सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1 - 15 of 2185   Total 146 pages
Posted By : 16 Jan 2026, 14:33:16गोविन्द सिंह पंवार
सूरत में SPL सीजन-14 का खिताब माइको पावर हिटर ने जीता
सूरत। सीरवी समाज सूरत के तत्वावधान में सीरवी स्पोर्ट क्लब सूरत द्वारा आयोजित सीरवी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-14 का भव्य एवं सफल समापन सूरत शहर में सम्पन्न हुआ। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में समाज की 12 टीमों के 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया और खेल प्रतिभा के साथ अनुशासन व भाईचारे का परिचय दिया। समापन समारोह में समाज के अध्यक्ष हेमाराम पंवार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को जोड़ने का सशक्त माध्यम है और यही समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करता है। सचिव भंवरलाल भायल ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों न..
Posted By : 15 Jan 2026, 12:31:52गोविन्द सिंह पंवार
पंचम अखिल भारतीय सीरवी खेल एवं सांस्कृतिक महाकुंभ – मैसूरु

दक्षिण भारत की धरती पर सीरवी समाज की अखंडता का परिचय देकर, संगठन, शक्ति, संस्कार और समर्पण का ऐतिहासिक दस्तावेज

(पत्रिका “चेत बन्दे” हेतु विशेष, विस्तृत व प्रामाणिक रिपोर्ट)

आयोजक :- सीरवी स्पोर्ट्स क्लब एवं चेरिटेबल ट्रस्ट मैसूरु

1. भूमिका : जब आयोजन नहीं, समाज स्वयं मंच बन जाए

सीरवी समाज के इतिहास में कुछ आयोजन केवल कार्यक्रम नहीं होते, वे समाज की सामूहिक चेतना, दिशा और आत्मविश्वास का दर्पण बन जाते हैं।

पंचम अखिल भारतीय सीरवी खेल एवं सांस्कृतिक महाकुंभ – मैसूरु ऐसा ही एक आयोजन रहा, जिसने यह स..
Posted By : 15 Jan 2026, 12:29:53गोविन्द सिंह पंवार
*करोड़ों के रिसेप्शन और कौड़ियों के रिश्ते: दिखावे की आग में झुलसती बेटियाँ, अमीरी का नशा और रिश्तों का जनाज़ा: क्या यही है हमारे समाज की नई पहचान?*
प्रस्तुति:- प्रमिला चौधरी
आज जब मैं अपने सीरवी समाज की ओर देखती हूँ, तो सर गर्व से ऊँचा भी होता है और शर्म से झुक भी जाता है। हम ऊँचे महलों में रह रहे हैं, बड़ी गाड़ियों में घूम रहे हैं, लेकिन क्या हमारी सोच और हमारे संस्कार भी उतने ही ऊँचे हुए हैं? आज समाज के 'बौद्धिक स्तर' की बातें करना बेमानी सा लगता है, जब हम अपनी ही बेटियों की चीखें सुनने में असमर्थ हैं। कल तक जिसे 'सात जन्मों का अटूट बंधन' माना जाता था, आज वह मात्र एक 'नाटक' बनकर रह गया ..
Posted By : 15 Jan 2026, 12:28:51गोविन्द सिंह पंवार
*सीरवी समाज गुजरात सूरत के तत्वावधान में रविवार को 14 वीं वार्षिक प्रीमियर लीग एसपीएल 14 का शुभारंभ*
सीरवी समाज गुजरात सूरत के तत्वावधान में रविवार को 14 वीं वार्षिक प्रीमियर लीग एसपीएल 14 का शुभारंभ रंगारंग राजस्थानी लोकनृत्य, नाच-गानों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन लाइव स्पोर्ट ग्राउंड, कैनाल रोड पर किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं दर्शकों की भागीदारी देखने को मिल रही है।
उद्घाटन अवसर पर अध्यक्ष हेमाराम पंवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता बनाए रखने का आह्वान किया। सचिव भंवरलाल भायल ने खिलाड़ि..
Posted By : 15 Jan 2026, 12:27:04गोविन्द सिंह पंवार
जैतारण (ब्यावर)। क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव स्थित श्री आई माता मंदिर (बडेर) प्रांगण में रविवार को सीरवी समाज नवयुवक मंडल परगना समिति, जैतारण की ओर से सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधवसिंह के सान्निध्य में 25वां भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि IAS श्री सुनीलजी सीरवी ने कहा कि शिक्षा ही वह एकमात्र माध्यम है जिससे समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक ज्ञान के साथ जुड़ने का आह्वान किया। वहीं SDM श्री रमेशजी गहलोत ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए क..
Posted By : 08 Jan 2026, 13:44:47सीरवी गोविंद सिंह पंवार रोबड़ी
सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा द्वारा आयोजित होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह : बिलाड़ा के बाला ग्राम में सजेगा सीरवी समाज की प्रतिभाओं का संगम

