Rashtriya President A.B.S.M.S | P.P. Chaudhary | Senior Advocate | 09414135735, 09799778800 | H.No: 6, Central school scheme Dist : Jodhpur State : Rajasthan Pin Code : 342011 |
| Some important facts about P.P. Chaudhary, Senior Advocate and Rashtriya President A.B.S.M.S. which are not within knowledge of our community.
|
|
राजनीतिक अनुभव |
=> | पिछले पाँच वर्षों से पाली लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के किसानों की समस्याओं को उजागर करते हुए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है। भाजपा की ओर से विधानसभा चुनावों के पूर्व में ‘‘सुराज संकल्प यात्रा‘‘ में भी विषेष भूमिका निभाई है। ‘‘सुराज संकल्प 2013‘‘ में मैंने पाली लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा सीटों में सक्रिय भूमिका निभाई है। सीरवी समाज की ओर से भाजपा को अधिकाधिक वोट डलवाने में मेरी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। पाली लोक सभा क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों में से 6 विधानसभा क्षेत्रों में सीरवी समाज के वोट सबसे अधिक हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में मेरी पूरी पकड़ है क्योंकि मैं अखिल भारतीय सीरवी महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूँ इस नाते समाज में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। परिणामस्वरूप सीरवी समाज के शत् प्रतिषत वोट भाजपा के पक्ष में डले हैं। . |
विचारधारा- |
=> | वर्ष 1961 में आंठ वर्ष की आयु में बाल स्वयं सेवक के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ाव और विद्यालय और विष्वविद्यालय में षिक्षा के दौरान संघ की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। |
=> | पंतजली योग पीठ की आजीवन सदस्यता और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की सदस्यता ली। |
=> | वर्तमान में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट में तीन राज्यों राजस्थान, गुजरात व मध्यप्रदेष के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में कार्यरत। |
=> | राजस्थान व हरिद्वार में होने वाले पंतजली योगपीठ तथा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। |
=> | किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु पष्चिमी राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर किसान महासभा का आयोजन किया। |
=> | सदस्य के रूप में स्वदेषी जागरण मंच द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
|
किसानों के अधिकार |
=> | मेरा जन्म गरीब किसान परिवार में हुआ अतः वकालत के व्यवसाय में आने तक मैं अपनी पारिवारिक भूमि पर पिता के साथ स्वयं भी कृषि करता था तथा अब भी कृषि से मेरा पूरा लगाव है। इसी कारण से किसानों को खेती में तथा अन्य क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं से बखूबी परिचित हूँ, तथा जानता हूँ कि किसानों के अधिकारों की पैरवी करना कितना आवष्यक है।
किसानों के अधिकारों की पैरवी करने के लिये ‘किसान महापंचायत‘ तथा अन्य इसी प्रकार की संस्थाओं के साथ मिलकर तत्परता के साथ काम किया। इसी संदर्भ में किसानों के अधिकारों और समस्याओं से सम्बन्धित राजस्थान हाईकोर्ट के मामलों पर विषेष ध्यान दिया।
पाली लोकसभा क्षेत्र के किसानों की, खास तौर पर जवाई कमांड एरिया (पाली), जसवन्त सागर बाँध (बिलाड़ा), सरदार संमद बाँध (पाली) और रायपुर बाँध (पाली) की पैरवी निःषुल्क और पूरी मेहनत से की।
विभिन्न किसान संगठनों के सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहा हूँ। कृषि बीमा दावे (बसंपउ), पाली लोकसभा क्षेत्र के राज्यमार्गो को चैड़ा करने के लिये भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याएं - ये कुछ मुख्य मुद्दे हैं जिन पर सलाह व मार्गदर्षन दिया। किसानों को उनकी अधिगृहित कृषि भूमि का बाजार भाव से उचित मूल्यांकन एवं अदायगी करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सब कारणों से किसान वर्ग में बहुत लोकप्रिय। |
सामाजिक कार्य |
