सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1141 - 1155 of 2197   Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Nov 2011, 11:02:20
जोधपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों की परेशानी को देखते हुए निजी स्कूलों में अब इंटरनेट कनेक्शन अनिवार्य कर दिया है। जिन नए स्कूलों में इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध नहीं होगा, उन्हें मान्यता नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने पुराने निजी स्कूलों को इंटरनेट लगाने का समय दिया है। अगले दो-तीन माह में इस आदेश को सख्ती से लागू कर दिया जाएगा। बोर्ड के प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री ने भी सहमति जता दी है।
स्कूल बरत रहे कोताही
निजी स्कूल सुविधाओं और व्यवस्थाओं के नाम पर भारी-भरकम फीस वसूलते हैं, लेकिन विद्यार्थियों को आधारभूत सुविधाओं से वंचित रखा जाता है।
ऑनलाइन करने का प्र..
Posted By : Posted By Lalaram Kag on 07 Nov 2010, 13:19:37
अखिल भारतीय सीरवी समाज जागृति संस्था के तत्वावधान में सीरवी समाज का 12वां प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेषन को भामाशाह श्री धन्नारामजी हकारामजी गेहलोत के सहयोग से दिनांक 25 दिसम्बर 2011 को विनायक मारबल बाली में आयोजित किया जायेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि दीवान माधोसिंहजी व भंवर महाराज मुख्य पुजारी आईधाम नारलाई होंगे साथ ही समाज के शिक्षाविद् श्रीमान् चैनारामजी (एलन कोचिंग कोटा) विशेष रूप से आमंत्रित होगंे।
संस्था सचिव श्री हीराराम गेहलोत सोनाईमांजी ने बताया कि सीरवी समाज की कक्षा दसवीं बारहवी स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसासिक, प्रशासनिक एवं खेल प्रतिभा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Nov 2011, 11:16:43
भैंसदेही/ बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल के चोपनी गांव में तीन दिनों में चार किसानों ने खेतों में बोर कराए, जिसमें से तीन बोर में 100 से 150 फीट पर पर्याप्त पानी मिला, लेकिन गरीब किसान दादू आठवेकर के बोर में 300 फीट तक पानी नहीं आया। वह निराश हो चुका था, क्योंकि उसका एक साल पहले कपिलधारा योजना में खोदा गया कुआ भी सूख चुका था। उसने आखिरी कोशिश में बोर को और गहरा कराने के लिए 380 फीट तक खुदाई कराई तो ऎसी धारा फूटी कि रूकने का ही नाम नहीं ले रही है। इसमें सात इंची पाइप से लगातार बोर बगैर मोटर ही पानी आ रहा है। बताया गया कि इस बोर के निकट ही एक स्थानीय नदी है।
पीएचई बैतूल के एक्सईएन शकील अहमद ख..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Nov 2011, 11:14:38
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Nov 2011, 11:14:06
बिलाड़ा,क्षेत्रीय विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने रविवार को दर्जन भर गांवों का दौरा कर 9 नवंबर को लालकृष्ण आडवाणी की जन चेतना यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। विधायक गर्ग ने खारिया-मीठापुर, झाक, रणसी गांव, हरिया ढाणा, पटेलनगर, बोरूंदा, गढ़सूरिया, मादलिया व रावनियाना का दौरा किया।
उन्होंने बताया कि देश में सुशासन एवं स्वच्छ राजनीति का मुख्य ध्येय लेकर बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने, महंगाई व कालाबाजारी तथा काला धन वापस भारत लाने को लेकर जन चेतना रथ यात्रा 9 नवंबर को सुबह 9 बजे जोधपुर, दोपहर 11 बजे बिलाड़ा व दोपहर 1 बजे जैतारण (पाली) पहुंचेगी, जहां आडवाणी सभा ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Nov 2011, 11:13:12
बिलाड़ा,नगरपालिका क्षेत्र में लंबे समय से सफाई व्यवस्था बदहाल है। शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर नगर पालिका की पोल खोल रहे हैं। सफाई माकूल नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं और अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। गंदगी के कारण आवारा पशु भी बढ़ रहे हैं।
