सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1186 - 1200 of 2197 Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Oct 2011, 10:24:59
बड़वानी। इस समय में आम आदमी पसोपेश में जीवन यापन कर रहा है, क्योंकि हर घड़ी मौसम अपना रूख बदल रहा है। कभी ठंड कभी गर्मी ने सबको परेशान कर रखा है। इस मौसम के कारण जहां एक ओर आम आदमी परेशान है, वहीं इस मौसम से अस्पतालों में भीड़ भी दिखाई दे रही है। प्रत्येक दूसरा व्यक्ति सर्दी खांसी से पीडित है।
इस साल बादलों ने अपना कमाल दिखाया और अच्छी बारिश हुई, वहीं इसी बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ठंड भी ज्यादा गिरेगी, लेकिन जैसे-जैसे ठंड का मौसम आता जा रहा है, इस जाने वाली गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हो गए है। दिन में तेज गर्मी व शाम के समय ठंड के हलके झोंके हवा के रूप में चलने लगते हैं, जो ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Oct 2011, 10:24:20
बिलाड़ा,बिजली की लगातार हो रही कटौती इस बार किसानों के लिए बैरन साबित हो रही है। कई महीनों से लगातार हो रही बिजली की कटौती के कारण रबी की बुवाई प्रभावित हो रही है। पहले तो मौसम साफ नहीं हुआ। जब मौसम साफ हुआ तो बिजली की कटौती से किसानों की परेशानी बढ़ गई। लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण इस बार कपास की फसल परवान नहीं चढ़ पाई। कपास को पूरी तरह से लेने के लिए किसान उसके सूखने का इंतजार कर रहे हैं। रबी की बुवाई अब तक 10 से 15 प्रतिशत क्षेत्र में ही हो पाई है।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Oct 2011, 10:24:00
पाली,जिले में पेयजल व सिंचाई के लिए क्षमता से अधिक भूजल जल दोहन से भूजल स्तर गिरता जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप पानी की क्वालिटी में भी गिरावट आ रही है। पिछले दो वर्षों में अच्छी बारिश के बाद भूजल स्तर में सुधार तो हुआ, लेकिन दोहन के कारण क्वालिटी में सुधार नहीं हुआ है। जिले की दस पंचायत समितियों में १२६३०.८४ वर्ग किलोमीटर भूजल क्षेत्र में से १०२५१.२५ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र ही पानी की क्वालिटी और मात्रा के लिहाज से बेहतर है। शेष 2379.59 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के भूजल की क्वालिटी खराब होने के साथ मात्रा भी कम है। जो पानी उपलब्ध है उसकी क्वालिटी भी लगातार दोहन से बिगड़ती जा रही ह..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 11:01:27
ब्यावरा। रेल बजट में मंजूर हुई बहुप्रतीक्षित इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस रेलगाड़ी तीन नवंबर से पटरी पर दौड़ने लगेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन नवंबर को इंदौर से इस एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए उसमें बैठकर ब्यावरा-गुना तक आएंगे। क्षेत्रीय सांसद नारायण सिंह आमलाबे के आने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
यहां होंगे स्टापेज
उक्त ट्रेन के इंदौर के बाद मक्सी, ब्यावरा, गुना, अशोक नगर और बीना में स्टापेज बनाए गए हैं। इस टे्रन से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। हालांकि रेलवे प्रबंधन ने आधिकारिक रूप से स्टापेजों पर ट्रेन के आने-जाने का ट..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:59:50
बिलाड़ा. कपड़ा वस्त्र व्यापार मंडल बिलाड़ा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह शुक्रवार को अजमेर रोड पर छींपा समाज भवन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर आई माता मंदिर के दीवान माधोसिंह का व्यापार मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर माधोसिंह दीवान व गोपासिंह का साफा बांधकर स्वागत किया गया। माधोसिंह ने कहा कि दुकानदारों को एकता व सच्चाई से कार्य करते रहना चाहिए। हर व्यवसाय का आधार सच्चाई एवं मेहनत है। इस मौके पर अध्यक्ष शेषाराम सीरवी, उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, सचिव सुराराम, कोषाध्यक्ष किसनाराम सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:58:53
