएफसीसी) के तहत जिले में बनने वाले 56 अंडर व ओवर ब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला प्रशासन ने डीएफसीसी को निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी है। दिल्ली से मुम्बई के बीच बिछने वाली रेलवे लाइन पर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
आर्थिक विकास दर बढ़ाने को लेकर देश में 6 कोरिडोर बनाने की योजना है, जिसमें वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर के तहत दिल्ली से मुम्बई के बीच डबल गुड्स लाइन बिछाई जाएगी। यह रेलवे लाइन समानांतर बिछेगी, जिस पर मालगाडियां
ही दौड़ेंगी।
मालगाड़ी की लम्बाई करीब डेढ़ किलोमीटर होगी तथा यह गाड़ी सौ ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Jul 2010, 10:13:53
रायपुर मारवाड़ (पाली)। रायपुर व जैतारण विधानसभा से विधायक रह चुके सुखलाल सेणचा का सोमवार सुबह ग्यारह बजे उनके पैतृक गांव पिपलिया कलां में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे।
मंगलवार सुबह दस बजे पिपलिया कलां में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सेणचा के परिजनों के अनुसार वे काफी समय से बीमार थे। सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पाली ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उनकी मृत्यु हो गई। सेणचा रायपुर विधानसभा से दो बार व जैतारण विधानसभा से एक बार विधायक रहे थे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Jul 2010, 09:19:28
पाली । पुलिस उपअधीक्षक (शहर) सरिता शत्रुघ्न के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने शहर में चल रहे साइबर कैफे पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दो साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार कर तीन कम्प्यूटर व अन्य सामग्री बरामद की। उन पर इंटरनेट द्वारा अश्लील वीडियो साइट दिखाने का आरोप है।
पुलिस उपअधीक्षक (शहर) ने बताया कि शहर में चल रहे साइबर कै फे पर अश्लील साइट दिखाने व बिना लाइसेंस कैफे चलने की शिकायतों पर जांच की गई। सुबह नहर पुलिया के निकट स्थित एक साइबर कैफे पर पुलिस ने छापा मारा। वहां से दो कम्प्यूटर, दो सीपीयू व अन्य सामग्री बरामद की। कैफे संचालक सोजत निवासी मुकेशकुमार माली को पु..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Jul 2010, 09:19:14
पाली। राजकीय बांगड़ अस्पताल में मरीज तथा उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए पाली रॉयल मानव सेवा समिति की ओर से दस रूपए थाली भोजन की व्यवस्था की गई है। समिति की ओर से अस्पताल परिसर में कैंटीन लगाकर सस्ते नाश्ते की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। पाली रॉयल मानव सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी ने बताया कि समिति की ओर से सेवार्थ यह काम किया जा रहा है।
मांग करने पर सबको दस रूपए में तैयार भोजन टिफिन में दिया जाएगा। भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अस्पताल परिसर में कैंटीन व प्याऊ की शुरूआत भी शीघ्र की जा रही है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन से स्वीकृति लेने की का..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Jul 2010, 10:23:54
जोधपुर। मौसम विभाग की ओर से थार प्रदेश में बीते तीन दिनों के लिए किया गया बारिश का पूर्वानुमान वातावरण की परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने से खरा साबित नहीं हुआ। बरसाती बादल आए भी, लेकिन बरसे नहीं।
जोधपुर में अलसुबह मौसमी कारक ठीक रहने से फुहारें जरूर गिरी। उधर आईआईटी दिल्ली ने "एक्सटेंडिंग रेंज वैदर फॉरकास्टिंग सिस्टम" का संशोधित पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार जोधपुर में जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीदें अब भी बरकरार है।
मानसून कमजोर पड़ने से गुरूवार को बादल छंटने लग गए। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद आसमां साफ हो जाएगा और अगले दो त..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Jun 2010, 10:27:49
नई दिल्ली लंबी जद्दोहद के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश और राजस्थान को नई ट्रेनों की सौगात मिल ही गई। रेलमंत्री रहते हुए ममता बनर्जी ने हालांकि इन ट्रेनों को घोषणा की फेहरिस्त में शुमार किया था लेकिन कई कारणों से मामला अटकता रहा था।
रेलवे बोर्ड ने गुरुवार को जिन 28नई ट्रेनों को पटरी पर लाने का आधिकारिक फैसला लिया उसमें राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश और पंजाब सभी के लिए नई ट्रेनों को शामिल किया गया है। जबकि 10 ट्रेनों के फेरे बढऩे से सबसे ज्यादा फायदा में रहा गुजरात। रेलवे बोर्ड की ओर से शुक्रवार को औपचारिक घोषणा के लिए तैयार किए गए दस्तावेजों में 20ट्रेनों के विस्तार की भी घोषण..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Jun 2010, 10:26:52
नशा नाश की जड़ : नायक
सोजत रोड, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर के क्षेत्रीय निदेशक बीएल नायक ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। इससे जहां आदमी को शारीरिक एवं मानसिक नुकसान होता है, वहीं आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है। इसका असर पूरे परिवार व समाज पर पड़ता है। नायक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ मुक्ति एवं तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर रविवार को कस्बे के सीरवी छात्रावास में आयोजित जनजागरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया : नायक ने वर्तमान में नशीले पदार्थों का सेवन एवं तस्करी करने वालों पर लगाम लगाने की आवश्यकता पर बल देत..