नगर पालिका द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था के नाम पर अस्थाई सफाईकर्मी लगाए हुए हैं लेकिन वे पूरे शहर की नियमित सफाई करने में असमर्थ हैं। व्यवस्था में कमी के चलते शहर में जगह-जगह गंदगी नजर आती है। शहर के भीतरी हिस्सों में तो और भी बुरा हाल है। दरअसल बिलाड़ा की आबादी बढऩे और विस्तार होने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा शहर के..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Nov 2011, 11:12:19
पाली। पहले रइसों का शौक और बाद में गरीबों का सफर बनी साइकिल भले हमसे दूर होती जा रही है, लेकिन पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों ने वह जमाना याद दिला दिया है जब साइकिल की सवारी जेब और शरीर दोनों के लिए मुफीद थी। नितरोज बढ़े वाहनों और बाइक की रफ्तार के क्रेज में भारतीय युवा भले ही साइकिल चलाने को "ओल्ड" मानते हों, लेकिन विकास की राह पर बरसों पहले कदम बढ़ा चुके देशों में साइकिल आज भी सदाबहार फैशन है।
यही नहीं अमीर देशों ने साइकिल को लेकर अमीर-गरीब का भेद भी नहीं किया है। आम हो चाहे खास सभी को साइकिल चलाना बेहद रूचिकर लगता है। इसमें वहां की सरकारें प्रोत्साहन देती है और एनजीओ बढ़ावा। आज..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Nov 2011, 11:11:45
बड़वानी। मंडी में कपास की आवक में वृद्धि होने लगी है। रविवार को मंडी में आसपास के क्षेत्रों से किसान अपनी कपास की उपज बेचने पहुंचे। वहीं आवक बढ़ने के साथ ही व्यापारी भी कपास की खरीदी के लिए मंडी में आ रहे हैं। मंडी में रविवार को कपास की आवक 88 बैलगाड़ी और 16 वाहन हुई। मंडी में कपास के अधिकतम भाव 4553 रूपए, न्यूनतम भाव 4126 रूपए और मॉडल भाव 4451 रूपए रहे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Nov 2011, 11:11:24
अच्छा कार्य करने से पीछे नहीं हटें
कुक्षी/बड़ग्यार। समाज में नई क्रांति के लिए रचनात्मक शैक्षणिक व आर्थिक बचत जैसे अभियान प्रमुखता से चलाए जाएँ। सामाजिक गतिविधियाँ निरंतर चलनी चाहिए। अच्छे कार्य करने से पदाधिकारी पीछे न हटें।
उक्त बात सीरवी संदेश पत्रिका के पूर्व संपादक एडवोकेट कानाराम चोयल (राजस्थान) ने आई माता मंदिर कुक्षी में रविवार को आयोजित शपथ विधि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. धन्नालाल बर्फा ने की। विशिष्ट अतिथि सीरवी समाज ट्रस्ट उज्जैन के सचिव नारायण पँवार, बड़वानी जिला के पूर्व अध्यक्ष कालूराम लछेटा लोंगसरा, वरिष्ठ समाजसेवी ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 06 Nov 2011, 13:36:22
बड़वानी । (सीरवी बाहूल्य क्षैत्र M.P.) सरदार सरोवर बांध के विस्थापित आदिवासियों और किसानों द्वारा दाखिल जनहित याचिका की प्रथम सुनवाई करते हुए मप्र उच्च न्यायालय ने राज्य शासन को तीन सप्ताह में जवाब देने का आदेश दिया है। जमीन के बदले नकद राशि एक तरफा आवंटित करने की नई योजना को गैरकानूनी ठकराते हुए नर्मदा बचाव आंदोलन और विस्थापितों द्वारा इस योजना को चुनौती दिए जाने पर मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायाधीश आलोक आरेथे ने यह नोटिस नर्मदा घाटी विकास विभाग को दिया है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नर्मदा बचाव आंदोलन ने बताया कि इस योजना के द्वारा नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण लगभग 1424 परि..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 06 Nov 2011, 13:35:50
बिलाड़ा,बिलाड़ा कस्बे में स्थित कल्पवृक्ष जन जन की आस्था का प्रतीक है। अति प्राचीन इस कल्पवृक्ष के बारे में धारणा है कि यहां आकर जो मनोकामना की जाती है, वह पूरी होती है। विवाह के दौरान नवदंपत्ती व शिशु यहां धोक देने आते हैं। श्रद्धालु यहां आते हैं और सवामणी का प्रसाद करते हैं। राजा कल्पवृक्ष नर का रूप माना जाता है। यहां श्रद्धालु पगड़ी के प्रतीक के रूप में हाथ से कटा हुआ लाल पीला सूत (कलावा) चढ़ाते हैं और पुष्प, अगरबत्ती, दीप व जल से आरती करते हैं। यहां रानी कल्पवृक्ष नहीं होने के बावजूद महिलाएं तूणी को रानी का प्रतीक मानकर काजल, सिंदूर और चुन्नी रख देती हैं। राजा व रानी वृ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Nov 2011, 16:11:00
दुनियाभर में सात से 12 वर्ष की आयु के करीब 10 लाख बच्चे सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के आदी हैं और दिनभर में कम से कम एक बार इस वेबसाइट को खोलते हैं. एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है.
