सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1006 - 1020 of 2197 Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 16 Jan 2012, 07:52:44
पुलिस ने की महिलाओं से बदसलूकी, दिनभर रहा हाई-वे जाम, समझौते की कोशिश नाकामयाब बिलाड़ा बना छावनी, देर रात 13 महिलाओं को छोड़ा, 43 जने गिरफ्तार
बिलाड़ा,कस्बे में शुक्रवार रात हुई दादा, दादी व पोती की निर्मम हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को दोपहर एक बजे बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 112 को जाम कर दिया। इस बीच पुलिस ने महिलाओं से बदसलूकी की तो माहौल गर्मा गया। इससे आक्रोशित जनता और पुलिस के बीच झड़प हो गई। मौके की गंभीरता को देखते हुए एक बार तो पुलिस के जवान वहां से भाग गए, लेकिन थोड़ी देर बाद लौटे आरएसी और पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों को भगा-भगाकर पीटा। पुलिस के प्रहार को देखते ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Jan 2012, 23:59:00
छत्तीस कोम के लोगों ने मृतकों को दी श्रद्धांजली
आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं कर पाने को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को रोका
पुलिस और गुस्साई भीड़ में जमकर हुआ पथराव
पुलिस ने महिलाओं की चोटियां पकड़ कर जीपों में ठुंसा
अनगिनित आसूगेस के गोले छोड़ गए, रबड़ की गोलियां भी चलाईगई
कस्बा आज भी रहा बंद
महिलाओं से अभद्रता करते जवानों को रोका तो पुलिस पिल पड़ी पत्रकारों पर
बिलाड़ा,दादा-दादी एवं पोती की नृसंस हत्या करने वाले हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तथा मृतकों को श्रद्धांजली देने के लिए छत्तीस कोम के लोगों ने शोक सभा का आयोजन किया तथा पुलिस प्रशासन की ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Jan 2012, 10:15:46
(राजस्थान सरकार ने फिर नाक कटाई। गत चार महिने से अखबार-टीवी से लेकर गली-चौरौह-चौबारे-चबुतरों तक केवल भंवरी का भंवर.... अब यह प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मंत्रियों की लड़खड़ती जुबान... यदि राजस्थान के नेता व नीति सही होती तो इतनी बड़ी संख्या में लोग पलायन नही करते । आज भी गुजरात सहित देश के दक्षिणी राज्यों में लाखों मारवाड़ी सफल जिदंगी जी रहे है मगर राजस्थान में वे सब अब "बाहरी शेठिया" के नाम से नाते के शिकार हो रहे है ।- मंगल सैणचा )
जयपुर। प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन तो सोमवार को हो गया, मगर सात समुंदर पार के निवेशकों को लुभाने की इस जंग में मेजबान राजस्थान की ही किरकिरी हो ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Jan 2012, 10:15:09
पाली,उत्तरी इलाके में हो रही बर्फबारी के कारण पाली जिले को शीतलहर ने झकड़ रखा है। लगातार बढ़ रही ठंड ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। पिछले 55 साल में दूसरी बार रात को तापमान 0 डिग्री के करीब पहुंचा है। इस वर्ष रविवार की रात सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी का असर अभी कुछ और दिन बरकरार रहेगा तथा तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना कम ही है। पाली जिले में 1957 में जनवरी की 13 तारीख को पाली जिले का तापमान 0 डिग्री तक पहुंचा था। उसके बाद 2008 में 20 जनवरी को रात को पारा 0.7 डिग्री पर था। इसके ठीक पांच साल बाद सोमवार को पा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Jan 2011, 20:14:46
सफलता की पहली सीढ़ी है असफलता
कभी एक जगह शांति से बैठकर विचार करें- क्या इस दुनिया में कोई ऐसा इंसान है, जिसने कभी हार का सामना न किया हो, जिसने कभी दु:ख न देखा हो, जिसकी राहों में कभी कांटे न आए हों। विचार करने पर आप पाएंगे कि ऐसा एक भी इंसान नहीं है।
साथ ही एक और चीज भी पाएंगे कि कुछ लोग तकलीफों में बिल्कुल हार जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बार-बार असफल होने पर भी हिम्मत नहीं हारते और एक दिन अपनी मंजिल पा ही लेते हैं।
छोटे बच्चों को गेंद खेलते देखा है कभी। गेंद को जब वह जोर से जमीन पर मारते हैं, वह फिर ऊपर उछल जाती है। जितना जोर से उसे जमीन पर मारते हैं, वह उतने ही जोर से औ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Jan 2012, 10:45:02
बिलाड़ा, नगर पालिका बिलाड़ा की ओर से शुक्रवार को समीपवर्ती उचियारड़ा गांव में मेडिकल शिविर लगाया गया। कार्यवाहक ईओ पुरखाराम ने बताया कि स्वर्ण जयंती शहरी विकास योजना के तहत लगाए गए। शिविर में शुक्रवार को 30 बीपीएल मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में डॉ. धर्मेंद्र सीरवी, नेमीचंद चौहान, पवन पटेल ने सेवाएं दी।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Jan 2012, 10:44:02
बिलाड़ा, कस्बे की राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल रोहितदास नगरी में शुक्रवार को 53 बालक बालिकाओं को भामाशाह के सहयोग से स्वेटर, जूते व मोजे वितरित किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अधिकारी सोहन राम विश्नोई ने कहा कि भामाशाहों का सहयोग सराहनीय है। उनके सहयोग से आज इस स्कूल के बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर मिल सके हैं। इस अवसर पर भामाशाह अशोक कुमार बागरेचा, हीरा राम सीरवी ने स्कूल के 53 बालक बालिकाओं को स्वेटर, बूट व मोजे दिए। इस अवसर पर एबीईईओ ओमप्रकाश चौहान, जयनारायण चौहान, प्रधानाध्यापक हीरा राम पंवार, ओमकुमारी टाक सहित कई लोग मौजूद थे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Jan 2012, 10:43:41