Posted By : Posted By LalaramKag Narlai on 27 Jun 2010, 19:45:35
श्री आईमाता आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय जनता कॉलोनी पाली की बालिका राजस्थान मेरिट में, सीरवी बालिका ने पाली जिले में बनाया 8वां स्थान
दसवीं के घोषित परिणाम में छात्रा कल्पना चम्पावत ने राजस्थान मेरिट में 14वां स्थान बनाते हुए पाली जिले की मेरिट में प्रथम स्थान हारिल किया।
सदगुरु श्रीश्री 1008 बुद्धगिरीजी महाराज के संरक्षण और आशीष से फलीभूत एक बेहतरीन विद्यालय को देखने की लालसा मुझे नहीं रोक पाई और आज मैंने प्रत्यक्ष व्यवस्था और प्रबन्धन से मिलकर इसका अनुभव किया।
शुभम सोलंकी ने सांतवा और सोनू सीरवी ने जिले की मेरिट में 8वां स्थान बना कर एड़वोकेट सीरवी ग..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 Jun 2010, 17:36:12
बिलाड़ा,मानसून पूर्व बारिश के कारण किसानों ने खेत में हल जोतने के साथ बुवाई की तैयारी कर ली है लेकिन खाद की कमी इसमें आड़े आ रही है। बिलाड़ा मार्केटिंग समिति में गुरुवार को खाद खरीदने पहुंचे किसानों को पहले तो शाम को आने का कहा गया लेकिन जब किसान शाम को पहुंचे तो बताया गया कि दोपहर में ही ट्रक भरकर माल आया था जो पूरा बिक गया।
कस्बे में स्थित बिलाड़ा मार्केटिंग की दुकान पर गुरुवार सुबह से ही किसानों की भीड़ लगी लेकिन खाद नहीं होने के कारण कई किसानों को निराश लौटना पड़ा। सुबह जब किसान खाद लेने पहुंचे तो कहा गया कि खाद की गाड़ी शाम को आएगी लेकिन बाद में दोपहर 12 बजे दुकान खोलक..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Jun 2010, 12:31:10
जोधपुर। बंगाल की खाड़ी से पैदा हुआ चक्रवाती परिसंचरण तन्त्र बुधवार को राजस्थान में प्रवेश कर गया। इससे राज्य के हाड़ौती क्षेत्र और दक्षिण हिस्से में तेज बारिश की संभावना है। आगे बढ़ते तन्त्र के कमजोर होने की वजह से थार प्रदेश में कम बारिश ही नसीब होगी। उधर उत्तर-पश्चिमी मानसून की एक और नई शाखा बुधवार को निकलकर राजस्थान के बेहद करीब पहुंच गई है।
मानसून अभी झालावाड़ और बारां के समीप ही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में इसके प्रवेश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
चक्रवाती परिसंचरण तन्त्र बुधवार को राज्य में घुस गया, हालांकि इसका काफी हिस्सा अभी भी गुजरात और मध्यप्रदे..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Jun 2010, 12:30:58
जोधपुर. जोधपुर के कम्प्यूटरीकृत अग्रिम आरक्षण कार्यालय (पीआरएस) पर सीबीआई ने बुधवार सुबह छापा मारा। करीब पांच घंटे की कार्रवाई के दौरान एक ट्रेवल एजेंसी के एक कर्मचारी को टिकट की कालाबाजारी करने के संदेह में पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान उसके पास से टिकट व कुछ कागजात भी जब्त किए गए हैं। सीबीआई को लंबे समय से जयपुर, अजमेर व जोधपुर मंडल की ट्रेनों में बढ़ते यात्री भार के कारण टिकटों व तत्काल कोटे में कालाबाजारी की सूचना मिल रही थी। इसके आधार पर सीबीआई ने रेलवे विजिलेंस की टीम के साथ बुधवार सुबह पीआरएस खुलते ही जोधपुर के रिजर्वेशन कार्यालय पर छापा मारा।
30-35 सदस्यों की टीम न..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Jun 2010, 11:44:19
