सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1336 - 1350 of 2219   Total 148 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Aug 2010, 10:03:42
जोजावर. कस्बे के बस स्टैंड पर आईमाता वेल का सीरवी समाज की महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में सैकड़ों भक्त नाचते-गाते आईमाता वडेर पहुंचे। भक्तों ने वेल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
मौके पर तेजाराम चौधरी, भंवरलाल चौधरी, सज्जाराम बासनी, रतनसिंह आदि मौजूद थे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 21 Aug 2010, 11:26:40
पाली। भाद्रपद महीने में शनिवार को श्रावण का अहसास हुआ। आसमान सुबह से काली घटाओं से आच्छादित रहा और आठ बजे फुहारें गिरना शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे बाद रिमझिम बरसात में तब्दील हो गई।
मंथर गति से जल आवक
जवाई बांध में सेई से पानी की आवक जारी रहने से शाम पांच बजे जल स्तर बढ़कर 35.35 फीट हो गया। सेई का जल स्तर 8.05 मीटर से घटकर 8 मीटर हो गया। फुलाद का जल स्तर 15 फीट, सिरियारी का 4 व रायपुर लूनी का 8.70 फीट तथा कंटालिया का 3.60 मीटर व गजनई का 4.80 मीटर मापा गया।
लुणावा. कस्बे सहित आस-पास के गांवों में शनिवार को तेज बारिश से सड़कों पर पानी ही पानी देखा गया।
निमाज. कस्बे समेत क्षेत्र में झमाझम बारि..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Aug 2010, 05:03:39
बाबरा। बांगड़ गांव (ब्यावर) से रास के बीच रेलवे टे्रक निर्माण के मामले में रेलवे को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुआवजा राशि तथा भूमि अवाप्ति का नोटिस नहीं देने का आरोप लगाते हुए मोहराकलां ग्राम पंचायत के प्रतापगढ़ गांव में चल रहा भूमि समतलीकरण का काम रूकवा दिया है। ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है।
बांगड़ गांव से रास तक करीब 145 करोड़ रूपए की लागत का रेलवे टे्रक बिछाना प्रस्तावित है। यह टे्रक सुमेल क्षेत्र के भूराजी बाडिया (रावणिया), रामपुरा, सुमेल व प्रतापगढ़ क्षेत्र के प्रतापगढ़, मोहरा, बाबरा पंचायत क्..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Aug 2010, 05:03:11
पाली। पाली में राज्य सरकार की ओर से पावरलूम लगाए जाने की हरी झंडी मिलने के बाद उद्यमियों में जबरदस्त उत्साह है। अब तक आठ सौ से अधिक उद्यमियों ने पावरलूम लगाने की सैद्धांतिक स्वीकृति देकर जिला उद्योग केन्द्र में रजिस्ट्रेशन करवाया है। राज्य सरकार ने इस वर्ष बजट में पावरलूम की घोषणा की थी। तभी से जिला उद्योग केन्द्र में उद्यमियों का रजिस्ट्रेशन कराने का सिलसिला जारी है। जून माह तक करीब ढाई सौ आवेदन आए थे वहीं 15 अगस्त तक यह आंकड़ा करीब आठ सौ को पार कर गया।
आवेदनों की बहार
मुख्यमंत्री ने गत 11 जुलाई को पावरलूम की "विशेष प्रोत्साहन योजना" की तस्वीर साफ करते हुए पावरलूम को ह..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Aug 2010, 05:02:55
पाली। ऊब छठ शुक्रवार को श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। सुहागिनों ने पति कीलम्बी उम्र और युवतियों ने सुयोग्य वर पाने की कामना से व्रत रखा। परम्परागत परिधानों व आभूषणों से सजी व्रतधारी महिलाएं व युवतियां सांझ ढलते ही घरों से निकल पड़ी। आसमान में चांद नजर आने पर उन्होंने चन्द्रमा को अघ्र्य देकर कुमकुम, मोली व चावल चढ़ाकर अखण्ड सौभाग्य व श्रेष्ठ वर पाने की कामना की। इसके बाद व्रत का पारणा किया।
भगवान को नमन
सूर्य के अस्तांचल में जाते ही व्रती महिलाएं समूह में बतियाती हुई ईश दर्शन को निकली। नख से शिख तक श्ंृगारित महिलाओं के गली-मोहल्लों से गुजरने से शहर की छंटा को चार चां..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Aug 2010, 10:49:59
