सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Mar 2012, 17:52:15
राजस्थानी भाषा को आठवी अनुसूची में शामिल करवाने के लिए चल रहे आंदोलन के क्रम में राजस्थनी भाषा मान्यता संघर्ष समिति की और से मेला स्थल पर कई बेनर लगाए जिस पर हजारों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर राजस्थानी को मान्यता दिलाने के लिए समर्थन का इजहार किया।
संघर्ष समिति के पाटवी श्रवणदान चारण महामंत्री शिवदत्त कवियां, संगठन मंत्री सुरेश हरियाला, कोषाध्यक्ष मुकेश आचार्य एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने मेले के अलग-अलग स्थानों पर बड़े-बड़े बेनर लगाए तथा लोगों को आंदोलन के महत्व की जानकारी देते हुए उनसे समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर करवाऐं। राजस्थानी भाषा के समर्थन में पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं आई पंथ के दीवान माधोसिंह ने उनके छोटे भाई गोपाल बना ने, पालिकाध्यक्ष श्रीमती दुर्गादेवी राठौड़ के अलावा पार्षद कैलाशदान चारण, जगदीश आसेरी, शहाबुद्दीन, बंशीलाल चौहान, गिरधारी राठौड़ के अलावा सैकड़ों लोगों ने बेनर पर हस्ताक्षर किए।
तहसील पाटवी श्रवणदान ने बताया कि कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लगाए बेनरों एवं उन पर समर्थन स्वरूप हस्ताक्षरों वाले बेनर को कार्यकारिणी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाऐगा। इस संदर्भ में अब पूरे प्रदेश से पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया जाऐगा।
प्रेषक - श्री ओमसिंहजी राजपुरोहित ( मो. नं. 09414412826)