सीरवी समाज - मुख्य समाचार

सीरवी समाज की दो होनहार प्रतिभा माही व कृतिका के चयन से हॉकी प्रेमियों में ख़ुशी, दी बधाई
Posted By : 24 Feb Manohar Seervi 2022, 13:02:29

कर्नाटक। सीरवी समाज की दो होनहार प्रतिभा हॉकी खिलाड़ियों का भारतीय खेल प्राधिकरण स्तर पर चयन होने पर सीरवी समाज में ख़ुशी का माहौल। किशोर सीरवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पुत्री माहि और मेरे भाई सुनील सीरवी की पुत्री कृतिका का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण एस ए आई जो भारत का सवोच्च राष्ट्रीय खेल निकाय है व खेल मंत्रालय के अधीन आता है। दोनों लड़कियां विगत 3 वर्षों से कर्नाटक स्टेज हॉकी एसोसिएशन की जूनियर हॉकी टीम की सदस्य रही हैं। इनकी प्रतिभा और खुशलता को देखते हुए माहि सीरवी को केरल की कोल्लम महिला हॉकी अकादमी में और कृतिक सीरवी को कर्नाटक की मडिकेरी महिला हॉकी अकादमी में हॉकी में अग्रिम प्रशिक्षण के लिए चयनित किया है। यह पहला मौका है कि पाली जिले के बगड़ी क्षेत्र से किसी खिलाड़ी का चयन हॉकी में हुआ है। इन दोनों का चयन होने पर सरपंच भुंडा राम चौधरी, जिला परिषद सदस्य बुद्धि देवी सैणचा, पंचायत समिति सदस्य ममता सीरवी, भाजपा नेता भंवर लाल सैणचा, मोहनलाल सीरवी, उप सरपंच कमलेश लाहोर, कैलाश सोनी व शिक्षक रामेश्वर सिंह चौधरी अन्य ग्रामीण ने हर्ष व्यक्त किया।