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक करीब 970,000 बच्चे नियमित रूप से इस साइट का इस्तेमाल करते हैं. यह साइट उनके रोजमर्रा के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गई है. कम से कम 46 प्रतिशत बच्चों का कहना है कि वे कभी-कभी इस साइट का इस्तेमाल करते हैं.
रपट के मुताबिक प्रतिदिन फेसबुक इस्तेमाल करने वालों में 10 से 12 साल उम्र की लड़कियों की संख्या ज्यादा है, 54 प्रतिशत लड़कियां फेसबुक खोलती हैं.
दूसरी सबसे लोकप्रिय सोशल नेट..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Nov 2011, 00:12:49
सोयाबीन, मिर्च, टमाटर और मटर की फसलों की ओर कृषकों का रुझान
बदनावर।(सीरवी बाहूल्य क्षैत्र M.P. ) यहाँ अब तक मंडी में कपास की आवक प्रारंभ नहीं हो पाई है। इससे मंडी परिसर सूना पड़ा हुआ है। विलंब से बोवनी होने तथा अधिक वर्षा से कपास की फसल एक पखवाड़ा पिछड़ गई है।
कपास की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कॉटन कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से लगभग ३ करोड़ रुपए की लागत से ३५ एकड़ भूमि में पृथक से कपास मंडी बनाई गई है। इसमें कृषकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ मौजूद हैं। इसके बावजूद कपास का उत्पादन बढ़ने का नाम नहीं ले पा रहा है। गत पाँच वर्षों में मंडी में हुई कपास की आवक प्रमाण है। कपास जै..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Nov 2011, 00:12:16
राजगढ़ (सीरवी बाहूल्य क्षैत्र M.P. ) देवउठनी एकादशी नवंबर को मनाई जाएगी। यह शादी-ब्याह आदि शुभ कार्य प्रारंभ करने का दिन माना जाता है, इसलिए इस दिन से शहनाई की गूँज सुनाई देना प्रारंभ हो जाएगी। नवंबर माह में 3-4 दिन विवाह के लिए शुभ हैं। इन दिनों में क्षेत्र में बहुत शादियाँ हैं। इसके चलते फोटोग्राफरों, बैंडबाजों, घोड़ी वालों की पूछपरख प्रारंभ हो गई है। इन्हें अग्रिम राशि मिलने लगी है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वर्षाकाल के चार माह में शादी-ब्याह नहीं होते। हालाँकि कुछ समाज में होते हैं, पर उनकी संख्या कम है। देव उठनी ग्यारस से वैवाहिक मौसम शुरू होने से बैंड-बाजे वालों को ब..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Nov 2011, 00:11:46
धार (सीरवी बाहूल्य क्षैत्र M.P.) कृषि विज्ञान केंद्र धार में ११वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक डॉ. एसएस तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित करने पर जोर दिया गया। साथ ही जैविक तकनीक कृषकों तक पहुँचाने के लिए कहा गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पीडी गायकवाड़ थे। विशेष अतिथि कृषि उप संचालक आरपी कनेरिया, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग धार के डॉ. एके बिल्लौर, वरिष्ठ वैज्ञानिक इंदौर डॉ. केसी शर्मा, डॉ. आरपी शर्मा, महेंद्रसिंह आदि उपस्थित थे। केंद्र के प्रमुख एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. केपी असाटी ने संचालित गत ६ माह की उपलब्धियाँ एवं आगा..