सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1201 - 1215 of 2197   Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Oct 2011, 11:55:36
रायपुर बांध के पेयजल का बंटवारा 
रायपुर बांध जल वितरण कमेटी की बैठक, किसानों को मिलेगी एक पाण 
पेयजल के लिए 140 एमसीएफटी पानी आरक्षितरायपुर-मारवाड़ 
रायपुर बांध जल वितरण कमेटी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में सिंचाई के लिए किसानों को एक पाण पानी देने व पेयजल के लिए 140 एमसीएफटी पानी आरक्षित करने का निर्णय लिया गया। रायपुर लूणी बांध से सिंचाई के बारे में निर्णय करने के लिए बांध पर जल वितरण कमेटी की बैठक प्रशिक्षु आईएएस जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में काफी गहमागहमी के बाद किसानों को सिंचाई के लिए एक पाण पानी देने तथा पानी आरक्षित रखने ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Oct 2010, 11:54:53
पाली  रेलवे की ओर से जोधपुर-बांद्रा के बीच चलने वाली ट्रेन का ठहराव अवधि यात्रियों को सुविधा को देखते हुए बढ़ा दी गई है। रेलवे के वरिष्ठ जन संपर्क निरीक्षक ने बताया कि गाड़ी संख्या 12479/ 12480 का रानी स्टेशन पर 31 दिसंबर तक का प्रायोगिक ठहराव दिया हुआ था, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते अब हुए इस गाड़ी का अगले 6 माह 30 जून 12 तक ठहराव बढ़ा दिया है। ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Oct 2010, 10:09:32
भारत हॉस्पीटल जोधपुर में 51 युनिट रक्त का दान सीरवी नागरिकों द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2011 को किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के समन्वयक श्री गोपाराम पंवार, श्री केसारामजी, श्री पुखराजजी (पूर्व ड़ी आईजी) भी मौजूद थे।

lalaramkag@gmail.com
9460324295..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Oct 2011, 21:08:05
भोपाल । इस बार दिवाली पर बड़ा सुतली बम फोड़ा तो खैर नहीं होगी। इस पटाखे को फोड़ने पर एक लाख रूपए का जुर्माना और पांच साल तक की जेल हो सकती है। जिला प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इस नियम को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों की बैठक में यह निर्देश दिए। अफसरों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मानकों के अनुरूप ही पटाखे फोड़े जाएं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि 125 डेसीबल से ज्यादा क्षमता के पटाखे नहीं फोड़े जा सकते। इससे अधिक क्षमता वाले पटाखे फोड़ने पर पांच साल की कैद या एक लाख र..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Oct 2011, 20:40:48
मनावर,मनावर तहसील के ग्राम गुलाटी में निवासरत सीरवी श्री लूणाजी काग क्षैत्र में वृक्ष मित्र के रूप में जाने जाते है। वर्ष 1990 में हरियाणा के करनाल जिले में दुधारू गाय खरीदने गये थे, वहा पर विभिन्न जातियों के वृक्षो को देख पर्यावरण की शुध्दता से अभिभूत होकर मन में यह संकल्प लिया की क्षैत्र के किसानो को प्रेरित कर अधिक से अधिक वृक्ष लगायेगें। पिछले 21वर्षो से इस कार्य में बेहद रूचि दर्शते हुए अब तक सैकडो किसानो को स्वयं द्वारा नर्सरी में विभिन्न जातियों के जिसमें आंवला, निलगिरी, सागौन, सुबबूल, चिकू, निम के पौधे तैयार कर प्रेरणा स्वरूप दिये गये।
पौधे देने के साथ उनके संरक्ष..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Oct 2011, 11:22:24
प्रतियोगिताओं में झलका उत्साह
बिलाड़ा, खारिया-मीठापुर की राउमावि में विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा आदि पर वाद विवाद प्रतियोगिता एवं पर्यावरण सुरक्षा, रैगिंग विरोधी कानून आदि पर निबंध प्रतियोगिताएं हुई। इस अवसर पर संचालक बुद्धाराम गर्जुर ने संवैधानिक मौलिक अधिकारों के बारे में छात्रों को जानकारी दी। वाद विवाद प्रतियोगिता में सरिता सीरवी प्रथम व सुमन सीरवी द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर मंगलाराम मुलेवा, माधाराम सीरवी, कानाराम ने भी विचार व्यक्त किए..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Oct 2011, 11:21:45
पाली,इस बार धनतेरस से चार दिन पहले 20 अक्टूबर (गुरुवार) को गुरु-पुष्य नक्षत्र अमृत योग खुशियों का संदेश लेकर आ रहा है। 20 अक्टूबर को अभिजीत मुर्हूत में व्यापार जगत के लिए धनवर्षा के पूरे योग नजर आ रहे हैं। ज्योतिषियों की माने तो 27 नक्षत्रों में से महत्वपूर्ण पुष्य नक्षत्र का गुरु के साथ अमृत योग होने से इसे सभी तरह की खरीदारी के लिए शुभ माना गया है। इस दिन सुबह 10:30 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक सोना-चांदी, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी के अलावा भवन निर्माण आदि में निवेश करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। दूसरा गुरु-पुष्य नक्षत्र योग दीपावली के बाद 17 नवंबर, 2011 को रहेगा।
स..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Oct 2011, 11:21:23
कंटालिया त्न कस्बे के समीप झालरा बेरे पर एक सूने मकान में चोरी करने पहुंचे एक युवक को बेरा निवासी एक व्यक्ति ने धर दबोचा। जबकि मोटरसाइकिल पर चोरी करने आए तीन युवकों में दो मौके का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दिन में कंटालिया के समीप झालरा बेरे के निवासी गांव में किसी कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। मौके का फायदा उठाकर तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चोरी करने बेरे में पहुंच गए। एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के पास खड़ा रहा, जबकि दो अन्य घर के मुख्य दरवाजे व दोनों कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने कमरों में पड़ी पेटियों के ताले तोड़ उसमें रखे स..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Oct 2011, 19:59:46