उदयपुर,मेवाड़ को मारवाड़ से बड़ी रेल लाइन से जोड़ने की योजना अगले कई सालों तक फाइलों में ही दबी रहेगी। इस रेल मार्ग के आमान परिवर्तन का रेलवे बोर्ड का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्माण खंड से मांगी गई जानकारी में हुआ। बांसवाड़ा निवासी राजस्थान ट्राइबल एरिया विकास समिति के अध्यक्ष गोपी राम अग्रवाल को यह सूचना उत्तर पश्चिम रेलवे के लोक सूचना अधिकारी ने उपलब्ध कराई है। सूचना में बताया गया है कि निर्माण की लागत हर साल 15 फीसदी बढ़ रही है। इस परियोजना का 1997 से 99 के मध्य पहली बार सर्वे हुआ था। 2002 में परियोजना की लागत 551 करोड़ र..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Aug 2010, 10:49:31
मारवाड़ जंक्शन,ग्राम हिंगोला कला के रामावि में शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सरपंच भगवान सिंह भाटी के नेतृत्व में स्कूल पर ताले जड़कर विरोध प्रदर्शित किया।
इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। तालाबंदी की सूचना मिलने पर बीईईओ मनोहर सिंह, तहसीलदार एचआर मेहरा, सर्व शिक्षा अभियान के खंड प्रभारी महेंद्र सिंह सोढ़ा ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की। अधिकारियों द्वारा एक शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर लगाने के आदेश जारी करने के साथ एक अन्य की व्यवस्था करने के आश्वासन पर पांच घंटे बाद ग्रामीणों ने स्कूल के ताले खोले।
शेष & पेज १५
प्रदर्शन में सरपंच भाटी क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Aug 2010, 10:49:04
मारवाड़ जंक्शन, तहसील परिसर सभागार में बुधवार को ब्यावर से पिंडवाड़ा तक बनने वाले मेगा फोरलेन हाइवे के लिए मारवाड़ जंक्शन उपखंड क्षेत्र की जाडन ग्राम पंचायत से अवाप्त की गई भूमि की मुआवजा राशि का चेक दिया गया। मुआवजा राशि के चेक प्रशिक्षु आरएएस सुनीता मीणा, एसडीएम एनके अग्निहोत्री, तहसीलदार एचआर मेहरा, सरपंच जाडन नारायण सिंह की उपस्थिति में दिए गए।
137 खातेदारों में छह करोड़ का मुआवजा
मीणा ने बताया कि जाडन जागीर से 1.820 हेक्टेयर जमीन अवाप्त की गई, जिसका मुआवजा 27,10,194 रुपए एवं जाडन खालसा से 19.65 हेक्टेयर भूमि अवाप्त की गई, जिसका मुआवजा 5,82,14,416 रुपए दिया गया। दोनों मिलाकर कुल 6,09,24,6..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Aug 2010, 10:48:30
पाली,रोडवेज की बसों में यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को अन्य आयु संबंधी दस्तावेजों के आधार पर रियायती टिकट नहीं देने वाले परिचालकों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कुछ माह पहले ही आगार प्रबंधकों को निर्देश दिए थे, कि बसों में यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिक (जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो) को रोडवेज की एक्सप्रेस एवं लोकल बसों में यात्रा के दौरान किराए में 30 प्रतिशत तक की छूट दी जाए।
उन्होंने आयु के सत्यापन के लिए रोडवेज से जारी परिचय पत्र की अनिवार्यता खत्म कर दी थी तथा 6 दूसरे ऐसे दस्तावेज जिनमें फोटो हो और आयु की सत्यता का पता ल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Aug 2010, 10:48:04
सोजत रोड,अन्ना के समर्थन में नागरिकों ने गुरुवार को महाराणा प्रताप चौराहे से रेलवे परिसर स्थित गांधी उद्यान तक रैली निकाली। उनकी गिरफ्तारी पर लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित किया। गुरुवार को शाम चार बजे कस्बे के महाराणा प्रताप चौराहे पर लोग एकत्र हुए, जहां से सुभाष मार्ग, मुख्य बाजार होते हुए रैली के रूप में रेलवे परिसर स्थित गांधी उद्यान पहुंचे। मार्ग में दर्जनों की संख्या में नागरिक जुड़ते गए, जो हाथ में तिरंगा एवं कंधे पर काली पट्टी बांध रखी थी। रैली में वार्ड पंच कमल सोनी, अनिल शर्मा, लक्ष्मीनारायण बैरवा, दाउलाल व्यास, ललित दवे, व्यापार मंडल अध..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Aug 2010, 10:47:43
