सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1306 - 1320 of 2197   Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Aug 2010, 08:55:45
चंडावल, स्वामी वासुदेव महाराज के सानिध्य में भादवा बीज महोत्सव मंगलवार को गांव के सीरवी समाज द्वारा समाज की बढ़ेर पर मनाया जाएगा। यह जानकारी अध्यापक नारायणलाल सीरवी ने दी।
बगड़ी नगर. निकटवर्ती जालिया बेरा पर कालका माता का मेला मंगलवार को भरेगा। यह जानकारी मेला कमेटी के लुण सिंह सोलंकी ने दी।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Aug 2010, 21:32:24
मुंबई। सीरवी समाज की ईष्टदेवी श्री आईमाता का मुख्य वार्षिक त्यौहार भादव सुदी बीज महोत्सव ३० अगस्त (मंगलवार) को श्री आईमाता मंदिरों(वडेरों) सहित विभिन्न स्थानों पर मनाया जायेगा। २९ अगस्त को सभी स्थानों पर राजस्थानी गायक कलाकारों द्वारा भजन-किर्तन रखा गया है।
बीज के दिन सर्व प्रथम कुलदेवीश्री आईमाता सहित विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना,भव्य शोभायात्रा,महाप्रसाद,सम्मान समारोह समेत कई कार्यक्रम रखा है। बीज महापर्व को लेकर सीरवी समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मुंबई के मलाड,गोरेगांव,बोरीवली-दहिसर,ठाणे,डोंबिवली,काल्हेर-भिवंडी,बदलापुर ,ऐरोली, क लंबोली,नेरूल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Aug 2010, 20:21:38
मनावर, राजस्थान सरकार में पुलिस विभाग के आई जी व मानवधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष तथा सीरवी समाज के प्रमुख श्री पुखराजजी सीरवी अगस्त माह मे मध्यप्रदेष भ्रमण के दौरान सीरवी समाज के दसवें दीवान श्री हरिदास जी स्मारक समाधी स्थल महेश्वर में दर्शन कर स्मारक के ट्स्टीयों की बैठक ली। इस पवित्र स्थल के जिर्णोद्धार, धर्मशाला गौशाला, धार्मिक व परमार्थिक स्थल के निमार्ण हेतु पूरे देश के समाज बंधुओ के सहयोग से भव्य निमार्ण करने की योजना पर प्रकाष डाला । उन्होंने कहा की अब मैं सभी राज्यों का भम्रण कर राष्ट्रीय महासभा के चुनाव प्रक्रिया की भी रूपरेखा तैयार कर रहा हूं। उन्होंने समा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 28 Aug 2010, 13:09:06
सुमेरपुर,जवाई बांध का जलस्तर शनिवार की शाम तक 38.50 फीट पहुंच गया। इसके साथ उसमें 2946.50 एमसीएफटी जलराशि है। इसी क्रम में जवाई की मुख्य सहायक सेई बांध में 7.80 मीटर के साथ 1039.22 एमसीएफटी एवं कालीबोर में 16.80 फीट के साथ 158.39 एमसीएफटी, रघुनाथपुरा बांध में 16.30 फीट के साथ 31.259 एमसीएफटी व ओड़ा बांध में 15.90 फीट के साथ 297.97 एमसीएफटी जलराशि है। जवाई बांध में सेई बांध से जल की आवक मंथर रूप से बनी हुई है।
सोजत रोड. शनिवार सुबह समीप के सवराड़ स्थित नदी में पानी के आने का क्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी था। सिसरवादा स्थित तालाब एक ही बार में पानी से लबालब हो गया। सवराड़,आलावास आदि गांवों में स्थित तालाब में भ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 Aug 2010, 08:46:55
पाली। बाली पंचायत समिति क्षेत्र में भूजल के अत्यधिक दोहन के कारण स्थिति विकट होती जा रही है। यहां 1984 में 15 प्रतिशत दोहन किया जाता था, जो अब प्रतिवर्ष 104 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 26 साल में 89 प्रतिशत भूजल का दोहन बढ़ गया है। प्रतिवर्ष बारिश के कारण धरती को मिल रहे पानी से भी दो मिलियन घनमीटर पानी निकाला जा रहा है। भूजल विभाग से आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी में यह खुलासा हुआ।
बाली क्षेत्र अरावली की वादियों से घिरा हुआ है। पंचायत समिति का कुल क्षेत्रफल 1439.80 वर्ग किलोमीटर है। इसमें से 943.75 वर्ग किलोमीटर में भूजल स्रोत हैं। यहां पर स्थानीय जल स्रोत अल्पकालिक हैं। सतही जल के भण्डार..