पाली। बादलों के छाए रहने से मंगलवार को धूप-छांव का खेल चलता रहा, लेकिन सूर्य की तीखी तपन और उमस के तेवर में नरमी देखने को नहीं मिली। महिलाओं ने गर्मी से बचने के लिए दोपहर होने से पहले ही घर का काम निपटा दिया तो पुरूष भी दोपहर में सड़कों पर कम ही नजर आए। सूर्य के तेवरों के कारण तापमापी के पारे में कोई खास अन्तर नहीं आया। अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़ा और न्यूनतम 0.5 डिग्री घटा। अधिकतम आद्रüता में 8 प्रतिशत की कमी आई और न्यूनतम में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Jun 2010, 11:44:05
बिलाड़ा/पीपाड़, दिन भर गर्मी के बाद शाम को बिलाड़ा और पीपाड़ क्षेत्र में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। बिलाड़ा में रात साढ़े आठ बजे आसमान में काले बादल छाने लगे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। लगभग 15 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे उमस बढ़ी। क्षेत्र के कलाउना, उदलियावास, खारिया मीठापुर, बिजवाडिय़ा कई गांवों में बूंदाबांदी के समाचार मिले हैं। इसके बाद हुई तेज बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। पिचियाक में रात साढ़े नौ बजे तक मूसलाधार बारिश हो रही थी। पीपाड़ में रात पौने नौ बजे तेज आंधी शुरू हुई। 20-25 मिनट बाद बारिश शुरू हो गई। ओसियां में देर रात साढ़े दस बजे बारिश शुरू हुई।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 21 Jun 2010, 10:39:48
कोटा। छावनी तिलक नगर स्थित एक मकान में तीन दिन से बंद एक बुजुर्ग महिला को पड़ोसियों की शिकायत पर सोमवार देर रात पुलिस ने मुक्त किया। पड़ोसियों का कहना है कि इस महिला को उसके बेटे-बहू बंद कर मुंबई चले गए। दिन में भी पुलिस मकान पर पहुंची थी और रोशनदान के जरिये महिला से बात की थी। तब महिला ने कहा था कि वह घर से बाहर नहीं जाना चाहती, इस पर पुलिस लौट गई थी।
देर रात जिला कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने घर का ताला तोड़ा। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी थी, लेकिन वह घर पर ही रहना चाह रही थी। पुलिस यह जानने का प्रयास करती रही कि आखिर मामला क्या है? उससे बेटे-बहू के खिलाफ शिकायत देने को भी क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 21 Jun 2010, 10:39:03
जोधपुर। प्रदेश में सबसे अधिक अनपढ़ बच्चे जोधपुर जिले में हैं। जिले में ड्रॉपआउट और अनामांकित बच्चों की संख्या 80 हजार 66 के आंकड़े को छू गई है। अनपढ़ बच्चों की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर बाड़मेर है। वहां 80 हजार बच्चे अनामांकित और ड्रॉपआउट हैं। ये वे बच्चे हैं जो कभी स्कूल गए ही नहीं और गए भी तो बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। इस बात का खुलासा चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम (सीटीएस) सर्वे रिपोर्ट में हुआ है।
गत वर्ष जुलाई से अगस्त माह के दौरान सीटीएस सर्वे हुआ था। इसमें पूरे राजस्थान में 12.10 लाख बच्चे ड्रॉपआउट व अनामांकित पाए गए। इनमें सर्वाधिक बच्चे जोधपुर जिले में हैं। सर्वे में ..