सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1216 - 1230 of 2197 Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Oct 2011, 12:10:03
सांडेराव, ग्राम पंचायत भवन ढोला में रबी अभियान के तहत कृषि ज्ञान व आदान शिविर का आयोजन सरपंच पूनाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। संभागीय आयुक्त आर.के.जैन ने शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर जैन ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उप निदेशक कृषि आर.के. जारोली ने रबी अभियान के महत्व तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। डॉ.एस.के प्रजापति, डॉ. सुरेश श्रीमाली, हंजादेवी, मनोहरसिंह राठौड़, भीकाराम कुमावत आदि मौजूद थे। शिविर में कृषकों ने समय पर डीएपी खाद की आपूर्ति कराने की मांग की तथा बिजली कटौती पर रोष व्यक्त किया।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Oct 2011, 12:09:31
पाली, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र पाली में मतदाता फोटो पहचान पत्र से शेष रहे मतदाताओं की फोटोग्राफी 14 व 15 अक्टूबर को पाली व रोहट में होगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम खान मोहम्मद खान ने बताया कि प्रकाशित मतदाताओं सूची में अवशेष रहे पाली शहर के भाग संख्या 85 से 183 तक के मतदाताओं की वीडियोग्राफी पंचायत समिति पाली सभा भवन में 14 अक्टूबर को 9 से सायं 5 बजे तक होगी। रोहट क्षेत्र की पंचायत समिति सभा भवन रोहट में भाग सं. 1 से 84 तक की वीडियोग्राफी 15 अक्टूबर को होगी।
वीडियोग्राफी आज से
जैतारण, विधानसभा क्षेत्र के वंचित मतदाताओं की वीडियोग्राफी 14 व 15 अक्टूबर को जैतारण उपख..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Oct 2011, 19:45:35
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दस लाख अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ा दी है। आयोग के अनुसार द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 27 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। 27 को जीके का कॉमन एग्जाम होगा, जिसमें 6 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसी दिन इंस्टीट्यूट ऑॅफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन आईबीपीएस की परीक्षा यानी बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षा भी होनी है, जिसमें राज्यभर से करीब आठ लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। एक दिन में दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं होने से अभ्यर्थी के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
साथ में प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी होगी। बैंक भर्..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Oct 2011, 19:05:53
बेंगलुरु,रोडम नरसिंहा के नेतृत्व में बेंगलुरु में वैज्ञानिकों के एक दल नें लैब में बादल बनाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने एक बेंच नुमा उपकरण से अलग-अलग तरह के बादल बनाएं। इस काम को अंजाम देने के लिए विभिन्न रसायनों का अलग-अलग तापमान और घनत्व पर मेल कराया गया। इस काम को जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के वैज्ञानिकों ने मिल कर अंजाम दिया।
कैसा है उपकरण
दो मीटर ऊंचा यह उपकरण वास्तव में एक वॉटर टैंक है। इसकी तली में एक छेद है, जिससे रसायन अंदर इंजेक्ट किए जाते हैं। इस टैंक में हीटिंग डिवाइस लगाए गए हैं। ये कंडेंसेशन ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Oct 2011, 17:50:21
नई दिल्ली, क्राइम ब्रांच ने 12 राज्यों में फर्जी जॉब रैकेट की मास्टरमाइंड और नकली आर्मी अफसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन्होंने एक हजार उम्मीदवारों से 10 करोड़ रुपये ठगे हैं, हालांकि इनसे महज पांच लाख 19 हजार रुपये ही बरामद किए गए हैं। डीसीपी (क्राइम ब्रांच) ने बताया कि इस रैकेट की मास्टरमाइंड अर्चना सिंह (45) और खुद को आर्मी में मेजर बताकर ठगी करने वाले रविंद्र चौहान को इंस्पेक्टर के.पी. सिंह और एसआई राजेंद्र सिंह ने गिरफ्तार किया है।