=> | बच्चों, विषेष रूप से लड़कियों की षिक्षा में सुधार के महत्त्वपूर्ण कार्य किए। पाली लोक सभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में षिक्षा में सुधार के लिए अनवरत् प्रयास किए। प्रगतिषील सोच के परिणामस्वरूप पाली शहर में ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए छात्रावास खुलवाने के लिए प्रयासरत। षिक्षा में सुधारों के प्रति दृढ प्रतिज्ञा। |
=> | महिलाओं में षिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए शहरों में मुफ्त आवास और छात्रवृत्ति की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। जिससे महिलाओं को उच्च षिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिल सके। राजस्थान में समुदाय सदस्यों में षिक्षा का विकास एवं अवसर दिलाने के लिए नई सस्थाएं खुलवाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका। इस दिषा में कार्यरत रहते हुए पिछले 10 वर्षों से उन छात्रों को जो गाँवों से आकर पाली शहर में काॅलेजों में अध्ययन करना चाहते हैं उनको वित्तिय सहायता एवं रहने की व्यवस्था उपलब्ध करवाने में महत्त्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका निभाई है। जैसा कि विदित है कि गाँवों में गुणात्मक दृष्टि से षिक्षा उपलब्ध नहीं है जिससे ग्रामीण इलाके में विद्यार्थियों को खामियाजा भुगतना पड़ता है। उचित प्रयासों से हर साल ग्रामीण इलाके के विद्यार्थियों को शहर में रहने एवं षिक्षा हासिल करने का अवसर मिल रहा है। मेरी धर्मपत्नि के सहयोग से 18 से 24 वर्ष की आयु वाले 11 विद्यार्थी उच्च श्रेणी की षिक्षा शहर में हासिल कर रहे हैं। |
सामान्य तथ्य |
=> | राजस्थान उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में 35 वर्षों से संवैधानिक मामलों के विधिवेत्ता। |
=> | कई राष्ट्रीय व राज्य स्तर के राजनीतिज्ञों के सलाहकार। अपने गहन विधि ज्ञान के कारण राजनीतिज्ञों में ख्याति प्राप्त की। राष्ट्रीय महत्व के कई मुकद्दमों में उनकी पैरवी की। |
=> | वर्ष 1990 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा सेन्ट्रल गवर्नमेंट स्टेंडिंग काऊसिल नियुक्त। अपने 10 साल के कार्यकाल में सबसे अधिक लगभग 6000 मुकद्दमों के फेसले करा कर इमानदारी और त्वरित निस्तारण कर एक कीर्तिमान कायम किया। |
=> | मई 2012 में सर्वसम्मति से अखिल भारतीय सीरवी महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह संस्था 1993 में बनाई गई थी परन्तु इसे असली मान्यता प्रभावी प्रबन्धन के कारण पिछले एक वर्ष से मिली है। संस्था को सच्चे अर्थों में प्रभावषाली बनाने के लिये त्री-स्तरीय प्रबन्धन प्रणाली विकसित की और उसके अन्तर्गत सभी सात राज्यों में जहां सीरवी बाहुल्य जनसंख्या है, सभाए आयोजित की। इस प्रकार 7500 कार्यकारिणी सदस्यों की एक मजबूत टीम बनाई जो समाज के सभी स्तरों तक समान रूप सेप्रत्येक घर तक पहुँच सके। |
सीनियर एडवोकेट के रूप में भूमिका |
=> | 60,000 पैराटीचर्स से जुड़े मुकद्दमों की पैरवी सुप्रीम कोर्ट तक की। सुप्रीम कोर्ट के फेसले के बाद इन सभी 60,000 अध्यापकों को स्थायी नियुक्ति दे दी गई। ये नियुक्तिया श्रीमति वसुन्धरा जी राजे के पहले कार्यकाल में हुआ।
षिक्षक समुदाय में बहुत लोकप्रियता क्योंकि नीचे से ऊपर तक सभी वर्गों के अध्यापकों के मुकद्दमों की पैरवी की है।
पटवारी, ग्रामसेवक, पंचायत सचिव, ग्राम सहकारी समितियों के प्रबन्धक आदि कर्मचारी वर्ग से सम्बन्धित मुकद्दमों की पैरवी करने के कारण, इनमें अच्छी पहुँच। |
सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख, अध्यक्ष नगरपालिका, सहकारी बैंक/नगर परिषद पालिका इत्यादि। |
=> | पिछले 35 वर्षों से राजस्थान उच्च न्यायालय में दायर मुकद्दमों की पैरवी करते हुए सरपंचों, जिला प्रमुखों, पंचायत सदस्यों, नगरपालिका सदस्यों और सहकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों एवं विभाग में प्रसिद्धि हासिल की।
|
=> | लगभग 20,000 मुकद्दमों की पैरवी करते हुए, पाली लोकसभा क्षेत्र के सभी समुदायों के लाखों लोगों को फायदा पहुँचाया है एवं पूरे पाली लोकसभा क्षेत्र में ख्याति/प्रसिद्धि हासिल की। पाली लोक सभा क्षेत्र के, विषेष तौर से गरीब समुदाय के लोगों के मुकद्दमों की पैरवी करके जन कल्याणकारी कार्य किए।<
|
=> | पाली लोक सभा क्षेत्र एवं विषेष रूप से बिलाड़ा, भोपालगढ़ एवं औसियां में अच्छी लोकप्रियता है जहाँ पर वर्ष 1984 से आम चुनावों के दौरान कार्य किए हैं।
|
Raju Seervi (New Delhi) (Founder Seervisamaj.com) |