जोधपुर,दीपावली के बाद सावों के कारण ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं, दिसंबर के दूसरे सप्ताह से सुधरेंगे हालात
जोधपुर, दीपावली के बाद धूम सावों के चलते नवंबर माह में दक्षिण की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं होने के कारण ‘नो रूम’ की स्थिति बनी हुई है। पूरे नवंबर माह में मुंबई, बेंगलुरू व चेन्नई जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची इतनी लंबी है कि यात्रा वाले दिन तक आरक्षित सीट उपलब्ध होना काफी मुश्किल है। साप्ताहिक ट्रेनों में तो स्थिति और भी विकट है। रेलवे प्रशासन ने लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में क्षमता के अनुरूप कोच लगा रखे हैं, लेकिन इसके बावजूद या..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:57:58
बड़वानी। पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के बाद अनेक चार पहिया वाहन मालिकों ने अपने वाहनों में सीएनजी किट लगवा लिए हैं। बड़वानी जिले में एक भी सीएनजी पंप नहीं होने से अनेक चार पहिया वाहन स्वामी मजबूरी में घरेलू गैस का उपयोग वाहनों में ईधन के रूप में कर रहे हैं। बड़वानी का वैन चालक संघ व ऑटो चालक संघ ने प्रशासन से शहर में सीएनजी पंप खुलवाने की मांग कर चुका है, लेकिन अब तक शहर में सीएनजी पंप की दरकार बनी हुई है। क्षेत्र में सीएनजी पंप हो जाने से वाहन चालकों को सुविधा के साथ आम जनों को घरेलू गैस की उपलब्धता आसानी से हो जाएगी।
पेट्रोल से किफायती
वैन चालकों ने "पत्रिका" स..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:57:23
बड़वानी। इस वर्ष बारिश अच्छी होने के बाद भी किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही किसानों के सिर पर रबी का सीजन खड़ा है और बिजली नहीं मिलने से किसान त्रस्त हंै। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा घोषित नए शेड्यूल के अनुसार भी किसानों को बिजली नहीं मिली रही है। बिजली नहीं मिलने से किसान न तो कपास व अन्य फसलों को पानी दे पा रहे हैं और न ही रबी की बुआई की तैयारी कर पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालत और भी बदतर बने हुए हैं, जहां किसानों को बिजली मात्र 5 या 6 घंटे ही दी जा रही है। इसमें भी लोड शेड करने के नाम पर विद्युत कटौती की जा रही है। बिजली के झटकों में किसान अटके हुए हैं..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:56:36
बड़वानी. समर्थन मूल्य पर मक्का, ज्वार तथा बाजरा खरीदने के लिए जिले में बनाए गए 16 खरीदी केन्द्र 1 नवम्बर से प्रारंभ होंगे। इन केन्द्रों पर 31 जनवरी तक किसानों से 980 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर उक्त अनाज खरीदा जाएगा।
यहां बनाए हैं खरीदी केन्द्र
जिले में किसानों से मक्का, ज्वार तथा बाजरा खरीदने के लिए बड़वानी, सिलावद, बोरलाय, तलवाडा, पाटी, अंजड़, दवाना, ठीकरी, राजपुर, पलसुद, ओझर, सेंधवा, धनोरा, बलवाड़ी, निवाली,पानसेमल में खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए कलेक्टर रेनू तिवारी ने निर्देशित किया है कि सभी खरीदी केन्द्रों पर एक बैनर लगाया जाए इसमें समर्थन मूल्..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:56:03
पाली। अगले माह में शुरू हो रही सामाजिक, आर्थिक व जाति आधारित जनगणना के साथ राशनकार्ड के भी आवेदन तैयार करवाए जाएंगे। जनगणना में दोनों कार्य का सर्वे किया जाएगा। जनगणना में आर्थिक पक्ष सम्मिलित होने के कारण प्रगणक के द्वारा प्रत्येक परिवार की आर्थिक स्थिति की भी गणना की जाएगी। पाली तहसील व शहरी क्षेत्र में जनगणना का काम 5 नवम्बर तथा अन्य तहसीलों में 15 नवम्बर से शुरू किया जाना प्रस्तावित है।