अर्चना असम के जोरहाट की रहने वाली है। उसके पिता वहां ठेकेदारी करते थे। पैसे की तंगी में आकर वह ठगी करने लगी थी। चार साल पहले वह जोर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Oct 2011, 11:18:26
धार, गौरतलब है कि केंद्रीय भू जल बोर्ड हर चार साल में भू-जल की स्थिति का पता लगाता है। इस बार के जो आँकड़े व प्राथमिक रिपोर्ट जारी हुई है, उसमें सबसे ज्यादा दोहन करने वाले ५ विकासखंडों में बदनावर, धार, धरमपुरी, मनावर व नालछा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में "आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया" की तर्ज पर पानी का उपयोग हो रहा है। जितना मानसून में रिचार्ज होता है, उससे ज्यादा पानी खींच लिया जाता है जबकि भू-जल दोहन के मामले में फिलहाल निमाड़ क्षेत्र से जुड़े हुए विकासखंड सुरक्षित हैं।
ये सुरक्षित हैं
बाग, डही, गंधवानी, कुक्षी, निसरपुर, उमरबन व सरदारपुर क्षेत्र भू-जल दोहन के मामले में सुरक्षि..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Oct 2011, 11:02:30
सिंघाना में इतिहासिक कवि सम्मेलन सम्पन्न
सिंघाना, तहसील मनावर, जिला धार , (M.P. ) "न जाने कैसी जमाने की सोच हो गई, बेटी आज क्यूँ सिर का बोझ हो गई, बेटे के लिए मन्नाते माँगते हो, बेटी की गर्भ में हत्या कराते हो।" ये पंक्तियाँ यहाँमंगलवार रात नवदुर्गा महोत्सव समिति के संस्थापक सदस्य स्व. सुखचंद कुशवाह (मोटा भाई) व स्व. भूरेलाल मुकाती की स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में कवि बलवंत बल्लू केसरिया (राजस्थान) ने प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रंजना बघेल और विशेष अतिथि जपं प्रतिनिधि तुलसीबाई बरफा थीं। अध्यक्षता सरपंच लक्ष्मी बरफा ने की। प्रारंभ में शाबिया असर (भोपाल) ने सरस्..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 12 Oct 201, 22:16:26
देसूरी क्षेत्र में विद्यालयों के विकास के लिए एक करोड़ से अधिक के कार्य मंजूर
देसूरी/नारलाई। सर्वशिक्षा अभियान के तहत देसूरी विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, चार दीवारी, मेजर रिपेयर, शौचालय, विद्युतीकरण, पेयजल,बाला गतिविधि एवं रेम्प निर्माण के लिए 107.46 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई हैं।जिला परिषद सदस्य प्रमोदपाल सिंह मेघवाल ने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्रांतर्गत देसूरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेघवाल बास में एक कक्षा कक्ष निर्माण के लिए 2.70 लाख, रा.उ.प्रा.वि. नं. 2 में मेजर रिपेयर के लिए 1 लाख व रा...
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 12 Oct 2011, 17:58:40
सिंगापुरः सोना फिर रिकॉर्ड बना सकता है। दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता के कारण अगले साल इसके फिर से बुलंदियों पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सिंगापुर के नारेको फंड एडवाइजर्स का कहना है कि अगले साल सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच सकता है। उसके चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर दिएगो पारिलो ने कहा कि पिछले महीने सोने के गिरने की वज़ह थी सट्टेबाजी के कारण पैदा हुई तेजी। इससे दीर्घ काल के निवेशकों को फायदा हुआ है। उम्मीद है कि सोने की तेजी बनी रहेगी। दीर्घ काल के निवेशक इसमें पैसे लगाते रहेंगे।
दुनिया भर के सेंट्रल बैंक अब एक समय के जोखिम मुक्त बांडों से अलग होकर कहीं और निवे..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 12 Oct 2011, 10:02:23
दीपावली महापर्व के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में हर दिन का अपना अलग महत्व है। ज्योतिष के अनुसार दिवाली के पहले 20 अक्टूबर के दिन एक साथ पांच-पांच दुर्लभ योग बन रहे हैं।
धन-संपत्ति बढ़ाने वाला पर्व दीपावली सभी धूमधाम से मनाते हैं। इसके लिए कई दिनों पहले से ही तैयारियां, खरीददारी आदि की जाती है। ज्योतिष के अनुसार खरीददारी के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त बन रहे हैं 20 अक्टूबर गुरुवार को। इस दिन खरीददारी करना काफी फायदेमंद माना जाता है।