Posted By : Posted By Lalaram Kag on 24 Aug 2010, 09:36:24
अखिल भारतीय सीरवी समाज पाली मारवाड़ द्वारा आयोजित सीरवी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह बाली जिला पाली में आयोजित हो रहा है। जिसके लिए 31 अक्टूबर 2011 तक अंक तालिकाएँ आमत्रित की जा रही है।

अंक तालिकाएँ श्री आईजी बालिका विद्यापीठ,
पोस्ट जवाली,
वाया खौड़,
जिला पाली राजस्थान पिन 306119
के पते पर भिजवावे। प्रथम श्रेणी से अधिक अंक की अहर्ता निधारित की गई है। अतः बोर्ड़ एवं विश्वविद्यालय से उपाधिधारक अपना आवेदन कर सकते है।
lalaramkag@mail.com..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Aug 2010, 10:12:40
जोधपुर। दस करोड़ लोगों की राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता दिलाने के लिए मंगलवार को राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति की नई दिल्ली में राष्ट्रपति को ज्ञापन देगी। समिति के अंतरराष्ट्रीय संयोजक प्रेम भंडारी ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी देते हुए कहा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर राज्य सरकार ने विधानसभा की ओर से 2003 में संकल्प प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था।
इसके बावजूद अब तक मान्यता नहीं मिली। अब राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति का एक दल मंगलवार शाम छह बजे राष्ट्रपति को ज्ञा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Aug 2010, 10:12:25
सोजत। कस्बे में सोमवार को अचानक दोपहर बाद कालेघने बादल छाए रहे। दिनभर की उमस के बाद अचानक आई बारिश से मुख्य बाजार में सड़क पर घुटनों तक पानी बहा। बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली।
मारवाड़ जंक्शन. कस्बे में बारिश का दौर जारी रहा। दिनभर की उमस के बाद शाम पांच बजे बारिश प्रारंभ हो गई। इससे गली मौहल्लों में पानी जमा हो गया तथा सड़कों पर पानी के भराव से आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। नदी- नालों में पानी की आवक जारी हैं।
जैतारण. क्षेत्र में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद रिमझिम बरसात का दौर प्रारंभ हो गया। बीच-बीच में तेज बारिश का दौर चलने से पानी सड़कों पर बहने लग ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Aug 2010, 10:03:42
जोजावर. कस्बे के बस स्टैंड पर आईमाता वेल का सीरवी समाज की महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में सैकड़ों भक्त नाचते-गाते आईमाता वडेर पहुंचे। भक्तों ने वेल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
मौके पर तेजाराम चौधरी, भंवरलाल चौधरी, सज्जाराम बासनी, रतनसिंह आदि मौजूद थे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 21 Aug 2010, 11:26:40
पाली। भाद्रपद महीने में शनिवार को श्रावण का अहसास हुआ। आसमान सुबह से काली घटाओं से आच्छादित रहा और आठ बजे फुहारें गिरना शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे बाद रिमझिम बरसात में तब्दील हो गई।
मंथर गति से जल आवक
जवाई बांध में सेई से पानी की आवक जारी रहने से शाम पांच बजे जल स्तर बढ़कर 35.35 फीट हो गया। सेई का जल स्तर 8.05 मीटर से घटकर 8 मीटर हो गया। फुलाद का जल स्तर 15 फीट, सिरियारी का 4 व रायपुर लूनी का 8.70 फीट तथा कंटालिया का 3.60 मीटर व गजनई का 4.80 मीटर मापा गया।
लुणावा. कस्बे सहित आस-पास के गांवों में शनिवार को तेज बारिश से सड़कों पर पानी ही पानी देखा गया।
निमाज. कस्बे समेत क्षेत्र में झमाझम बारि..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Aug 2010, 05:03:39
