सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1081 - 1095 of 2197   Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Dec 2011, 18:26:21
पाली । मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत निंबली में 22 दिसंबर को रात्री चौपाल का आयोजन किया जाएगा।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Dec 2011, 22:48:04
(यह घटना आंजना पटेल समाज की हैं मगर इस समाचार ने मुझे झकझोर के रख दिया अपने समाज में भी लगभग 50-60 बच्चे देश भर में गुनसुदा की जिंदगी जी रहे है। मैं भगवान से प्राथना करता हूं कि वे अपने - अपने घर लोटकर खुशियां से जिए )
आहोर/उदयपुर.आठ साल से जिस बेटे के इंतजार में मां की आंखों के आंसू भी सूख चुके थे। जिसके आने की उम्मीद भी नहीं थी। उसने जब शुक्रवार को घर आकर मां पुकारा तो उसकी रुलाई फूट पड़ी।
जानकारी के अनुसार रामा गांव निवासी मंगलाराम चौधरी एवं उसकी मां पोनी देवी ने पुत्र सुरेश को आठ साल पहले इसी गांव के कानाराम के साथ कर्नाटक के दावनगिरी में बहनोई की मिठाई की दुकान पर कार्य करने..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:22:49
सोजत। मरूधर मारवाड़ क्षेत्रवासियों की आकांक्षाओं के साथ युवाओं के सपनों को भी पूरा करेगा। वर्तमान समय में पश्चिम राजस्थान की दुर्दशा ने यहां के निवासियों के जीवन स्तर को बुरी तरह से प्रभावित किया है। दूर-दूर तक रेत के टीलों एवं चिलचिलाती धूप में नंगे बदन अपनी रोजी रोटी के जुगाड़ के लिए मेहनत करते काश्तकार, गरीब, मजदूर एवं इस क्षेत्र के होनहार युवाओं का भविष्य रेत की तपीस में धूमिल होता देख खून के आंसू बहा रहा है।
आशाएं अभी भी अधूरी
कई वर्ष लगे वर्तमान राजस्थान के निर्माण को परन्तु आशाएं अभी भी अधूरी ही है। वर्तमान राजस्थान का निर्माण 7 चरणों में पूर्ण ह..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:22:12
जोधपुर। सुबह-सुबह शहर कोहरे की आगोश में लिपटा रहा और बर्फ सी भीगी सर्द हवा के कारण लोगों को कंपकंपी छूटती रही। इससे वीकएंड के रोज अलसाये शहर के बाशिंदों की सुबह कुछ देर से हुई। दिन चढ़ने के साथ ही कच्ची धूप जरूर सुहाने लगी। शाम छह बजे शहर को फिर ठंडी हवा ने घेर लिया तो दुकानों के शटर जल्दी नीचे गिर गए। सड़क पर वाहनों पर तेज रफ्तार से सफर करने वालों, सुबह व नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों, मजदूरोें, फुटपाथ पर और कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को सर्द हवा में परेशानी हुई।
शाम जल्द अंधेरी हो गई और रात को शीत लहर के थपेड़े चलने से लोग घर जल्दी पहुंच कर रजाइयों में दुब..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:21:38
सोजत। कस्बे में शीतलहर के कारण जहां एक और लोगों को घरों में रजाई में दुबकने को मजबूर कर दिया है। वहीं दूसरी और गर्मा गर्म दूध, पकवान व पकोड़े से लोग सर्दी का लुफ्त उठा रहे है। पिछले तीन चार रोज से अचानक बढ़ी तेज ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग ऊनी स्वेटराें, कोट व जैकेट आदि से सर्दी से बचाव करते देखे जा सकते है।
बाबरा. क्षेत्र में सर्दी से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को सुबह से सर्द हवाओं के चलने से सर्दी का असर बढ़ गया। दिन में लोग सुहाती धूप सेकते नजर आए। सर्दी से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कार्य प्रभावित होने लगा है। वहीं लोग..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:21:02
सोजत। एक व्यक्ति ने अपने ही समाज के दस पंचों के खिलाफ समाज से बहिष्कृत करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि अटबड़ा निवासी पांचाराम सीरवी ने रिपोर्ट दी कि अटबड़ा निवासी नारायणलाल सीरवी समेत दस पंचों ने उसकी पुत्री की शादी के विवाद को लेकर पंचायती कर दंड के रूप में दबाब दिया तथा समाज से बहिष्कृत कर दिया। सोजत पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
साभार - पत्रिका..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:20:22
पाली,शहर समेत जिले में सर्दी के तेवर बरकरार है। शहर में इन दिनों शाम ढलते ही सर्दी का दौर शुरू हो जाता है जो रात गहराने के साथ ही बढ़ता जाता है। सर्द हवा चलने से दिन में सर्दी पड़ रही है। मौसम में ठंडक घुलने के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लोग सर्दी से बचने के लिए कई तरह जतन भी कर रहे हैं। शनिवार को दिन में भी सर्द हवा चलने से लोग ऊनी वस्त्रों में लिपटे नजर आए। सर्दी से बचने के लिए अभिभावकों ने अपने बच्चों को गर्म कपड़ों में ही स्कूल भेज रहे हैं। ठंड का असर बढऩे के साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर कढ़ाई के दूध की बिक्री शुरू हो गई हैं, जहां पर शाम ढलते ही लोगों की..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:19:13
