सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1351 - 1365 of 2197 Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Jul 2010, 20:56:35
पाली। बांगड़ कॉलेज में लम्बे समय से की जा रही विद्यार्थियों की मेहनत आखिर रंग लाई। आयुक्तालय ने कला संकाय में दो और वाणिज्य संकाय में एक सेक्शन बढ़ाने की घोषणा की है, जबकि कन्या महाविद्यालय और सोजत महाविद्यालय को निराशा ही हाथ लगी है।
गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने 12 जून को "ऊंची पढ़ाई के अंगूर खट्टे" शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर पाली के कॉलेजों में सीटों की कमी की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। इसके बाद पाली आए उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव मधुकर गुप्ता से विद्यार्थियों ने पाली में सीटें बढ़ाने की मांग की। वहीं कॉलेजों में जारी हुई कट ऑफ लिस्ट में सैकड़ों ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Jul 2010, 20:44:37
नहीं रहेगी प्रिंट की आवश्यकता, ई-टिकट पर नहीं चलेगी एजेंटों की मनमानी, नया वेबपोर्टल लॉन्च
जोधपुर,भारतीय रेल ने शुक्रवार को नई सुविधाओं की घोषणा करते हुए सभी तरह के यात्रियों के लिए लागू कर दी है। रेलवे ने www.indianrailways.gov.in वेबपोर्टल पर सभी सेवाएं व जानकारियां उपलब्ध करवा दी हैं। इसके अलावा खास तौर से ई-टिकट प्रणाली का फायदा आम आदमी को मिल सके इसके लिए नया वेबपोर्टल भी जारी कर दिया है। इस पोर्टल पर व्यक्तिगत उपयोगकर्ता को ही टिकट खरीदने की अनुमति होगी। आईआरसीटीसी का पोर्टल भी चालू रहेगा। इसके अलावा रेलवे ने मोबाइल से टिकट बुक कराने को भी हरी झंडी दे दी है। मोबाइल पर टिकट बुक क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Jul 2010, 20:43:52
पाली जवाई व सरदारसमंद बांध में पानी की आवक, मौसम भी हुआ मस्ताना, मारवाड़-गोडवाड़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश, कई एनीकट में आया पानी
पाली व रोहट समेत गोडवाड़ अंचल में आषाढ़ के बादल झूम के बरसे। शुक्रवार की देर शाम से शनिवार सुबह तक कभी रिमझिम तो कभी तेज बरसात ने इस इलाके को तरबतर कर दिया। इससे सूखे पड़े ताल-तलैयों व छोटे-मोटे एनीकट में जहां पानी की आवक हुई, वहीं बरसाती नालों में पानी बहने लगा हैं। करीब बारह घंटे के अंतराल में कभी रुक- रुक कर तो कभी लगातार हुई इस बारिश से मौसम भी खुशगवार हो गया है।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Jul 2010, 10:11:43
बिलाड़ा, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत रसद एवं कृषि विभाग की टीम ने गुरुवार को बिलाडा़ तथा खारिया मीठापुर में बीज विक्रेताओं के यहां जांच के दौरान 129 किलो बीज जब्त किए। टीम ने इस दौरान कुछ दुकानों से कीटनाशक के सैंपल भी लिए। जिला रसद अधिकारी के निर्देश पर दोनों विभागों की टीम गुरुवार सुबह बिलाडा़ पहुंची। टीम ने यहां न्यू दुर्गा ट्रेडर्स से मूंग के 99 किलो बीज व चौधरी खाद्य बीज भंडार से 30 किलो बाजरे के बीज बगैर लाइसेंस बेचे जाने पर बीज नियंत्रण अधिनियम के तहत जब्त किए। इन दुकानदारों ने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाया था। इसके साथ श्री एग्रो से कीटनाशक तथा खारिया मीठापुर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Jul 2010, 10:11:32
जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती से पहले आयोजित की जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) में भाषायी विकल्प के रूप में राजस्थानी भाषा को शामिल नहीं किए जाने पर शिक्षा सचिव, नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) सचिव, बोर्ड ऑफ सैकंडरी एजुकेशन से 18 जुलाई तक जवाब तलब किया है।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Jul 2010, 10:10:01