दीपोत्सव के पहले 20 अक्टूबर गुरुवार को पुष्य नक्षत्र आने से इस बार गुरु-पुष्य का शुभयोग बन रहा है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि योग के स..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 12 Oct 2011, 08:55:54
श्रद्धा-धन दोगुना : पूजा-खरीदारी के दो मौके, दोनों ही दिन श्रेष्ठ, यह संयोग वर्ष 2002 में बना था। फिर दस साल बाद 2021 में बनेगा
जोधपुर, इस बार दीपावली से पहले खूब खरीदारी होगी। 20 अक्टूबर को गुरु पुष्य के योग के बाद खरीदारी का महापर्व धनतेरस दो दिन तक चलेगा। इन तीन दिनों में खरीदारी के खूब मुहूर्त रहेंगे तथा बाजारों में भी इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। नौ साल बाद ऐसा संयोग बना है जब दो धनतेरस व गुरु पुष्य एक साथ आए हैं। ऐसा दुर्लभ योग अब 2021 में आएगा।
इस बार 24 अक्टूबर व 25 अक्टूबर को दो दिन तक धनतेरस मनाई जाएगी। दीपावली के पहले त्रयोदशी को दीपदान करने और आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि की ज..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 11 Oct 2011, 20:08:03
जोधपुर, सीरवी समाज जोधपुर तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी रविवार 16 अक्टूबर को "भारत हॉस्पीट" ( डॉ प्रकाश सीरवी) आईमाता नगर, बनाड़ रोड़ जोधपुर में रखा गया हैं । प्रात: 10.15 बजे से प्रारम्भ होने वाले शिविर श्री पुखराजजी सीरवी IPS के सम्मान में रहेगा। इस शिविर के मुख्य अथिति श्री केसाराम जी विधायक मारवाड़ जं. रहेगें व अध्यक्ष श्री मल्लाराम जी प्रधान जैतारण, विशिष्ट अथिति श्रीमती दुर्गादेवी राठोड़ अध्यक्षा नगर पालिका, बिलाड़ा रहेगी । विशेष निवेदन डॉ आशाराम जी सीरवी अध्यक्ष सीरवी समाज जोधपुर। रक्तदान में भाग लेने वाले सभी रक्तदातावों का फोटो सीरवी संदेश में भी छपेगा ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 11 Oct 2011, 20:07:33
सान फ्रांसिस्को। कम्प्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद निर्माता कम्पनी एप्पल ने सोमवार को घोषणा की कि उसे उसके नए आईफोन 4एस के लिए एक ही दिन में 10 लाख ऑर्डर मिले है। इस तरह कंपनी के स्मार्टफोन के लिए एक दिन में सबसे ज्यादा आर्डर मिलने का रिकॉर्ड टूट गया है।
कंपनी के मुताबिक आईफोन 4एस के लिए शुरुआती 24 घंटे के अंदर में 10 लाख से ज्यादा आर्डर मिले। इससे पहले आईफोन 4 के लिए एक दिन में 600,000 आर्डर मिले थे।
एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिलिप शिलर ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि आईफोन 4एस को मिली उपभोक्ताओं की अविश्वसनीय प्रतिक्रिया से हम बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि एप्पल ने अब तक जितने भी उत्..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 11 Oct 2011, 11:11:13
एक नई रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल से छोटे किसान विकासशील देशों में फ़सलों का उत्पादन 10 फ़ीसदी से ज़्यादा तक बढ़ा सकते हैं. ये रिपोर्ट ऑक्सफ़ैम और मोबाइल कंपनी वोडाफ़ोन की है.
रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल फ़ोन के ज़रिए किसान बैंकिंग सुविधा का फ़ायदा उठा पाएँगे, फ़सल बेचने से पहले उसकी क़ीमत की तुलना कर पाएँगे जिससे उत्पादन बढ़ेगा.
दक्षिण एशिया और अफ़्रीका के कई देशों में अब लैंडलाइन के बजाय मोबाइल सेवा का इस्तेमाल ज़्यादा होता है. किसानों और व्यापारियों के पास मोबाइल फ़ोन हैं.
मोबाइल नेटवर्क वोडाफ़ोन के मुताबिक अगर छोटे किसानों को मोबाइल फ़ोन के ज़रि..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 11 Oct 2011, 10:07:27
खरगोन । शहर में मिर्च मंडी के मामले पर संजीदगी जागी है। कलेक्टर डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने एसडीएम एसपीएस चौहान को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने एसडीएम को कहा है कि मंडी के लिए स्थल चयन कर अवगत कराएं।
सोमवार को कलेक्टोरेट स्वामी विवेकानंद सभागृह में कलेक्टर डॉ. कोठारी समयावधि के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबे समय से लंबित पत्रों का आगामी एक सप्ताह में निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रियों, सांसद, विधायकों तथा शासन से प्राप्त लंबित पत्रों की विभागवार जानकारी ली और इ..