सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1261 - 1275 of 2197   Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Oct 2011, 09:16:49
जोधपुर। अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के अंतरराष्ट्रीय संयोजक व राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमरीका (राना) कनाडा व कैलिफॉर्निया के मीडिया चेयरमैन प्रेम भंडारी ने गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह को पत्र लिख कर राजस्थानी भाषा को संसद के शीतकालीन सत्र में ही संवैधानिक मान्यता दिलवाने की मांग की है। भंडारी ने गांधी जी का वक्तव्य याद दिलाते हुए पत्र में लिखा है कि देश और राजस्थान प्रदेश में गांधीवादी सरकार है और उन्हें गांधी जी के उन विचारों का सम्मान करना चाहिए, जिसमें उन्होंने बालक को शिक्षा मातृभाभाषा में ही देने पर जोर दिया था। उन्होंने ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Oct 2011, 09:15:43
मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले होंगे 25 फीट के, पुतलों के निर्माण का काम शुरू, भव्य आतिशबाजी भी होगी
बिलाड़ा,दशहरे पर इस बार बिलाड़ा में रावण का पुतला 35 फीट और मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले 25-25 फीट के होंगे। नगरपालिका प्रशासन ने पुतले बनाने का काम शुरू करवा दिया है। रावण दहन के बाद भव्य आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया है। कार्यवाहक ईओ पुरखाराम सीरवी ने बताया कि सीरवी मोतीसिंह स्टेडियम में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को लेकर नगरपालिका ने स्टेडियम की सफाई शुरू करवा दी है। शनिवार को इन पुतलों को बनाने वाले कारीगर इनका ढांचा लेकर पहुंच गए और अब यहां इनको अंतिम रूप दिय..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Oct 2011, 09:15:11
चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को जेल भेजा
सोजत रोड, थाना क्षेत्र के मेलावास व मुसालिया गांव में गत दिनों चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन गिरोह के तीन आरोपियों को सोमवार को स्थानीय पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यह चोरियां अधिकतर प्रवासी सीरवियों के खाली पड़े मकानों में हूई थी। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किए गए माल की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस ने मुसालिया से चोरी किए गए जेवरात के खरीदार के आरोपी अशोक सोनी पुत्र कन्हैयालाल सोनी निवासी सियाट हाल निवास सोजत रोड क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Oct 2011, 19:18:19
बेंगलोर, अखिल भारतीय सीरवी महासभा के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। राजस्थान मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री पुखराजजी सीरवी ने सीरवीसमाज डॉट कॉम को बताया कि अब समय आ गया है महासभा के चुनाव हो जाने चाहिए । इस बाबत् आपने नेनारामजी व भुरारामजी से विचार विमर्श किया है तथा एक - डेढ़ महिने में चुनाव हो ऐसा माहोल तैयार किया जा रहा है ।
गत दिनों सीरवी छात्रावास ब्यावर में भी एक बैठक आयोजन की गई व गत 2 अक्टूबर को सोजत सीरवी छात्रावास समाज के एक सम्मेलन में इस बाबत् विचार विमर्श किया है । सीरवीसमाज डॉट कॉम समाज के जागरुक लोगों में एक अभियान चलाकर एक जिम्मेदार मीडिया की भू..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Oct 2011, 08:50:23
बेंगलोर, सरल स्वभाव व मृदुभाषी समाजसेवी दानदाता श्री पुखराजजी पंवार अब नही रहें 65 वर्षीय पंवार का स्वर्गवास कल 2 अक्टुबर को बेंगलोर में हो गया व शवयात्रा आज आप के बसवेश्वरनगर निवास स्थान से दोपहर 12.15 बजे प्राम्भ होगी। आप आम आदमी से बड़ी आत्मीयता से मिलते थे उनके समर्पण तथा नि:स्वार्थ सेवा के कारण सभी उनका आदर व सम्मान करते थे । राजस्थान में आप केलवाद के रहने वाले थे 70 के दशक में आप ने हीरा इलेक्ट्रिकल नामक दुकान की शुभारम्भ किया संभवता यह सीरवी समाज की इलेक्ट्रिकल पहली दुकान थी इनसे प्रेरणा लेकर आज समाज में हजारों इलेक्ट्रिकल की दुकाने हैं । सीरवीसमाज डॉट कॉम परिवार आप को..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Oct 2011, 08:49:30