बाबरा। बांगड़ गांव (ब्यावर) से रास के बीच रेलवे टे्रक निर्माण के मामले में रेलवे को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुआवजा राशि तथा भूमि अवाप्ति का नोटिस नहीं देने का आरोप लगाते हुए मोहराकलां ग्राम पंचायत के प्रतापगढ़ गांव में चल रहा भूमि समतलीकरण का काम रूकवा दिया है। ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है।
बांगड़ गांव से रास तक करीब 145 करोड़ रूपए की लागत का रेलवे टे्रक बिछाना प्रस्तावित है। यह टे्रक सुमेल क्षेत्र के भूराजी बाडिया (रावणिया), रामपुरा, सुमेल व प्रतापगढ़ क्षेत्र के प्रतापगढ़, मोहरा, बाबरा पंचायत क्..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Aug 2010, 05:03:11
पाली। पाली में राज्य सरकार की ओर से पावरलूम लगाए जाने की हरी झंडी मिलने के बाद उद्यमियों में जबरदस्त उत्साह है। अब तक आठ सौ से अधिक उद्यमियों ने पावरलूम लगाने की सैद्धांतिक स्वीकृति देकर जिला उद्योग केन्द्र में रजिस्ट्रेशन करवाया है। राज्य सरकार ने इस वर्ष बजट में पावरलूम की घोषणा की थी। तभी से जिला उद्योग केन्द्र में उद्यमियों का रजिस्ट्रेशन कराने का सिलसिला जारी है। जून माह तक करीब ढाई सौ आवेदन आए थे वहीं 15 अगस्त तक यह आंकड़ा करीब आठ सौ को पार कर गया।
आवेदनों की बहार
मुख्यमंत्री ने गत 11 जुलाई को पावरलूम की "विशेष प्रोत्साहन योजना" की तस्वीर साफ करते हुए पावरलूम को ह..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Aug 2010, 05:02:55
पाली। ऊब छठ शुक्रवार को श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। सुहागिनों ने पति कीलम्बी उम्र और युवतियों ने सुयोग्य वर पाने की कामना से व्रत रखा। परम्परागत परिधानों व आभूषणों से सजी व्रतधारी महिलाएं व युवतियां सांझ ढलते ही घरों से निकल पड़ी। आसमान में चांद नजर आने पर उन्होंने चन्द्रमा को अघ्र्य देकर कुमकुम, मोली व चावल चढ़ाकर अखण्ड सौभाग्य व श्रेष्ठ वर पाने की कामना की। इसके बाद व्रत का पारणा किया।
भगवान को नमन
सूर्य के अस्तांचल में जाते ही व्रती महिलाएं समूह में बतियाती हुई ईश दर्शन को निकली। नख से शिख तक श्ंृगारित महिलाओं के गली-मोहल्लों से गुजरने से शहर की छंटा को चार चां..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Aug 2010, 10:49:59
उदयपुर,मेवाड़ को मारवाड़ से बड़ी रेल लाइन से जोड़ने की योजना अगले कई सालों तक फाइलों में ही दबी रहेगी। इस रेल मार्ग के आमान परिवर्तन का रेलवे बोर्ड का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्माण खंड से मांगी गई जानकारी में हुआ। बांसवाड़ा निवासी राजस्थान ट्राइबल एरिया विकास समिति के अध्यक्ष गोपी राम अग्रवाल को यह सूचना उत्तर पश्चिम रेलवे के लोक सूचना अधिकारी ने उपलब्ध कराई है। सूचना में बताया गया है कि निर्माण की लागत हर साल 15 फीसदी बढ़ रही है। इस परियोजना का 1997 से 99 के मध्य पहली बार सर्वे हुआ था। 2002 में परियोजना की लागत 551 करोड़ र..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Aug 2010, 10:49:31
मारवाड़ जंक्शन,ग्राम हिंगोला कला के रामावि में शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सरपंच भगवान सिंह भाटी के नेतृत्व में स्कूल पर ताले जड़कर विरोध प्रदर्शित किया।
इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। तालाबंदी की सूचना मिलने पर बीईईओ मनोहर सिंह, तहसीलदार एचआर मेहरा, सर्व शिक्षा अभियान के खंड प्रभारी महेंद्र सिंह सोढ़ा ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की। अधिकारियों द्वारा एक शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर लगाने के आदेश जारी करने के साथ एक अन्य की व्यवस्था करने के आश्वासन पर पांच घंटे बाद ग्रामीणों ने स्कूल के ताले खोले।
शेष & पेज १५
प्रदर्शन में सरपंच भाटी क..