सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1036 - 1050 of 2197 Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 28 Dec 2011, 08:28:54
सोजत,स्वस्थ आंखों के बगैर दुनिया के रंगीन नजारे फीके नजर आते हैं। ऐसे में अगर चिकित्सकीय प्रणाली से आंखों की रंगत फिर से लौट आए तो वह व्यक्ति जीवन भर दुआएं देता है। दवाओं से ज्यादा असर दुआओं का होता है। यह विचार जिला कलेक्टर नीरज के पवन ने मंगलवार को पाली रोड स्थित सीरवी छात्रावास में सीरवी समाज बैंगलोर सोजत क्षेत्र द्वारा आयोजित किए गए विशाल निशुल्क नैत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पुखराज सीरवी ने शिविर में बैंगलोर की नेत्र चिकित्सा संस्था प्रोजेक्ट दृष्टि व स..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:46:04
मुंडारा/ पाली, फालना थाना क्षेत्र के बमणिया गांव तथा मुंडारा गांव के पास वृद्धा व युवती से जेवरात लूट की वारदात में लिप्त बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने प्रयास तेज किए हैं। सोमवार को पुलिस ने मुंडारा में हुई वारदात का मौका मुआयना किया, जबकि पीडि़त वृद्धा व युवती से बदमाशों के हुलिए के बारे में पूछताछ की। पुलिस को पता लगा है कि दोनों ही वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश एक ही है, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। ज्ञात रहे कि गत 23 दिसंबर बमणिया गांव की वरदू देवी (70) पत्नी दौलाराम सीरवी से लूटपाट कर दो बदमाश कान की टोप्स ले गए। बाइक पर आए दोनों युवक वारदात के बाद मौके से फरा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:45:36
खिवाड़ा । स्थानीय कस्बे में श्री बालाजी वालीबॉल क्लब एवं भामाशाह ताराराम चौधरी के तत्वाधान में जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार का हुआ। जिसमें जिलेभर से वालीबॉल की 18 टीमों ने भाग लिया। आयोजनकर्ता महावीरसिंह एवं भंवरसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसम्बर तक चलेगा। इसमें अतिथि रानी कृषि मंडी चेयरमेन गिरधारीसिंह मेड़तिया,गजनीपुरा पूर्व सरपंच आशाराम चौधरी, खिवाड़ा उपसरपंच अचला राम चौधरी, खिवाड़ा बालाजी मेला अध्यक्ष जसवंत सिंह उदावत, भाजपा नेता तेजाराम चौधरी, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष खिवाड़ा नरपतसिंह कुंपावत, फतेहचंद जैन, चिमनारा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2010, 11:45:04
रानी, एएसजी नेत्र चिकित्सालय पाली एवं न्यू चौधरी मेडिकल रानी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सह संयोजक मांगीलाल चौधरी ने बताया कि शिविर में दिल्ली एम्स के पूर्व वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डा. गौतम सिन्हा ने 166 मरीजों के आंखों की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की। शिविर में 32 मरीजों को मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में देवाराम, कानाराम सहित एएसजी नेत्र चिकित्सालय के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:44:37
रायपुर मारवाड़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायपुर में नारायणसिंह मोहरा, गफ्फार खां जी, भंवरलाल गहलोत, लीलादेवी व ताराराम सीरवी को उपाध्यक्ष व रमजानखां, कानसिंह, प्रेमसिंह चौधरी, सरोज परमार व उदयराज पालडिय़ा को महामंत्री बनाया गया है।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:44:04
मारवाड़ जंक्शन । भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हीरालाल खांडपा ने जिला अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा गणपत मेघवाल तथा विधायक केसाराम चौधरी के निर्देशानुसार मोर्चे की मंडल कार्यकारिणी सोमवार को घोषित की। जिसमें रमेश नायक, जितेन्द्र जावा, मीठालाल हीरागर, पारसमल, चम्पालाल हीरागर, अशोक सागर को मंडल उपाध्यक्ष, भीमा राम एडवोकेट को मंडल महामंत्री, गणपत मेघवाल, सोहनलाल, राकेश खींची को मंडल मंत्री, छोगा राम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रकाश रेगर, जोरा राम, लादुराम, ढगला राम, नारायणराव, गुलाब मेघवाल, गोविंद रेगर, हेमाराम, खरताराम, ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:43:33
सोजत, सीरवी समाज बैंगलोर व सोजत सिटी क्षेत्र के तत्वावधान में बैंगलूर की संस्था प्रोजेक्ट दृष्टि मंगलवार को निशुल्क जांच का शिविर सीरवी समाज के छात्रावास में लगाएगी। इसमें नैत्र विशेषज्ञ डा. नरपत सोलंकी व उनकी टीम के अनुभवी सदस्यों सहित पाली जिला अंधता निवारण समिति के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मरीजों की निशुल्क जांच करेंगे। शिविर आयोजक ओमप्रकाश बर्फा व फाउलाल परिहारिया ने बताया कि शल्य चिकित्सा में चुने गए मरीजों के लिए ठहरने की व्यवस्था तथा चश्में व दवाइयां भी निशुल्क होगी।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:43:03
बूसी. लांबिया गांव के संत गुलाराम महाराज की समाधि पर मेला एवं सत्संग का आयोजन 29 दिसंबर को होगा। मेला कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर कलेक्टर नीरज के.पवन, एसपी अजयपाल लांबा, विधायक केशाराम चौधरी, समाजसेवी सोना राम सीरवी, उप जिला प्रमुख भीकाराम सीरवी एवं मल्लाराम सीरवी प्रधान जैतारण सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:42:30
सीरवी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, 350 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