मनावर, तहसील के गुलाटी ग्रामवासी "वृक्ष मित्र" के रुप में जाने जाते । आप पर्यावरण की शुद्धता से अभिभूत होकर मन में यह संकल्प लिया की क्षैत्र के किसानों को प्रेरित कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाये है । आप यह काम गत 21 वर्ष से कर रहे हैं। आप के बारे में अधिक जानकारी श्री खेमराजजी बर्फा पत्रकार नईदुनिया लोहारी कल देगें । आप के पास भी सीरवी समाज के लोग जो लीक से हटकर काम कर रहे है अनकी जानकारी दो तो हमे भेजे.... paheli2003@gmail.com, raju@seervisamaj.com..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Oct 2011, 18:22:58
प्रतिवर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाओं द्वारा करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ पर्व के साथ कुछ शुभ योग भी बन रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार करवा चौथ पर वृषभ का चंद्रोदय होगा, जो समृद्धि के साथ-साथ शुभता का कारक भी बनेगा।
इस बार 15 अक्टूबर, शनिवार को करवा चौथ का पर्व है। इस दिन पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं दिनभर निराहार रहकर व्रत रखेंगी तथा रात्रि में चंद्र दर्शन कर पति के हाथ से जल पीकर व्रत को तोड़ेंगी। यह पर्व सभी विवाहित महिलाओं के लिए विशेष होत होता है लेकिन इस बार यह कुछ ज्यादा ही खास है क्योंकि इस करवा चौथ पर सिद्धि योग का विशेष संयो..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Oct 2011, 13:53:06
बेंगलोर, देश में पहली बार हो रही "जाति आधारित जनगणना 2011" में आप केवल "सीरवी (खारड़िया)" "SEERVI (KHARDIYA) " ही लिखाएं "चौधरी" या अन्य नहीं । यह जनगणना 1 नवंबर से 15 दिसम्बर तक पुरे देश चलेगी। जिससे जनसंख्या के जातिवार ब्योरे की प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। आप कृपा करके सभी सीरवी समाज के लोगों को इसके प्रति जागरुकता का अभियान चलाएं । आप भले ही अपने नाम के के साथ चौधरी, मुकाती, पटेल, कोटवाल, लालावत, पालावत, मेरावत, झोंझावत, मादावत, या अपनी गौत्र आदि लिख रहे है मगर अपनी जाति तो खारड़िया सीरवी ही है । आप से अनुरोध कि आप अपने -अपने सोसल नेटवर्क सामाजिक नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ,ट्वीटर, आरकूट, ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Oct 2011, 12:12:46
जोधपुर। हर साल साइबेरिया से आने वाले सारस प्रजाति के प्रवासी पक्षी कुरजां (डेमोसील क्रेन) को मारवाड़ की आबोहवा रास आ गई है। पिछले साल मारवाड़ के विभिन्न जलाशयों पर पहुंची कुरजां की तादाद इस बार शीतकाल में 25 हजार तक पहुंचने की उम्मीद हैं। जानकारों के मुताबिक पिछले वष्ाü करीब 16 हजार कुरजां ने जोधपुर जिले के खींचन क्षेत्र में डेरा डाला था।
इस बार अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में ही मारवाड़ के विभिन्न जलाशयों पर कुरजां के समूह नजर आने लगे हैं। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार, क्षेत्र में पक्षियों की तादाद बढ़ने का प्रमुख कारण इस बार अच्छी बारिश के साथ पर्याप्त नहरी पानी से इनके लि..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Oct 2011, 12:11:42
बिलाड़ा,आदर्श महिला बीएड कॉलेज बिलाड़ा में गुरुवार को विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें छात्राध्यापिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर कविता पाठ, वाद विवाद प्रतियोगिता, श्रुतिलेखा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका प्रेमप्रकाश मोयल, श्रवण परिहार, कैलाश दास वैष्णव, चनणाराम लखानी ने निभाई। कार्यक्रम के आरंभ में प्रबंधक जीआर सीरवी, पीएम चौहान ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। कविता पाठ हिन्दी में राजश्री प्रथम, समदा देवी द्वितीय रहे। राजस्थानी भाषा में रश्मि रतनू प्रथम, अनुराधा द्वितीय रहे। अंग्रेजी भाषा कविता प..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Oct 2011, 12:10:52
( सीरवी समाज का इस घटना ले कोई सम्बध तो नही हैं मगर इस प्रकरण का पुलिस थाना बिलाड़ा है और वहां के थाना अधिकारी श्री भंवरलाल जी सीरवी है )
बोरुंदा व बिलाड़ा पहुंची सीबीआई टीम, पुलिस क्लोजर लगाए तो हो आरोपियों से अनुसंधान
जोधपुर, सीबीआई ने भंवरी देवी अपहरण मामले की नए सिरे से छानबीन करते हुए गुरुवार को बोरुंदा में उसके पति अमरचंद से पूछताछ की। बाद में सीबीआई ने इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से अनुसंधान की इजाजत लेने के लिए बिलाड़ा एसीजेएम कोर्ट में अर्जी लगाई। पुलिस की एफआईआर में क्लोजर नहीं लगने के कारण सीबीआई को इसकी इजाजत नहीं मिली।
सीबीआई के एसपी राजेश राठी..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Oct 2011, 12:10:28
बिलावास, कस्बे की जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए सरपंच कानाराम सीरवी ने सोजत एसडीएम को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कस्बे की मुख्य सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। सड़क में डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे अक्सर दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं।..