राज्य सरकार की ओर से नवम्बर माह में प्रस्तावित सामाजिक, आर्थिक व जाति आधारित जनगणना पूर्णत: टेबलेट पीसी (डेटा कलक्शन हैण्डहेल्ड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस) पर की जानी है। शहरी क्षेत्र म..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:55:35
रायपुर मारवाड़. दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पिपलिया कलां ने शनिवार को एक समारोह आयोजित कर सदस्यों को बोनस का वितरण किया। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पिपलिया कलां के अध्यक्ष दुर्गाराम सीरवी ने बताया कि पाली डेयरी के अध्यक्ष प्रतापसिंह की अध्यक्षता में शनिवार को प्रतापसिंह ने 539 सदस्यों को 3 लाख 61 हजार रुपए का बोनस दिया।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:54:43
पाली, रायपुर लूनी के किसानों को खरीफ की तरह रबी में भी प्रकृति पर निर्भर रहना होगा। वर्षा ऋतु में मेहबाबा की मेहरबानी से रायपुर लूनी बांध छलकने पर किसानों को रबी में सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलने की आस थी, लेकिन जिला प्रशासन, जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और किसानों के बीच 19 अक्टूबर को हुई बैठक में 60 प्रतिशत (150 एमसीएफटी) पानी देना तय हुआ है। यह भी एक पाण में। ऐसे में गेहूं की फसल बोने वाले किसानों को सिंचाई दो पाण पानी के लिए प्रकृति या निजी जलस्रोतों (कुओं आदि) पर निर्भर रहना होगा या कम पानी में होने वाली फसल बोनी होगी।
रायपुर-लूनी बांध से किसानों को मिल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:46:32
पाली में धनवर्षा,14 हजार 807 लाख का औद्योगिक निवेश
सीमेंट, होटल, गेती-फावड़ा, आयरन, फेब्रिकेशन से लेकर एग्रो फूड उत्पादन में जबरदस्त निवेश
पाली,औद्योगिक निवेश और रोजगार संसाधनों के लिहाज से मां लक्ष्मी ने पाली की झोली में बहुत कुछ दे दिया है। जनवरी से लेकर अभी तक जिले में 260 करोड़ से भी ज्यादा का पूंजी निवेश यहां हो चुका है। साथ ही करीब सात सौ करोड़ रुपए की ऐसी योजनाएं है, जिन पर प्रस्ताव विचाराधीन है। आशा की जा रही है कि नए वित्तीय वर्ष तक यह योजनाएं भी क्रियान्वित होकर जिले के समृद्धशाली होने का नया इतिहास रचेगी।
वर्ष 2011 की शुरुआत में लक्ष्मी के कदम पाली की ओर बढऩे का सिल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Oct 2011, 12:03:01
इटारसी/भोपाल।सौरमंडल का सबसे बड़ा गृह बृहस्पति 29 अक्टूबर को पृथ्वी के सबसे करीब होगा। सूर्यास्त के साथ पूर्व दिशा में बृहस्पति का उदय शुरू होगा और मध्यरात्रि में यह पृथ्वी और सूर्य के पथ पर होगा। बंगलिया स्थित जीवोदय संस्था के मैदान पर लोग इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
शनिवार को पृथ्वी से बृहस्पति की दूरी करीब 60 करोड़ किलोमीटर होगी। परिक्रमा पथ पर चक्कर लगाते हुए पृथ्वी और बृहस्पति के बीच यह सबसे कम दूरी है। करीब 13 महीने के अंतराल के बाद बृहस्पति, पृथ्वी और सूर्य की सीध में आता है। लेकिन दूरी बढ़ती जाती है। अगली बार बृहस्पति की सबसे कम दूरी 2023 में होगी।
चार चंद्रमा के साथ ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Oct 2011, 08:17:29
सोजत, समीपवर्ती ग्राम खोखरा निवासी एवं भारतीय जल सेना के जवान रामलालजी सीरवी ने श्रीलंका के हंबनतोता में हुई पाल नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। विगत 8 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस सात दिवसीय प्रतियोगिता में खोखरा के रामलालजी सीरवी ने पाल नौकायन (विण्डसर्फिंग) प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया एवं कांस्य पदक अर्जित किया। सीरवी को कांस्य पदक मिलने पर ग्रामीणों ने हर्ष जताया। सीरवीसमाज डॉट कॉम परिवार की और से समाज के होनहार रामलाल जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना ।..