मैसूर । यहां में चल रहे श्री आईजी क्रिकेट कप 2012 का शानदार आगास हो रहा है । आज प्रातः 6.30 बजे से कर्नाटक के मैसूर, मंडिया, हासन, चामराजनगर व कोडगु जिले से कुल 16 टीमों का जे.के. ग्राउण्ड में आना प्रारंभ हो गया था । उद्धघाटन समारोह में बड़ी संख्या में सीरवी समाज के लोग उपस्थित हूए । आज पहला मैच एच. टीं. कोटे व के.जी. कोप्पल के बिच हुवा जिसमें के.जी कोप्पल की टीम विजय रहीं ।
प्रेषक - बाबुलाल मुलेवा ( 09448307259 )..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Jan 2012, 10:02:33
जैतारण । जैतारण के राजकीय सीनियर विद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी अमरा राम चौधरी ने कहा कि विद्यालयों में बालकों का सर्वांगीण विकास कर समाज में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाना होगा। नारायणसिंह चौधरी ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा प्रदान कर समय- समय पर सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक बदलाव लाकर शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार लाते हुए बालकों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाते हैं।
इस मौके पर सेवानिवृत व्याख्याता एवं एडवोकेट मोहनलाल कुमावत, गुलाब खां, सुरेशकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य बालूराम भाटी, बाबूलाल वैष्णव, जवरीलाल सेन, गोपालसिंह चा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Jan 2012, 10:02:09
राणावास । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनाराम चौधरी बुधवार को सिरियारी, सिंचाणा, ठाकुरवास आदि गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। सिरियारी व सिंचाणा में चौधरी का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मांगीलाल परिहार, लुंबाराम, भंवरलाल, नगा महाराज, नारायणलाल, चुन्नीलाल सिरवी, भूंडाराम, मांगीलाल, ढगला राम सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Jan 2012, 09:40:08
..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Jan 2012, 08:49:59
पाली,शहर में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को रात और दिन के पारे में बढ़ोतरी हुई, लेकिन सर्द हवा के कारण शीतलहर का असर लगातार जारी है। सर्दी के कहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते स्कूलों के समय में बदलाव से विद्यार्थियों को थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को सुबह सूर्योदय के बाद से दिनभर धूप खिली रही, लेकिन सर्द हवा का दौर जारी रहने से ठिठुरन से छुटकारा नहीं मिल पाया। शाम को हवा का असर कुछ कम हुआ, लेकिन ठिठुरन बरकरार रही। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से भी ज्यादा वृद्धि हुई, जिसके चलते तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.1 ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Jan 2012, 08:48:37
सोजत रोड,पूर्व सांसद पुष्प जैन ने कहा है कि केन्द्र व राज्य की कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में पूर्णतया विफल रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है की वे सरकार की विफलताओं को आमजन के बीच ले जाकर भाजपा के पक्ष को मजबूत करें।
पूर्व सांसद जैन मंगलवार को मुसालिया बालाजी मंदिर में मारवाड़ जंक्शन ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ा है, जिससे आमजनता परेशान है। ऐसे में भाजपा की आमजन के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम सीरवी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Jan 2012, 10:03:19
पाली में टूटा सर्दी का रिकार्ड
पाली,उतरी इलाके में हो रही बर्फबारी के कारण सर्द हवाओं से जिले में शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा लुढ़क कर 3.1 तक पहुंच गया। इस साल में सोमवार को रिकार्ड सर्दी थी। इस साल गत 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.2 रिकार्ड किया गया था।
सर्दी के तेवर तीखे, दिनचर्या प्रभावित : सोजत रोड . कस्बे सहित क्षेत्रभर में सर्दी के तीखे तेवर से आमजन की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। आमजन जहां सुबह देरी से बाहर निकल रहे हैं। वहीं सांझ ढलते ही घरों को लौट जाते हैं। जिसके चलते बाजारों में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Jan 2012, 10:02:55
सोजत,भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं किसान नेता रामपाल जाट ने कहा है कि क्षेत्र में इन दिनों बम्पर हुई मेहंदी की फसल का राज्य सरकार समर्थन मूल्य जारी करे। सोजत क्षेत्र में मेहंदी कटाई की प्रतिदिन मजदूरी 2 हजार रुपए प्रति व्यक्ति दी जाती है। फसल के भाव नहीं होने के कारण किसान दिनों दिन पिसता जा रहा है। वर्तमान समय में जो मेहंदी पत्ते का भाव है, वह तो उसकी मजदूरी चुकाने में ही चला जाता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि मेहंदी का समर्थन मूल्य जारी किया जाए। यह क्षेत्र की आर्थिक जीवन रेखा का मुख्य आधार है। जाट सोमवार को मोड भट्टा स्थित एक प्रतिष्ठान में किसानों को संबोधित कर रह..