सोजत. स्थानीय सीरवी छात्रावास में रविवार को पूर्व काबिना मंत्री दीवान माधवसिंह एवं राजस्थान मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष पुखराज सीरवी के आतिथ्य में नशा मुक्ति एवं समाज सुधार अभियान को लेकर सम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री दीवान ने कहां की दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता हैं। उन्होंने विभिन्न मादक व नशीले पदार्थों का शरीर के लिए घातक बताते हुए कहां कि इससे नुकसान ही नुकसान हैं फायदा कुछ भी नहीं। नशे से जहां व्यक्ति का शारीरिक नुकसान होता हैं वही उसका परिवार आर्थिक पिछड़ेपन के साथ मानसिक रूप से भी परेशान रहता हैं। उन्होंने कहां कि नशा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Oct 2011, 11:49:09
बिलाड़ा, किसानों ने आठ घंटे बिजली की मांग को लेकर सोमवार को डिस्कॉम कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया है। भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं व किसानों ने इस संबंध में तहसीलदार कार्यालय में रीडर किशनाराम गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बिजली कटौती को कम कर किसानो को नियमित आठ घंटे बिजली दी जाए। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर मांगें नहीं मानी गई तो सोमवार से डिस्कॉम कार्यालय बिलाड़ा के समक्ष धरना दिया जाएगा। मंडलअध्यक्ष बाबूलाल राठौड़ ने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो किसानों को मजबूरी में आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी। ज्ञापन स..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Oct 2011, 11:11:38
बिलाड़ा, हर्ष गांव में सदियों पूर्व बना ऐतिहासिक हर्षा देवल मंदिर देखरेख के अभाव में खंडहर हो रहा है। पुरातत्व विभाग ने इस मंदिर का अधिग्रहण तो कर लिया ,लेकिन इसके जीर्णोद्धार के नाम पर दो दशक में एक कौड़ी भी खर्च नहीं की। ऐसे में यह दिनों दिन जर्जर होता जा रहा है।
शिल्प व स्थापत्य की बेजोड़ मिसाल हर्षा देवल की ओर पुरातत्व विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। इस मंदिर को देखते के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालु आते हैं। यहां की बारीक कारीगरी दर्शनीय है। अपने समय में वैभवशाली रहा मंदिर वर्षों से रखरखाव नहीं होने की वजह से खंडहर में तब्दील हो रहा है। कस्बेवासियों व जागरूक लोगों ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Oct 2011, 11:10:58
पाली/बिसलपुर। जिले में इन दिनों अच्छी संख्या में नजर आ रहे दुर्लभ स्टार कछुए के आवास को संरक्षित करने की दिशा में वन विभाग ने एक कदम बढ़ाया है। स्थानीय अधिकारी इनके संरक्षण और संवर्द्धन के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार करने में जुटे हैं, जिससे भारतीय स्टार कछुए को यहां का बेहतर माहौल लगातार रास आता रहे और वे मानवीय गतिविधियों-छेड़छाड़ से दूर रहें। राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रकाशित किए गए सिलसिलेवार समाचारों के बाद वन विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए एक प्रोजेक्ट तैयार करने की कवायाद शुरू की है।
जवाई बांध, पेरवा, सेवाड़ी के मीठड़ी बांध व बीजापुर-राणकपुर वन्य क्षेत्र में इन कछु..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Oct 2011, 11:10:21