बिलाड़ा- सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति, बिलाड़ा के तत्वाधान में आगामी 18 जनवरी 2026, रविवार को एक भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन' आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन राठौड़ फार्म हाउस हुंनगांव रोड गांव बाला बिलाड़ा के पावन प्रांगण में प्रातः 9:15 बजे से शुरू होगा।

इस वर्ष का आयोजन विशेष है क्योंकि इसमें सत्र 2025-2026 का प्रतिभा सम्मान समारोह ओर वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बिलाड़ा परगना में प्रति..
Posted By : 10 Dec 2025, दुर्गाराम पंवार
सांडिया/सोजत
सीरवी समाज की लोकप्रिय कलाकार,भजन गायिका श्रीमती पुष्पा सीरवी।
*किसी कवि ने ठीक ही कहा कि भजन संध्या के गायक कलाकार (Singer Artist of Bhajan Sandhya) वह संगीतकार होते हैं जो ईश्वर की भक्ति में लीन होकर,मधुर धुनों और सरल शब्दों के माध्यम से भजनों का गायन करते हैं,जिससे श्रोताओं में आध्यात्मिक आनंद,शांति और आत्म-जागरूकता बढ़ती है,वे अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से भक्तिमय वातावरण बनाते हैं और भजन को जन-जन तक पहुँचाते हैं।भक्त ऐसे भजन संध्या को सुनकर आंदमय हो जाते है*
सीरवी समाज की लोकप्रिय
कलाकार,भजनों की गायिकी,सरल स्वभाव की धनी,हंसमुख,व्यवहार कुशल, धार्मिक,समाज हितेषी का ए..
Posted By : 01 Dec 2025,दुर्गाराम पंवार
*मिस अर्थ कोमल काग ने विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा में टॉप 25 में अपनी जगह बनाई*

फिलिपिंस/
मिस अर्थ इंडिया का अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता आयोजित कार्यक्रम नवंबर 2025 को हाल ही इस महीने फिलिपिंस देश में हुआ जिसमें कुल (ISS competition ) 81 देशों की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया।इस प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा में सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा,मिस अर्थ इंडिया कोमल चौधरी ने भारत देश का प्रतिनिधित्व किया,साथ ही अपना बेहतरीन प्रदर्शन से और दिन रात की मेहनत और लगन से विश्व स्तरीय पटल पर इस प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा में टॉप 25 में अपना स्थान हासिल कर पूरे भारत देश के साथ सीरवी समाज का ना..
Posted By : 01 Dec 2025,दुर्गाराम पंवार
*शिक्षक ही सफल राष्ट्र का निर्माण करते हैं।*
सीरवी समाज के गौरव श्री रतनलाल जी परिहार हुए सेवानिवृत
जैतारण/भाकरवास
*जीवन परिचय और उपलब्धियां*
स्नेहील,विद्यालय हितेषी, समर्पित स्वभाव,चिंतनशील, संस्कारित,स्पष्टवादी, अनुभवरूपी वटवृक्ष,मिलनसार और निश्छल आत्मीयता के श्रेष्ठ गुणों से विभूषित श्री रतनाराम जी(सीरवी) की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार और अखिल भारतीय सीरवी समाज की ओर से अभिनंदन करते है।
आपका जन्म 20 नवम्बर 1965 को हुआ।
*पद:-वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक*
*सेवानिवृत दिनांक 30 नवम्बर 2025*
श्री रतनाराम जी सीरवी का जन्म माता श्रीमती सोनी बाई एवं पित्ता स्वर्गीय रू..
Posted By : 24 Nov 2025, दुर्गाराम पंवार
दिल्ली में “श्री देवांचल फाउंडेशन” का भव्य शुभारंभ

दिल्ली, शुक्रवार। राजधानी में शुक्रवार को “श्री देवांचल फाउंडेशन” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री 1008 श्री शनिधाम पीठाधीश महामंडलेश्वर श्री दाती जी महाराज तथा पूज्य युवाचार्य श्री अभयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

फाउंडेशन ने अपने प्रथम सेवा-कार्य के रूप में प्रतिदिन 100 ग़रीब और राहगीर बच्चों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की पहल शुरू कर दी है। संगठन का उद्देश्य आने वाले दिनों में सनातन संस्क..
Posted By : 29 Oct 2025, दुर्गाराम पंवार
*श्री धर्माराम जी परिहार ने दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शिक्षा के क्षेत्र में दिए 31000/-रुपये*