जोधपुर। इंजीनियरिंग की सीटें इस बार फिर कॉलेजों के लिए सिरदर्द बनने लगी हैं। बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की ओर से गत 19 मई को आयोजित राजस्थान प्री इंजीनियरिंग टेस्ट (आरपीईटी) की काउंसलिंग पूर्ण होने के बाद भी मैनेजमेंट को छोड़कर करीब 17 हजार सीटें खाली रह गई हैं।
इस बार आरपीईटी में 70 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। गत जून माह में इसका परिणाम घोषित करने के बाद काउंसलिंग के माध्यम से 125 कॉलेजों की करीब 54 हजार सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जानी थी। लेकिन निर्धारित तिथि तक केवल 24 हजार अभ्यर्थियों ने ही ऑप्शन भरा था। वरीयता के आधार पर 23 हजार 65 अभ्यर्थियों को कॉलेज आबंटित किए गए..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Aug 2010, 12:16:24
पाली। "नया गांव प्रदूषण मुक्त औद्योगिक क्षेत्र" को पावरलूम उद्योग के लिए नोटिफाइड एरिया घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं रीको मुख्यालय इस औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्डों की दरें तय नहीं कर पाया है। ऎसे में उद्यमियों में दरों को लेकर असमंजस है। रीको ने पूर्व में छह सौ रूपए प्रति वर्ग गज की दरें तय की थी। उद्यमियों के विरोध के चलते रीको प्रबंधक ने जनवरी-2010 में भूखण्डों की संशोधन दरों के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा, लेकिन रीको मुख्यालय 18 माह बाद भी दरों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाया है।
भूखण्डों की दरों पर अटका रोड़ा
-रीको ने पूर्व में मई 2009 में औद्योगिक क्षेत्र..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Aug 2010, 12:15:52
रायपुर मारवाड़। कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में बीते 48 घंटे से जारी बूंदाबांदी के बीच रूक-रूक कर हुई झमाझम बारिश से लूनी बांध में आठ फीट पानी आया। बांध में मेगड़दा व कालब खुर्द की नदियों के जरिए पानी की आवक जारी है। बगड़ी के पास स्थित भोमादा बांध की चादर चलने से बांध का पानी एनिकटों को लबालब कर नदी नालों के जरिए लूनी बांध में पहुंच रहा है।
सोजत. क्षेत्र में सोमवार को रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। दिनभर उमस के बाद बारिश के कारण मौसम खुशगवार हो गया। वही मंगलवार को भी रिमझिम बरसात हुई।
मारवाड़ जंक्शन. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बरसात होने से सड़कों पर प..
Posted By : Posted By Lalaram choudhary on 17 Aug 2010, 19:21:23
पाली जिले की 17 व 19 वर्ष की छात्रा वर्ग की खोखो व कब्बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन श्री आईजी बालिका विद्यापीठ जवाली में आयोजित की जायेगी। दिनाक 4 सितम्बर से प्रतियोगिताओं का आरम्भ होगा जो दिनांक 7 सितम्बर को समापन आयोजन के साथ पूर्णता को पहुचेगी। इस दौरान जिले की नामी टीमों के भाग लेने की संभावना है।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Aug 2010, 12:38:07
पाली। सिरियारी थाना क्षेत्र के मानी गांव स्थित बेरा गंगाजल पर एक दिन पूर्व हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिलें व वारदात में प्रयुक्त सरिया बरामद किया है। उनसे और वारदातें खुलने की संभावना है।
पुलिस उपअधीक्षक (सोजत) सुमित गुप्ता ने बताया कि छह अगस्त को गंगाजल बेरे पर हेमाराम पुत्र जोराराम सीरवी के बेरे पर चोरों ने दिनदहाड़े वारदात करते हुए पांच तोला सोने का तेहडिया, तीन तोला सोने की कंठी, आधा किलो चांदी का कंदौरा व बीस हजार रूपए चुरा लिए थे। चोर फरार हो गए थे। पुलिस ने नकबजनी का मा..