जोधपुर. लंबा इंतजार कराने के बाद गुरुवार को सुबह से ही पूरे गुजरात में मानसून ने दस्तक दी। उत्तर से लेकर दक्षिण गुजरात तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। अहमदाबाद, राजकोट, अमरेली, सुरेंद्रनगर और भावनगर व वड़ोदरा, सूरत और आसपास के इलाकों में दो से तीन इंच बारिश हुई।
इधर, जोधपुर में दिनभर भीषण उमस के बीच बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि गुजरात के रास्ते मानसून जल्द ही मारवाड़ में दस्तक दे सकता है। इस बीच गुरुवार को पाली, जालोर व नागौर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Jul 2010, 11:03:42
पाली। दिन भर की तपन के बाद बुधवार शाम को तपती धरती पर बूंदों के छींटे पड़ने से कुछ समय के लिए मौसम खुशनुमा हो गया। इससे बाद चिपचिपाती उमस से लोगों की हालत खस्ता हो गई। दिन भर चिलचिलाती गर्मी से परेशां लोगों को शाम को तेज हवा के साथ मानसून की कुछ आस जगी। आसमान में निहारने पर बादलों की आवाजाही भी नजर आई।
अच्छे मानसून की आस में किसानों ने भी बादलों को निहारा। लेकिन उनकी उम्मीद परवान नहीं चढ़ पाई। शाम को मात्र दस मिनट कभी तेज व कभी हल्की बारिश से मौसम में भीनी-भीनी खुशबू बिखर गई। तपती सड़कों पर बारिश की बूंदें कुछ पल ही ठहर पाई। हालांकि शहर में कुछ स्थानों पर पानी भी जमा हो गया।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Jul 2010, 11:03:21
पाली। राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाली की प्रतीक्षारत, आरक्षित वर्ग की विभिन्न श्रेणियों के लिए एवं सामान्य वर्ग की रिक्त रही सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर प्रवेश दे दिया है। प्राचार्य प्रो. रामलाल मोहबारशा ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए सभी संकायों के पार्ट प्रथम में प्रवेश सूची चस्पा कर दी गई है। ये विद्यार्थी आठ जुलाई तक शुल्क जमा करा सकेंगे।
आठ जुलाई को दोपहर दो बजे तक शुल्क जमा नहीं कराने पर जो भी इच्छुक प्रवेशार्थी प्रवेश के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें उपलब्ध सीटों के वरीयता क्रम में तुरन्त नकद शुल्क जमा कराने पर तत्काल प्रवेश दे दि..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Jul 2010, 11:03:03
जैतारण,राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को कलां संकाय प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि कला संकाय प्रथम वर्ष में मात्र 160 सीटें ही है, लेकिन 432 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। ज्ञापन में इस सत्र में सीटें बढ़ाकर विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने की मांग की। इस अवसर पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष देवीलाल रिणवा, नगरपालिका पूर्व प्रतिपक्ष नेता ओमप्रकाश भाटी सहित अनेक नागरिक मौजूद थे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Jul 2010, 11:02:44
राणावास मावली से मारवाड़ जंक्शन मीटर गेज रेल मार्ग पर स्थित राणावास कस्बे में बुधवार से टिकट खिड़की बंद कर दी गई है। इस रूट पर चलने वाली मीटर गेज रेल में यात्रियों को अब गार्ड ही टिकट देंगे। यह जानकारी मंडल वाणिज्य निरीक्षक..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 06 Jul 2010, 11:43:02