जैतारण. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवरिया में शनिवार को भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य भंवरलाल पुरोहित ने बताया कि सुगालिया के भामाशाह लाबूराम बर्फा द्वारा विद्यालय में हॉल का जीर्णोद्धार व बरामदा आदि बनाने की घोषणा करने पर विद्यालय विकास समिति के तेजाराम ने स्वागत कर सम्मान किया। इस मौके पर ओमदत्त सीरवी, महेंद्र कुमार, भगवती प्रसाद, राधेश्याम जोशी, देवाराम, दुर्गाराम चौहान व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
साभार - पत्रिका..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:18:41
आगेवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तीन पर शनिवार को महिला बाल विकास परियोजना द्वारा जारी गर्भवती महिलाओं की गोद भराई योजना के तहत शनिवार को केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र की कार्यकर्ता सरिता वैष्णव ने गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर परियोजना द्वारा उनके उत्थान के बारे में बताया।
साभार - पत्रिका..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:18:04
पाली राजकीय बांगड़ महाविद्यालय पाली स्थित वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र में सत्रांक परीक्षाएं 21 दिसंबर से प्रारंभ होंगी। समन्वयक प्रो.डीआर जॉनसन ने बताया कि यह परीक्षाएं बीएपी, बीसीपी, बीएसपी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर कला, वाणिज्य, विज्ञान व समस्त डिप्लोमा कोर्स एवं प्रमाण पत्र कोर्स की परीक्षाएं शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थियों को अभी तक प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं वे अध्ययन केंद्र में सुबह 11 से 2 बजे तक संपर्क कर अस्थाई प्रवेश पत्र बनवा सकते हैं। प्रवेश पत्र के अभाव में किसी भी हालत में परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:17:09
जैतारण. रेलवे विभाग काश्तकारों को अवाप्त भूमि की मुआवजा राशि के चैकों का वितरण 20 से 24 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर करेगा। रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के वरिष्ठ अधिशाषी इंजीनियर अजमेर के शैलेंद्र कुमार जैन ने बताया कि जैतारण व रायपुर तहसील क्षेत्र के किसानों को ग्राम पंचायत मुख्यालय बर तथा सेंदड़ा में वितरित की जाएगी। साभार - पत्रिका
रेलवे फेट कोरीडोर के बकायादारों मिलेगा मुआवजा
जैतारण। रेलवे फेट कोरीडोर के मुआवजा प्राप्त करने से वंचित रहे लोगों को आने वाले दिनों में रेलवे के द्वारा पंचायतवार मुआवजा देने के लिए शिविर आयोजित करके नियमनुसार मुआवजा राशि वितरण की जाएगी। इ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:16:36
बिराटीया खुर्द, (रायपुर मारवाड़), ग्राम सेवा सहकारी समिति बिराटीया खुर्द के सहायक व्यवस्थापक हनुमानराम देवासी के अनुसार अध्यक्ष पद पर हीरालाल पुत्र मोतीराम सीरवी तथा उपाध्यक्ष पद पर भूंडाराम पुत्र लाबुराम गुर्जर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:15:57
रायपुर मारवाड़, ग्राम सेवा सहकारी समिति में भंवरलाल गहलोत, फारूख मोहम्मद कुरैशी, रामसुख माली, तुलसीराम माली, गोपालसिंह रावत, भगवान राम रेगर, शंकरलाल माली, और श्रीमती लक्ष्मी देवी सीरवी को संचालक मंडल का सदस्य चुना गया। चुनाव मतदान अधिकारी राजेन्द्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:15:23
अटपड़ा,(रायपुर मारवाड़), अटपड़ा ग्राम अध्यक्ष पद पर मोहनलाल व उपाध्यक्ष पद पर उद्योगपति अमित सिंह कच्छवाह चुने गये। वहीं मंडला सहकारी समिति अध्यक्ष पद पर पूनम सिंह राजपुरोहित व उपाध्यक्ष पद पर लुंबाराम जाट ने बाजी मारी।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2011, 12:14:40
सुरायता, (सोजत) सुरायता ग्राम सेवा सहकारी के चुनाव में नेनाराम सीरवी को अध्यक्ष व सुखदेव चौकीदार को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी अर्जुनसिंह चारण द्वारा व्यवस्थापक नरेश कुमार लौहार व सह व्यवस्थापक जबरसिंह के सहयोग से चुनाव प्रक्रिया समाप्त करवाई। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा केशर कंवर, सगाराम घांची, भीकाराम चौधरी, श्रीमती कमला लौहार, गुलाब खां, भगवतीलाल ब्राह्मण, हीरालाल प्रजापत व जसराज जाट को सदस्य मनो नित किया गया। सभी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध किया गया।..