बिलाड़ा,सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा की ओर से अजमेर रोड स्थित आईजी विद्या मंदिर कॉलेज प्रांगण में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व आईजी पुखराज सीरवी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही तरक्की प्राप्त कर मंजिल हासिल कर सकता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पीपी चौधरी ने कहा कि समाज को बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने सामाजिक एकता पर बल दिया। नगर पालिका बिलाड़ा की चेयरमैन दुर्गा देवी ने कहा कि बालिका श..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 Dec 2011, 15:10:57
मनावर, ( म.प्र. ) ग्राम जाजमखेड़ी में क्षत्रिय सीरवी समाज की तहसील इकाई के चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर राधेश्याम मुकाती, जाजमखेड़ी महामंत्री रमेश काग ग्राम साला, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पंवार ग्राम टोंकी के अलावा पाच उपाध्यक्ष, पांच सचिव तथा पांच कार्यकारिणी सदस्य सर्वसम्मति मनोनीत किए गए हैं। चुनाव संपन्न कराने में समाज के वरिष्ठ मोहन भायल, मनीष राठौर, भगवान पंवार, मुकेश गेहलोद, जगदीश चोयल की भूमिका महत्वपूर्ण रही। संचालन सोहन सोलंकी ने किया तथा आभार गोविंद चोयल ने माना। इस अवसर पर 20 ग्रामों के अध्यक्ष, तहसील प्रतिनिधि तथा समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
प्रेष..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 Dec 2011, 15:10:06
जोधपुर। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के साथ ही कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। शेखावाटी क्षेत्र चूरू में, जहां बीती रात पारा गिरावट के साथ जमाव बिन्दु से 1.4 डिग्री नीचे पहुंच गया, वहीं पिलानी और गंगानगर में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु के करीब रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी चौबीस घंटों में सर्द हवाओं से तापमान में मामूली गिरावट के साथ कुछ इलाकों में पाला पड़ने की संभावना जताई है।
बर्फीली हवाएं चलने के कारण शेखावाटी क्षेत्र चूरू में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से नीचे चल रहा है। यहां पेड़ पौधों की पत्तियों एवं घरों ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 Dec 2011, 10:49:20
बिलाड़ा,बढ़ेर चौक स्थित आई माता मंदिर में इन दिनों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। यहां हर रविवार देवासी समाज की महिलाएं अपना उपवास खोलने आती हैं। बिलाड़ा का यह मंदिर अपने अनूठे स्थापत्य के लिए तो प्रसिद्ध है ही, साथ ही जन-जन की आस्था का केंद्र भी है।
पांच सौ वर्ष से भी अधिक पुराने इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। बताया जाता है कि यहां की अखंड ज्योत से केसर टपकता है। मंदिर अपनी बनावट के कारण आकर्षण का केंद्र है। यहां विभिन्न जातियों के लोग दर्शन के लिए आते हैं। रविवार को यहां सोजत, मारवाड़, उदयपुर, राजगढ़, देसूरी, फालना, रानी, खिंवाड़ा, बिठूडा कलां सहित विभिन्न क्षेत्रो..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 Dec 2011, 10:48:19
बाली,राज्य मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष पुखराज सीरवी ने कहा कि समाज के विकास के लिए प्रतिभाओं को निखारने की आवश्यकता है। प्रतिभाओं के आगे बढऩे से ही समाज आगे बढ़ेगा तथा समाज में नई दिशा का संचार होगा। उन्होंने ने कहा कि अन्य क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका के साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढऩे से समाज का विकास होगा। पुखराज सीरवी रविवार को अखिल भारतीय सीरवी समाज जागृति संस्था के तत्वावधान में प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम को प्रेमप्रकाश चौधरी वरिष्ठ अधिवक्ता नई दिल्ली, चैनाराम चौधरी ऐलन कोंचिंग कोटा, उपजिला प्रमुख भी..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 Dec 2011, 10:45:32
सोजत । श्री आई माता सेवा संघ बैंगलूर एवं प्रोजेक्ट दृष्टि के तत्वावधान में रविवार को समीपवर्ती राणावास ग्राम स्थित सीरवी छात्रावास में आयोजित निशुल्क नैत्र परीक्षण शिविर में 2150 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां व चश्मे वितरित किए गए। श्री आई माताजी सेवा संघ के अध्यक्ष डूंगाराम परिहार राणावास तथा सचिव नारायणलाल परिहार ने बताया कि शिविर में प्रोजेक्ट दृष्टि के चेयरमैन डा. नरपत सोलंकी की अगुवाई में डा. प्रमोद, डा. विक्रम ने 2150 मरीजों की जांच की। जिसमें 675 रोगियों को आंखों के निशुल्क चश्में वितरित किए गए। साथ ही ऑपरेशन के लिए 275 मरीजों का चयन कर उन्हें शल्य चिकित्सा के लिए ब..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 Dec 2011, 10:02:12
बेंगलोर, आज देशभर में अलग अलग जगहों पर सीरवी समाज के कार्यक्रमों का व्यस्त दिन हैं। कही प्रतिभा सम्मान समारोह तो कही नेत्र जांच शिविर तो कही समिती चुनाव तो मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में व्यस्त है समाज के लोग । आज सीरवी समाज जागृति संस्था के तत्वावधान में बाली उपखंड मुख्यालय के बेरा गंगाजलिया में प्रतिभावान विद्यार्थियों का पारितोषिक वितरण सम्मान समारोह चल रहा है। राणावास व राणी में नेत्र जांच शिविर चल रहा है। तो बेंगलोर में लिंगराजपुरम में कार्याकारिणी समिती के चुनाव चल रहे है और टी दासरहल्ली के समाज भवन में आगामी फरवरी होने वावी श्री आईमाता प्राण प्रतिष..