रायपुर मारवाड़,पूर्व विधायक व किसान नेता सुखलाल सैणचा का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सैणचा लंबे समय से बीमार थे, जिनका सोमवार को निधन हो गया था। मंगलवार को उनके पैतृक गांव पिपलिया कलां में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सांसद बद्रीराम जाखड़, संसदीय सचिव दिलीप चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीडी देवल, रायपुर प्रधान लाल मोहम्मद, उपखंड अधिकारी रंजीता गौतम, तहसीलदार जसराज बेनीवाल, विकास अधिकारी ओमप्रकाश फुलवारिया सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
सा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 06 Jul 2010, 11:42:44
सोजत रोड,दिनभर की तेज उमस के बाद मंगलवार रात में हल्की बारिश से मौसम खुशगवार बन गया। शाम आठ बजे अचानक तेज हवा चलने लगी, साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही लोगों में खुशियां छा गईं। लोगों ने सारे काम छोड़कर बारिश में भींगने का लुत्फ उठाया। आमजन के साथ किसान वर्ग लंबे समय से बारिश के इंतजार में हैं। बारिश के बाद नालियों में पानी बहने लगा। सफाई के अभाव में पानी की निकासी नहीं होने से कई गली-मोहल्ले में कीचड़ हो गया।
सोजत, मंगलवार को देर रात शहर समेत क्षेत्र में करीब आधे घंटा तेज बारिश एवं उसके बाद बूंदाबांदी होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।इसके पहले दिन..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 06 Jul 2010, 11:42:26
बिलाड़ा,प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बावजूद बिलाड़ा क्षेत्र में अब तक एक भी अच्छी बरसात नहीं होने से किसान चिंतित हैं। उन्हें फसल नष्ट होने की आशंका सता रही है। क्षेत्र में मानसून पूर्व की अच्छी बारिश के बाद पखवाड़ेभर तक बरसात नहीं हुईथी। बादल उमड़ते रहे हैं लेकिन बरसात नहीं होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें नजर दिखने लगी थीं।
खाद-बीज खरीदने में लगे किसान : हालांकि अभी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। फिर भी किसान खेतों की सार-संभाल और खाद-बीज खरीदने में जुटे हुए हैं। किसानों ने खेतों में जुताई लगभग पूरी कर ली है। इन दिनों खाद-बीज की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही ह..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 06 Jul 2010, 11:41:56
जिले के विभिन्न अंचलों से जिले में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और लोग उमस के कारण परेशान रहे। अंधेरा ढलने के बाद कुछ स्थानों पर रिमझिम का दौर शुरू हुआ जो रुक-रुक कर देर रात तक चला। इसके साथ ही कस्बो, गांवों में बिजली घुल हो गई जो घंटों तक बहाल नहीं हुई। इस बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली।
बिलाड़ा,दिन भर गर्मी व उमस के बाद बिलाड़ा में शाम को बादल बरस ही गए। दोपहर बाद बादल छाने लगे थे। शाम होते ही काली घटाएं घिर आई। करीब पौने आठ बजे तेज बौछारें पडऩे लगी। देखते ही देखते नाले बहने लगे। सड़कों पर पानी इक_ा हो गया। लोगों ने भीगने का लुत्फ उठाया। बिलाड़ा तहसील में 31 एमएम बारिश द..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Jul 2010, 10:17:17
पाली। दूध की गुणवत्ता में पहले की तुलना में काफी इजाफा होगा। जो दूध पहले तीन-चार घंटे बाद खराब हो जाता था, वह अब छह-सात घंटे तक खराब नहीं होगा। इतना ही नहीं, डेयरी प्लांट में दूध के केन खाली करने की समस्या भी नहीं रहेगी।
पाली जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (पाली डेयरी) के राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिले की 43 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में बल्क मिल्क कूलर लगाने से यह सब संभव हो पाएगा। ये कूलर लगने के बाद गांवों से दूध लाने के लिए डेयरी को ढोल (दूध केन) की जरूरत नहीं पड़ेगी। समितियों से दूध मशीन की सहायता से सीधे इन्सोलेटेड टैंकरों में भरकर पाली डेयरी प्लांट लाया जाएग..