देसूरी/घाणेराव। अच्छी बारिश का दौर थमने के साथ ही आए फड़कों व लटों ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसानों का कहना है कि इस बार अलग अलग तरह के फड़के व लट से फसल चौपट हो रही है। ये फसल के पत्ते व फाल को खा कर केवल डंठल छोड़ रहे है। इनके कारण मक्की, बाजरा, मूंग, मोठ, चवला, उड़द की फसलें चौपट हो रही है। वही भिन्डी, लौकी, तरोई, मिर्ची, फूल व पत्ता गोबी, टमाटर की सब्जियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। काफी प्रयासों के बावजूद कोई हल नहीं निकला। कीटों के प्रकोप से किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। ऎसे में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई।
साभार - राजस्थान पत्रिका..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Oct 2011, 11:09:49
काउंटर बनकर तैयार,मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए शुरू की टोकन व्यवस्था
बिलाड़ा,दो अक्टूबर से शुरू हो रही निशुल्क दवा योजना को लेकर अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हंै। अस्पताल में निशुल्क दवा वितरण के लिए काउंटर तैयार कर लिया गया है। डाक्टरों की कमी के चलते इस योजना में कोई परेशानी नहीं हो और भीड़ की परेशानी से बचने के लिए दवा वितरण के लिए टोकन वितरित किए जाएंगे।
मरीज को दो कॉपी में दवा की पर्ची दी जाएगी। साथ ही एक टोकन भी दिया जाएगा। एक पर्ची दवा काउंटर पर जमा हो जाएगी। जैसे ही रोगी का नंबर आएगा टोकन दिखाकर दवा ली जा सकेगी। काउंटर पर बैठा कर्मचारी उस पर्ची ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Oct 2011, 11:09:22
जैतारण त्न विधानसभा क्षेत्र 116 की विधानसभा मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण एक अक्टूबर से एक नवंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुनीता चौधरी ने बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के वंचित मतदाताओं के नाम मतदाता विधानसभा सूची में जोड़े जाएंगे और गलत नाम को सुधारा जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को पंचायत समिति जैतारण में तहसील क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें प्रशिक्षण दिया गया।
शुक्रवार को रायपुर पंचायत समिति सभागार में जैतारण विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
..
Posted By : Posted By Lalaram Kag on 21 Sep 2010, 07:58:18
56वीं पाली जिला स्तरीय खो-खो 17 वर्ष में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन पर ललिता और ममता का राज्य स्तर पर चयन हुआ है वहीं कबड्डी 17 वर्ष में नीता और ममता का चयन राज्य स्तर पर खेलने हेतु हुआ है। विद्यालय परिवार की ओर से छात्राओं को हार्दिक बधाई।
lalaramkag@gmail.com..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Sep 2011, 11:04:36
महिला सषक्तिकरण-दशा एवं दिशा
सीरवी ललिता चौधरी, नई दिल्ली 110075 फोन- 9582036686
किसी भी समाज का स्वरूप वहां की नारी की स्थिति पर निर्भर करता है। यदि उसकी स्थिति सुदृढ एवं सम्मानजनक है तो समाज भी सुदृढ एवं मजबूत होगा। भला पक्षी एक पंख से उडान नहीं भर सकता, एक पहिए से गाडी नहीं चल सकती, अतः समाजरूपी रथ के सुचारू संचालन के लिये स्त्री-पुरुष दोनों का सुदृढ होना आवष्यक है।
प्रकृति का एक महत्वपूर्ण नियम है-यत्पिण्डे,तत्ब्रह्माण्डे । कुछ ऐसी ही व्यवस्था मानव समाज की भी है कि जब तक सभी लोग सहकारिता से भागीदार नहीं होते, उनका विकास सम्भव नहीं है। इसीलिये स्वास्थ्य, शिक्षा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Sep 2011, 09:09:51
लुणावा. कई वर्षों से औसत से कम हो रही बारिश से निराश किसानों को इस बार अच्छी बारिश होने से रबी की अच्छी पैदावार होने की उम्मीदें बंधी है। इस बार नदी, तालाब, एनीकट समेत अन्य जलाशयों के ओवरफ्लो हो जाने के बाद निरंतर बारिश होने से कुओं का जलस्तर बढ़ रहा है। बांधों से भी सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने की संभावना है। गांव लुणावा के पास सादड़ा, मिरगेश्वर, लाटाड़ा, सेवाड़ी, पुनाडिया, सेसली, बारवा सभी गांवों के किसानों में खुशी व्याप्त है। पूनाराम चौधरी ने बताया कि एक बार मिठड़ी की नदी चलने के बाद तीन साल तक कुओं में पानी मिलता रहेगा, जिससे किसान अच्छी आमदनी वाली फसलें ले सक..