जोधपुर ग्रामीण के महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के द्वितीय बैच का प्ररिक्षण श्री आईजी महिला महाविद्द्यालय बिलाड़ा में पूर्ण

जोधपुर/बिलाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राहुल बारहट ने बताया कि बालिकाओं एवं महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के मध्यनजर जिला पुलिस जोधपुर ग्रामीण द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उन्हें आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाने, अपने अधिकारों एवं कानूनों के बारे में सजन करने एवं महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से श्रीमान महानिदेशक पुलिस राजस्थान के आदेशानुसार जिला जोधपुर ग्रामीण के कस्बा बिलाड़ा में श्री आईजी महिला महाविद्यालय बिलाड़ा में आयोजित महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण दिनांक 13 जनवरी, 2020 से 20 जनवरी, 2020 तक श्री आईजी महिला महाविद्यालय बिलाड़ा में आज श्री रघुनाथ गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण, श्री शंकरलाल मंसुरिया, पुलिस उप अधीक्षक के आतिथ्य में समापन किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मनचलों से निपटने, उन्हें सबक सिखाने, बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा स्वयं की रक्षा करने के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा गठित महिला आत्मरक्षा केन्द्र के द्वितीय बैच में कुल 120 बालिकाओं/महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही करीबन 400 स्कूली छात्राओं ने आत्मरक्षा के प्रशिक्षण डेमो के दौरान उपस्थित रही। इस बैच का समापन समारोह कस्बे के श्री आईजी महिला महाविद्यालय बिलाड़ा में आयोजित किया गया। समापन समारोह में प्रशिक्षण बालिकाओं ने मनचलों एवं अपराधियों को सबक सिखाने का प्रदर्शन भी किया गया। प्रशिक्षण जोधपुर ग्रामीण पुलिस की महिला प्रशिक्षण कानिस्टेबल श्रीमती रामस्नेही विश्नोई एवं श्रीमती सुखी ने लगातार 7 दिन गहन प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान आत्मरक्षा हेतु विभिन्न रक्षात्मक कलाओं के गुर सिखाये तथा मानसिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारिया भी दी। महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के प्रथम बैच के सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा महिला प्रशिक्षक श्रीमती रामस्नेही विश्नोई एवं सुखी को पुरुस्कृत किया जायेगा।
समारोह में श्री रघुनाथ गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण, श्री शंकरलाल मंसुरिया पुलिस उप अधीक्षक, श्री हेमंत नेगिया वृताधिकारी वृत बिलाड़ा, श्री मनीष देव नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बिलाड़ा, श्रीमती रेनू ठाकुर निरीक्षक पुलिस, श्री भवरलाल धायल डायरेक्टर श्री आईजी महिला महाविद्यालय बिलाड़ा, डॉ सरिता नगर प्रसिपल, श्रीमती निरुबाला राजकीय गर्ल्स सी. सै. विद्यालय बिलाड़ा एवं कस्बा बिलाड़ा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।
उक्त महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र में आगामी बैच हेतु 13 वर्ष से अधिक की कोई भी कामकाजी गृहणी महिला, अध्ययनरत बालिका, शिक्षण संस्थाऐं एवं अन्य संस्थाऐं अपनी संस्था में अध्ययनरत महिला/बालिकाओं का नामांकन करा सकती हैं व् कोई अभिभावक अपनी महिला/बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाना चाहते है वो अपने-अपने थाना, जिला केन्द्र पर नामांकन करवा सकते है। यह आत्मरक्षण प्रशिक्षण पूर्वतः निशुल्क होगा। जिला स्तर पर नामांकन करवाने पुलिस नियंत्रण कक्ष के वॉटसअप नंबर 8094239100 पर सम्पर्क किया जा सकता है।