संक्षिप्त परिचय
सत्यमंगलम/गांव काणेचा
सरल स्वभाव के धनी,हँसमुख, गौभक्त,सामाजिक सेवा कार्यों में सदैव अग्रणीय,शिक्षा प्रेमी, दानवीर भामशाह श्री धर्माराम जी परिहार सुपुत्र स्वर्गीय श्रीमती हिंगी बाई श्री रावतराम जी सीरवी।आपकी तीन पुत्रियां है तारा बीकॉम,रेखा बीकॉम ग्रेजुशन कर चुकी है व बिंदु वर्तमान समय में जेएसएस लॉ कॉलेज मैसूर से फाइनल ईयर कर रही है।मूलनिवासी/बेरा नाडीयाला,गांव काणेचा,तहसील जैतारण, ब्यावर।वर्तमान प्रतिष्ठान_श्री राम ज्वैलर्स,मैसूर रोड़,सत्य मं..
Posted By : 28 Oct 2025, 12:36:41गोविन्द सिंह रोबड़ी
झलक चौधरी ने राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

पाली :- झलक चौधरी सुपुत्री श्री सुरेश चौधरी (अध्यक्ष अखिल भारतीय सीरवी युवा परिषद) मूल निवासी पाली, गांव मामावास कक्षा 7 वी की छात्रा ने दौसा में हुई राज्य स्तरीय सब जूनियर जिम्नास्टिक खेलकूद प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर परिवार, समाज का नाम रोशन किया है!

झलक चौधरी को कांस्य पदक जीतने पर चेत बंधे पत्रिका, सीरवी समाज डॉट कॉम परिवार की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनाएं..
Posted By : 27 Oct 2025, 08:29:16गोविन्द सिंह पंवार रोबड़ी
सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर 311 यूनिट रक्त संग्रहण

सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा के तत्वावधान में रिक्तिया भेरू चौराहा स्थित सीरवी समाज बगेची में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 311 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया! नवयुवक मंडल अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने बताया कि स्व. दाखु देवी पत्नी स्व. श्री दौलाराम बर्फा की पुण्यस्मृति में बर्फा परिवार, बिलाड़ा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सर्वसमाज के रक्तवीरो ने उत्साह के साथ भाग लिया, इस अवसर पर पधारे आईपंथ के धर्मगुरु दीवान माधव सिंह के कर कमलों से शिविर का शुभारम्..
Posted By : 17 Oct 2025, 05:20:00गोविन्द सिंह रोबड़ी
पिचियाक/ बिलाड़ा
सीरवी पीयूष सीरवी पुत्र अणदाराम जी पंवार गांव पिचियाक तहसील बिलाड़ा जिला जोधपुर के रहने वाले हैं। कक्षा 1 से 10 तक दयानंद विद्या मंदिर पिचियाक से 83%प्रतिशत से उत्तीर्ण की कक्षा 11 और 12 छत्रपति शिवाजी कोटा PCM से 62%उत्तीर्ण की। इसके बाद रेजोनेंस कोचिंग सेंटर कोटा से आईआईटी की तैयारी की। राजकीय महाविद्यालय सोजत सिटी से बीएससी मैथामेटिक्स 65% अंक से उत्तीर्ण की। इसके बाद कंकू विजय शिक्षण संस्थान प्रशिक्षण महाविद्यालय पाली b.ed की डिग्री हासिल की। राजकीय सेवा के रूप में पशु परिचर (LSA) राजकीय पशु चिकित्सालय बिलाड़ा में अपना कार्य ग्रहण 28.9.2025 को किया। पिता अणदारा..
Posted By : 16 Oct 2025, दुर्गाराम पंवार
*श्री हेमंत सीरवी , राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित*
Congratulations sri Hemant seervi, (RAS 165th Rank )
मंज़िल ने आज कदमों को गले लगाया है,
सपनों ने सच होकर ताज पहनाया है।
आगे की राह में चमकती रहें कामयाबियाँ,
हर कदम पर आत्मविश्वास ने साथ निभाया है।"
*संक्षिप्त परिचय/शिक्षा/जर्नी स्ट्रगल/ उपलब्धि*
गांव मेलावास/ सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा हमारा गौरव श्री हेमंत जी बर्फा सुपुत्री श्रीमती जमना देवी, श्री नारायणलाल जी बर्फा (रिटायर्ड वरिष्ठ अध्यापक, अध्यक्ष सीरवी किसान छात्रावास सोजत रोड़) मूलनिवासी/
बेरा नवादिया,गांव-मेलावास (मारवाड़ जंक्शन )पाली।
श्री ..